April 25, 2024
work and time questions in hindi

Work and Time Questions in Hindi – कार्य तथा समय Free MCQ Quiz

Work and Time Questions in Hindi – कार्य तथा समय Free MCQ Quiz, work and time aptitude questions in hindi pdf download for competitive exams, or you can just visit this website – hindi.4eno.in. and Work and time questions and their solution are given below.

कार्य और समय (Work and time) के प्रश्न हिंदी में किसी भी प्रकार के प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी प्रकार की परीक्षाओं में कार्य और समय से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

Work and Time Questions in Hindi – कार्य तथा समय

Work and time Questions and solutions in hindi, read below.


Ques 1: एक पुरूष और एक लड़के ने मिलकर 5 दिन काम किया और उन्हें कुल मिलाकर रु 1000 मजदूरी प्राप्त हुई। पुरूष लड़के की अपेक्षा तीन गुना कार्यकुशल है। लड़के की दैनिक मजदूरी कितनी है?

  • रु 30
  • रु 40
  • रु 50
  • रु 60

1 पुरूष और 1 लड़के की 5 दिन की मजदूरी = रु 1000
∴ 1 पुरूष और 1 लड़केे की 1 दिन की मजदूरी = 1/5×1000
= रु200
माना एक लड़के की मजदूरी = रु X प्रति दिन
एक पुरूष की मजदूरी = 3x प्रति दिन
= 3x + x = रु200
⟹4x = 200
x = 200/4 = रु50

Ques 2: 5 पुरूष किसी कार्य को 4 दिन में करते हैं। 10 पुरूषों द्वारा उस कार्य को पूरा करने में दिनों की संख्या होगी

  • 2 दिन
  • 3 दिन
  • 4 दिन
  • 5 दिन

2 दिन

Ques 3: 4 पुरूष और 6 लड़के किसी कार्य को 4 दिन में समाप्त करते हैं, जबकि उसी कार्य को 2 पुरूष और 4 लड़के 7 दिन में कर सकते हैं, तो 10 पुरूष और 8 लड़के उसे पूरा कर लेंगे

  • 1 दिन में
  • 2 दिन में
  • 3 दिन में
  • 4 दिन में

माना एक पुरूष और एक लड़के का एक दिन का कार्य क्रमशः x और y है।
प्रश्नानुसार,
4x + 6y = 1/4⟹2x + 3y = 1/8 …(i)
और 2x + 4y = 1/ 7 ⟹x + 2y = 1/14 ….(ii)
समी (i) और (ii) को हल करने पर,
x = 1/28और y = 1/56
10 पुरूषों और 8 लड़कों का एक दिन का कार्य
=10⨯1/28 + 8⨯1/56
= 28/56 = 1/2
अतः 10 पुरूष और 8 लड़के इस कार्य को 2 दिन में पूरा करेंगे।/p>

Ques 4: पवन अकेले एक कार्य को 30 घण्टे में तथा पंकज के साथ मिलकर 15 घण्टे में पूरा कर लेता है, तो अकेले पंकज उस कार्य को कर सकता है

  • 30 घण्टे में
  • 45 घण्टे में
  • 15 घण्टे में
  • 2 घण्टे में

पवन किसी कार्य को अकेले 30 घण्टे में करता है।
∴ पवन का एक घण्टे का कार्य = 1/30 भाग
पवन तथा पंकज का 1 घण्टे का कार्य = 1/15 भाग
पंकज का 1 घण्टे का कार्य = 1/15 – 1/30 = 1/30 भाग
अर्थात् पंकज उसी कार्य को 30 घण्टे में अकेले करेगा।
संक्षिप्त विधि xy / y-xसे, 15 30 / 30 – 15 = 30 घण्टे

Ques 5: मजदूरों का एक समूह किसी कार्य को 10 दिन में करने का आश्वासन देता है लेकिन उनमें से 5 अनुपस्थित हो जाते हैं। यदि शेष मजदूर कार्य को 15 दिन में पूरा कर देते हैं, तो मजदूरों की मूल संख्या क्या थी?

  • 30
  • 20
  • 15
  • इनमें से कोई नहीं

माना मजदूरों की कुल संख्या त्रग
मजदूर दिन
x (x-5)↑ 10¦15↓
10/15 = x – 5 / x
⟹15x – 75 = 10x ⟹5x = 75
⟹x = 15

Ques 6: A तथा B मिलकर एक कार्य को 12 दिन में, B तथा C मिलकर 15 दिन में, और C तथा A मिलकर 20 दिन में समाप्त कर सकते हैं। C अकेला इस कार्य को करने में समय लेगा

  • 47 दिन
  • 50 दिन
  • 52 दिन
  • 60 दिन

A, B तथा C का 1 दिन का कार्य
= ½ (1/12 + 1/15 + 1/20) = ½ (5+4+3 / 60) = 1/10
C का 1 दिन का कार्य = 1/10 – 1/12 = 6-5 / 60 = 1/60
∴C पूरा कार्य करेगा 60 दिन में

Ques 7: किसी दुर्ग में 150 सैनिकों के लिए 45 दिन का खाना था। 10 दिन पश्चात, 25 सैनिक चले गए। शेष खाना कितने दिन के लिए पर्याप्त होगा?

  • 35 दिन
  • 38 दिन
  • 42 दिन
  • 44 दिन

अभीष्ट दिन = 35×150 / 125 = 42 दिन

Ques 8: अ, ब और स क्रमशः एक कार्य को 12, 15 तथा 20 दिन में कर सकते हैं। तीनों एक साथ मिलकर वह कार्य करके रु 360 कमाते हैं। यदि प्रत्येक को उनके द्वारा किए गए कार्य के अनुपात में भुगतान होता है, तो ’स’ की आमदनी होगी

  • रु 150
  • रु 120
  • रु 100
  • रु 90

माना कार्य ग दिन में पूरा हुआ।
∴A का कार्य +B का कार्य +C का कार्य = 1
∴x/2 + x/ 4 + x/8 = 1
⟹4x + 2x + x = 8
⟹x = 8/7 दिन
C का 8/7 दिन का कार्य = 8/7 ⨯ 8 = 1/7 भाग
1 कार्य की मजदूरी = रु 630
1/7 भाग कार्य की मजदूरी = 630⨯1/7 = रु 90

Ques 9: तीन नल टैंक को क्रमशः 10, 15 तथा 18 मिनट में भर सकते हैं। खाली टैंक को भरने के लिए तीनों नल खोल दिये जाते हैं। 3 मिनट पश्चात तीसरा नल बन्द कर दिया जाता है, तो टैंक भरने में समय लगेगा

  • 10 मिनट
  • 5 मिनट
  • 4 मिनट
  • 6 मिनट

माना टैंक x मिनट में भरता है तब,
x/10 + x/15 + 3/18 = 1 ⟹ 9x + 6x + 15 / 90 = 1
⟹15x + 15 = 90
⟹15x = 7575
⟹x = 5 मिनट

Work and time Questions and solutions in hindi

Ques 10: एक नल किसी टंकी को 6 घण्टे में भर सकता है। जब टंकी आधी भर जाती है, तो इसी प्रकार के तीन और नल खोल दिए जाते हैं। टंकी को पूरा भरने में लगा कुल समय है

  • 4घण्टे 15 मिनट
  • 4 घण्टे
  • 3 घण्टे 45 मिनट
  • 3 घण्टे 15 मिनट

चारों नलों द्वारा 1 घण्टे में भरा भाग = ⅙ + ⅙ + ⅙ + ⅙ = 4/6 = ⅔
चारों नल 2/3 भाग भरते हैं = 60 मिनट में
चारों नल 1/2 भाग भरेंगे = 60⨯3/2⨯1/2 = 45 मिनट
∴ टंकी भरने में लगा समय = 3 घण्टे 45 मिनट

Ques 11: A किसी कार्य को 120 दिनों में तथा, B 150 दिनों में कर सकता हैं। दोनों एक साथ 20 दिन कार्य करते हैं। फिर B चला जाता है और A अकेले कार्य करता है। इसके 12 दिन पश्चात् C आ जाता है और तय कार्य अगले 48 दिनों में समाप्त हो जाता है। C अकेले उस कार्य को समाप्त कर सकता है

  • 200 दिन में
  • 260 दिन में
  • 180 दिन में
  • 240 दिन में

माना C अकेले X दिन में कार्य समाप्त कर सकता है। A ने 20 दिन में B के साथ, 12 दिन अकेले तथा 48 दिन C के साथ कार्य किया। इस प्रकार A ने कुल 20 + 12 + 48 = 80 दिन कार्य किया। B ने केवल 20 दिन तथा C ने केवल 48 दिन कार्य किया।
∴A का कार्य +B का कार्य +C का कार्य = 1
80/120 + 20/150 + 48/x = 1
⟹48/x = 1-⅔ – 2/15 = 15-10-2 / 15 = ⅕
⟹x = 5 40 = 240 दिन

Ques 12: यदि A, B तथा C किसी कार्य को अकेले क्रमशः 12, 15 व 18 दिन में पूरा करते हैं। यदि तीनों मिलकर इसी कार्य को करना चाहें, तो कार्य कितने दिनों में समाप्त कर सकेंगे?

  • 5 44/51
  • 6 51/44
  • 4 37/32
  • 4 32/37

A, B तथा C का एक दिन का काम क्रमशः 1/12, 1/15 व 1/18 होगा।
तीनों का एक दिन का कार्य
= 1/12 + 1/15 + 1/18 = 15+12 + 18 / 180 = 37 /18 भाग
अतः तीनों पूरे कार्य को करेंगे 4 32/37 दिनों में
संक्षिप्त विधि xyz / xy+yz+zx से,
=12×15×18 / 12×15 + 15×18 + 18×12
= 3240 / 666 = 180 / 37 = 4 32/37 दिनों में

Ques 13: किसी कार्य को A,B तथा C क्रमशः 24 दिन, 9 दिन व 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। B तथा C कार्य प्रारम्भ करते हैं, परन्तु उन्हे 3 दिन बाद यह कार्य छोड़ना पडता है। शेष कार्य को करने में A को लगा समय है

  • 5 दिन
  • 6 दिन
  • 10 दिन
  • 10 1/2 दिन

B तथा C का 1 दिन का कार्य
= 1/9 + 1/12 = 4+3 / 36 = 7/36
B तथा C का 3 दिन का कार्य = 7 / 12
शेष कार्य = 1-7/12 = 5/12
कार्य दिन
1 5/12↓ 24 x↓
∴1: 5/12 24 = : x
⟹x = 5 / 12⨯24 =10 दिन

Ques 14: पाइप अ तथा ब एक टंकी को क्रमशः 20 एवं 30 मिनट में भर सकते हैं। पाइप स इसे 24 मिनट में खाली कर सकता है। यदि पाइप अ, ब तथा स को क्रमिक रूप से एक-एक मिनट के लिए खोले रखा जाए, तो यह टंकी कितने समय में भरेगी?

  • 26 मिनट
  • 74 मिनट
  • 72 मिनट
  • 68 मिनट

पाइप अ, ब तथा स द्वारा 1 मिनट में भरा भाग क्रमशः 1/20, 1/30 तथा 1/24 है।
तीनों पाइपों को एक-एक मिनट के लिए खोलने पर टंकी का भरा भाग (1/20 + 1/30 – 1/24) भाग = 5/120 भाग
5/120 भाग भरता है = 3×120/ 5 = 72 मिनट में

Ques 15: A किसी कार्य का 2/5 भाग 12 दिन में तथा B इस कार्य का 3/4 भाग 18 दिन में कर सकता है। दोनों मिलकर इस कार्य को कितने दिन में कर लेंगे?

  • 7 3/7 दिन में
  • 13 1/3 दिन में
  • 6 2/3 दिन में
  • 8 5/11 दिन में

13 1/3 दिन में

Ques 16: A अकेला एक कार्य को 12 दिन में समाप्त कर सकता है जबकि B अकेला इसे 15 दिन में समाप्त कर सकता है। ये दोनों C के साथ मिलकर कार्य को 5 दिन में पूरा करते हैं। यदि इस कार्य की कुल मजदूरी रु 96 मिली हो, तो इस धन को A, B तथा C में किस प्रकार वितरित किया जाएगा?

  • A = रु 40, B = रु 30, C = रु26
  • A = रु 26, B = रु 40, C = रु30
  • A = रु 40, B = रु32,C = रु24
  • A = रु32,B = रु40, C = रु24

A का एक दिन का कार्य = 1/12 भाग
B का एक दिन का कार्य = 1/15 भाग
C का एक दिन का कार्य = ⅕ – (1/12 + 1/15) = 1/20 भाग
ABC के 1 दिन के कार्य का अनुपात = 1/12 : 1/15 : 1/20
अर्थात् 5:4:3
अतः कुल मजदूरी इनमें 5:4:3 के अनुपात में वितरित होगी।
A का भाग = 96×5 / 12 = रु 40
B का भाग = 96×4 / 12 = रु32
C का भाग 96×3 / 12 = रु 24

Ques 17: A की कार्य करने की क्षमता B से तीन गुनी है, अतः किसी कार्य को A पूरा करने में 60 दिन कम लेता है। दोनों मिलकर इस कार्य को कितने दिन में पूरा कर लेंगे?

  • 2 4/5 दिन में
  • 7 7/3 दिन में
  • 22 1/2 दिन में
  • 6 4/2 दिन में

माना A किसी कार्य को 1 दिन में समाप्त कर सकता हैं,
तब B इस कार्य को करेगा = 3 दिन में
(A + B) का 1 दिन का कार्य = 1 + ⅓ = 4 / 3 भाग
⟹(A + B) इस कार्य को समाप्त करेंगे = 3 / 4 दिनों में
अब दोनों के समयों में अन्तर 60 दिन है, तो दोनों कार्य समाप्त करेंगे = 3/4 दिन में
यदि दोनों के समयों में अन्तर 60 दिन है, तो दोनों कार्य समाप्त करेंगे = 3⨯60 / 4⨯2 = 22 1/2 दिन में

Ques 18: मोहन, हरीश तथा मनोज के काम का अनुपात 2:7:11 है। यदि वे तीनों कुल रु 2700 कमाते हैं, तो हरीश व मनोज के पारिश्रमिक में कितना अन्तर हैं?

  • रु 450
  • रु 350
  • रु 550
  • रु 540

तीनों का अलग-अलग पारिश्रमिक
मोहन = 2/2 + 7 +11 ⨯ 2700
= 2 / 20⨯2700 = 2⨯135 = 270
हरीश = 7/2 + 7 + 11⨯2700
= 7 / 20⨯2700 = 945
मनोज = 2700 – (270 + 945) = रु1485
हरीश और मनोज के पारिश्रमिक में अन्तर = 1485 – 945 = रु540

Ques 19: 3 आदमी किसी कार्य को 6 दिन में समाप्त कर सकते हैं। उनके कार्य आरम्भ करने के 2 दिन बाद 3 आदमी और आ गए। शेष कार्य समाप्त होगा

  • 2 दिन में
  • 3 दिन में
  • 4 दिन में
  • इनमें से कोई नहीं

3 व्यक्यिों का 2 दिन का कार्य = 1/6⨯2 = 1 / 3भाग
शेष कार्य = 1 – 1 / 3 = 2 / 3 भाग
3 व्यक्तियों का 1 दिन का कार्य = 1/6⨯1/3⨯6
= 1/3 भाग
6 व्यक्ति 1/3 भाग कार्य करते हैं = 1 दिन में
6 व्यक्ति 2/3 भाग कार्य करेंगे = 1⨯3/1⨯2/3 = 2 दिन में

Ques 20: तीन पाइप A, B तथा C एक टंकी को 6 घण्टे में भर सकते हैं। 2 घण्टे बाद, पाइप C को बन्द कर दिया जाता है तथा पाइप A व पाइप B शेष टंकी को 7 घण्टे में भर देते हैं। पाइप C अकेला खाली टंकी का 1/2 भाग भरने में समय लेगा ?

  • 10 घण्टे
  • 12 घण्टे
  • 5 घण्टे
  • 7 घण्टे

2 घण्टे में तीनों पाइपों द्वारा भरा गया भाग = 2⨯1/6 = 1/3 भाग
∴ टंकी शेष भाग = 1 – 1/3 = 2/3 भाग
A तथा B द्वारा 7 घण्टे में भरा गया भाग = 2/3
A तथा B द्वारा 1 घण्टे में भरा गया भाग = ⅔ × 1 / 7 = 2/21
पाइप C द्वारा 1 घण्टे में भरा गया भाग = 1/6 – 2/21
अतः C अकेला टंकी को 14 घण्टे में भरेगा।
∴ आधी टंकी भरने में लगा समय = 7 घण्टे

Ques 21: 5 पुरूष तथा 3 लड़के 23 एकड़ खेत को 4 दिन में जोत सकते हैं। 3 पुरूष तथा 2 लड़के 7 एकड़ खेत को 2 दिन में जोत दे सकते हैं। कितने लड़के 7 पुरूषों के साथ 45 एकड़ जमीन को 6 दिन में जोत लेंगे?

  • 2
  • 4
  • 6
  • 1

4 दिन में 23 एकड़ भरने जोतते हैं = 5 आदमी + 3 लड़के
1 दिन में 23 एकड़ जोतेंगेे = 20 आदमी + 12 लड़के
1 दिन में 23×7 एकड़ जोतेंगे = 140 आदमी + 84 लड़के
∴ 2 दिन में 7 एकड़ जोतते हैं = 3 आदमी + 2 लड़के
1 दिन में 7 एकड़ जोतेंगे = 6 आदमी + 4 लड़के
1 दिन में 7×23 एकड़ जोतेंगे = 138 आदमी + 92 लड़के
अतः 140 आदमी + 84 लड़के = 138 आदमी + 92 लड़के
⟹ 2 आदमी = 8 लड़के
1 आदमी = 4 लड़के
3 आदमी + 2 लड़के = (3⨯4 + 2) लड़के = 14 लड़के
∴7 एकड़ खेत को 2 दिन में जोतते हैं = 14 लड़के
45 एकड़ खेत को 6 दिन में जोतेंगे = 14×45×2 / 7×6 = 30 लड़के
माना 7 पुरूषों के साथ x लड़के लगाने होंगे, तब
7 आदमी + x लड़के = 30 लड़के
(7×4+x) लड़के = 30 लड़के
x = 30 – 28 = 2 लड़के

  1. बेसिक गणित
  2. कार्य तथा समय – Practice Questions
  3. चाल दूरी और समय – Practice Questions
  4. त्रिभुज से सम्बंधित प्रश्न Triangles MCQ Questions
  5. प्रतिशतता के प्रश्न Percentage Questions in Hindi
  6. औसत के महत्वपूर्ण प्रश्न Average MCQ Questions
  7. साधारण तथा चक्रवृद्धि ब्याज Simple and Compound Interest
  8. (लाभ, हानि एवं बटटा) Profit and Loss
  9. क्षेत्रफल तथा परिमाप Area and Perimeter MCQ Questions
  10. घन, घनाभ तथा बेलन Cube, Cuboid and Cylinder MCQ
  11. प्रिज्म, पिरामिड तथा शंकु Prism Pyramid and Cone
  12. (बहुपद एवं गुणनखण्ड) Polynomial and Factors
  13. लघुत्तम समापवर्त्य तथा महत्तम समापवर्तक LCM and HCF

online test

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

Download Pdf

time and work questions in hindi, time and work questions in hindi, time and work questions pdf, time and work aptitude questions, time and work questions for competitive exams, time and work efficiency questions, time and work simple questions, time and work questions and answers, time and work questions with solutions pdf in hindi

नौकरी सरकारी नौकरी
व्हाट्सप्प पर यहाँ जुड़ें
टेलीग्राम चैनल
Join now

7 thoughts on “Work and Time Questions in Hindi – कार्य तथा समय Free MCQ Quiz

    1. Hello, Sonakshi apke like hamesha aise question lekar aate hain aap in quizes ko hamesha attempt kijie dhanyawad!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *