Order and Ranking Questions in Hindi, व्यवस्थित क्रम रीजनिंग, आर्डर या क्रम रीजनिंग Questions में आपको क्रम व्यवस्थित या अव्यवस्थित करने के बाद उनका क्रम जानने के लिए पूछा जाता है। यदि आपने किसी भी प्रकार के रीजनिंग प्रश्न हल किये हैं तो आपको इन रीजनिंग प्रश्नों को हल करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
Order and Ranking Questions in Hindi, व्यवस्थित क्रम रीजनिंग
Solve these order reasoning questions in hindi.
Ques 1: पांच लड़के A, B, C, D तथा E एक पंक्ति में बैठे हुए हैं, A, D के बायीं ओर और B की दायीं ओर है। E, B की बायीं ओर परन्तु C के दायीं ओर है। दोनों छोरों पर कौन कौन बैठे हुए हैं?
- A और B
- C और E
- D और E
- C और D
लड़कों के बैठने का क्रम निम्नवत है।
C – E – B – A – D
आरेख से स्पष्ट है की दोनों छोरों पर C तथा D बैठे हैं।
Ques 2: मनीष का क्रम कक्षा में ऊपर से 21वाँ है और नीचे से 30वाँ है। कक्षा में कुल कितने छात्र हैं?
- 45
- 55
- 50
- 40
कक्षा में कुल छात्रों की संख्या = 21 + 30 – 1
=51 – 1 = 50
Ques 3: पांच लड़के वृताकार घेरा बना कर खड़े हैं। राजेश, महेश और सुरेश के बीच में है। अलोक रजत के बायीं ओर है। महेश, आलोक के बायीं ओर है। बताइये कि राजेश के ठीक दायीं ओर कौन है?
- महेश
- आलोक
- रजत
- महेश
आकृति से स्पष्ट है कि राजेश के ठीक दायीं ओर महेश है।
Ques 4: जयेश, रमेश से लम्बा है तथा रमेश नंदू से छोटा है। सतीश, विनोद से लम्बा है लेकिन रमेश से छोटा है। नंदू, जयेश से छोटा है। सबसे लम्बा कौन है?
- सतीश
- जयेश
- रमेश
- नंदू
लम्बाई के अनुसार खड़ा होने पर
जयेश > नंदू > रमेश > सतीश > विनोद
अतः जयेश सबसे लम्बा है।
Ques 5: A, B, C, D तथा E पांच नदियां हैं। A, B से छोटी किन्तु E से बड़ी है C सबसे बड़ी नदी है तथा D, B से थोड़ी छोटी किन्तु A से थोड़ी बड़ी है। सबसे छोटी नदी कौन है?
- D
- C
- A
- E
पांचों नदियों का क्रम निम्नवत है।
C > B > D > A > E
अतः E सबसे छोटी नदी है।
Order and Ranking Questions in Hindi
Ques 6: गोपाल, कृष्ण से छोटा है। मोहन, गिरधर से लम्बा है। गोपाल मोहन से लम्बा है। कृष्ण, मुरली से छोटा है। सबसे लम्बा सबसे छोटा क्रम कौन सा हैं?
- मुरली, मोहन
- गिरधर, मुरली
- मुरली, गिरधर
- गोपाल, गिरधर
प्रश्नानुसार व्यवस्थित करने पर
मुरली > कृष्ण > गोपाल > मोहन > गिरधर
अतः सबसे लम्बा मुरली तथा सबसे छोटा गिरधर है।
Ques 7: पांच फ्लैट A, B, C, D तथा E इस प्रकार हैं कि A के ऊपर E, B के नीचे C, A के नीचे B और C के ऊपर D है। सबसे नीचे कौन सा फ्लैट है?
- A
- B
- C
- D
प्रश्नानुसार, फ्लैट निम्न प्रकार है,
E
A
B
D
C
अतः सबसे नीचे फ्लैट C है।
Ques 8: किसी मेज पर पांच विषयों की पुष्तकें निम्न प्रकार रखी हैं- अर्थशास्त्र, गणित के ऊपर है, संस्कृत, हिंदी के नीचे है, हिंदी के ऊपर गणित है, विज्ञान संस्कृत के नीचे है , तो सबसे बीच में कौन की पुस्तक है?
- हिंदी
- गणित
- संस्कृत
- विज्ञान
प्रश्नानुसार, पुस्तकों का क्रम निम्न प्रकार है
अर्थशास्त्र
गणित
हिंदी
संस्कृत
विज्ञान
अतः बीच में हिंदी की पुस्तक है।
Ques 9: एक पंक्ति में राहुल का क्रमांक दोनों ओर से 8 है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति हैं?
- 13
- 15
- 9
- 12
पंक्ति में कुल व्यक्तियों की संख्या = दोनों ओर से स्थान का योग – 1
8 + 8 – 1 = 15
अतः स्पष्ट है की पंक्ति में कुल व्यक्तियों की संख्या 15 है।
Ques 10: एक पंक्ति में मोहन दाएँ से 15वें स्थान पर है और बाएं से 16वें पर है, तो कितने व्यक्ति और शामिल किये जाएँ कि कुल 50 व्यक्ति हो जाएँ?
- 19
- 20
- 21
- 22
कुल व्यक्तियों की संख्या = 15 +16 -1 = 31 – 1 = 30
शामिल किये जाने वाले व्यक्तियों की संख्या = 50 – 30 = 20
Order and Ranking Questions in Hindi
Ques 11: रेलवे आरक्षण सूची में श्याम का स्थान ऊपर से 31वाँ तथा मोहन का स्थान नीचे से 30वाँ है। यदि दोनों की स्थिति बदल दी जाए तो मोहन की स्थिति नीचे से 41वाँ हो जाती है। दोनों के बीच आरक्षण सूची में कितने व्यक्ति हैं?
- 10
- 20
- 30
- 40
प्रारंभिक तथा परिवर्तित स्थान के बीच मौजूद व्यक्तियों की संख्या = मोहन का परिवर्तित क्रम – प्रारंभिक क्रम – 1
= 41 – 30 – 1
= 41 – 31 = 10
दोनों के बीच आरक्षण सूची में 10 व्यक्ति हैं।
Ques 12: एक पंक्ति में राम बायें से 5वें स्थान पर और श्याम दाएँ से 6वें स्थान पर है। जब ये दोनों आपस में अपना स्थान बदल लेते हैं, तो राम बाएँ से 13वें स्थान पर आ जाता है। आप बतायें की श्याम दाएं से किस स्थान पर हैं?
- 13 वाँ
- 14 वाँ
- 15 वाँ
- 16 वाँ
राम और श्याम के बीच व्यक्तियों की संख्या = 13 – 5 – 1 = 7
दाएं से श्याम का परिवर्तित स्थान = 6 + 7 + 1 = 14
श्याम दाएं से 14 वें स्थान पर हैं
Ques 13: छह सहेलियां एक वृताकार पथ पर बैठकर केंद्र की और मुँह करके बातें कर रहीं हैं। सुशीला, सुधा और पुष्पा के मध्य नहीं बैठीं हैं। पूनम, पुष्पा की पडोसी हैं और रिंकी के ठीक बाएँ बैठी है। पिंकी, सुशीला के दाएँ स्थान पर बैठी हैं। रिंकी के ठीक सामने पिंकी बैठी है। पुष्पा के ठीक सामने कौन बैठा है?
- पिंकी
- पूनम
- सुधा
- सुशीला
लड़कियों के बैठने का क्रम निम्नवत है
अतः पुष्प के ठीक सामने सुशीला बैठी है।
Ques 14: चार व्यक्ति राम, श्याम, मोहन, तथा हरी, ताशें खेल रहे हैं। मोहन, हरि के विपरीत नहीं है। हरि, श्याम के दाएँ बैठा है। श्याम के विपरीत कौन बैठा है?
- राम
- मोहन
- हरि
- ज्ञात नहीं कर सकते
चारों व्यक्तियों के बैठने का क्रम निम्नवत है।
अतः श्याम से ठीक सामने मोहन बैठा है।
Ques 15: छः व्यक्ति ताश खेल रहे हैं। गोपाल और कृष्ण एक दूसरे के सामने हैं। कृष्ण के बायीं और तथा गिरधर के दायीं ओर मोहन, मुरली के बायीं ओर है। यदि मुरली और मनोहर तथा गिरधर और कृष्ण परस्पर स्थान बदल लेते हैं, तो मुरली के दायीं और कौन होगा?
- गोपाल
- कृष्ण
- मोहन
- मनोहर
अतः आरेख से स्पष्ट है की स्थान परिवर्तन के बाद मुरली के ठीक बायीं ओर गोपाल है।
Ques 16: यदि A, B, C, D, E, F, G तथा H गोलाकार मेज के चारों ओर सामान दूरी पर बैठे हैं। उनकी स्थिति दक्षिणावर्त यदि A उत्तर दिशा में बैठा है, तो E की स्थिति क्या होगी?
- दक्षिण
- पूर्व
- पश्चिम
- उत्तर
सबके बैठने का ढंग कुछ इस प्रकार है। अतः आरेख से स्पष्ट है की E दक्षिण दिशा में बैठा है।
Order and Ranking Questions in Hindi
Ques 17: 50 विद्यार्थियों की एक कक्षा में मनोज का प्रारम्भ से क्रमांक 25 वाँ है। अंत से उसका क्रमांक कितना है?
- 24 वाँ
- 25 वाँ
- 26 वाँ
- 27 वाँ
अंत में मनोज का क्रमांक = 50 -25 + 1 = 26
26वाँ है।
- बेसिक गणित
- कार्य तथा समय – Practice Questions
- चाल दूरी और समय – Practice Questions
- त्रिभुज से सम्बंधित प्रश्न Triangles MCQ Questions
- प्रतिशतता के प्रश्न Percentage Questions in Hindi
- औसत के महत्वपूर्ण प्रश्न Average MCQ Questions
- साधारण तथा चक्रवृद्धि ब्याज Simple and Compound Interest
- (लाभ, हानि एवं बटटा) Profit and Loss
- क्षेत्रफल तथा परिमाप Area and Perimeter MCQ Questions
- घन, घनाभ तथा बेलन Cube, Cuboid and Cylinder MCQ
- प्रिज्म, पिरामिड तथा शंकु Prism Pyramid and Cone
- (बहुपद एवं गुणनखण्ड) Polynomial and Factors
- लघुत्तम समापवर्त्य तथा महत्तम समापवर्तक LCM and HCF
नौकरी | सरकारी नौकरी |
व्हाट्सप्प पर | यहाँ जुड़ें |
टेलीग्राम चैनल |
Join now |
10. एक प्रश्न और दो कथन I तथा II नीचे दिये गये हैं। आपको निर्णय लेना है कि क्या कथन में दिये गये आंकड़े दिये गये प्रश्न का उत्तर देने के लिये पर्याप्त हैं?
महिमा, कला से लम्बी है और शीला, आशा से छोटी
है। इनमें से कौन सबसे छोटी है ?
कथन –
(I) शीला, महिमा से छोटी है।
(II) आशा, कला से छोटी है।
(1) केवल कंथन I पर्याप्त है।
(2) केवल कथन II पर्याप्त है।
( 3 ) दोनों कथन I तथा II पर्याप्त हैं ।
(4) न तो कथन I ना ही II पर्याप्त है।