Ques 1: शेरशाह ने ग्रैण्ड टंªक रोड इनको जोड़ने के लिए बनवाई थी
- आगरा को आसाम से
- आगरा को कन्नौज से
- आगरा को सासाराम से
- आगरा को अहमदनगर से
16वीं शताब्दी में सूर वंश के शेरशाह सूरी (1486-1545 ई.) ने आगरा को सासाराम से जोड़ने के लिए का ग्राण्ड टंªक रोड का निर्माण कराया था। इसके मुख्यतः दो उद्देश्य थे
1. प्रशासनिक व सैन्य कारणों के लिए अपने विशाल साम्राज्य के सुदूर प्रान्तों को एक साथ जोड़ना।
2. सासाराम (बिहार) अपने गृहनगर के साथ अपनी राजधानी आगरा का जोड़ना।
इस मार्ग को सड़क-ए-आजम व ’बादशाही सड़क‘ के नाम से भी जाना जाता है। शेरशाह सूरी की मृत्यु के बाद मुगल सम्राटों ने इस मार्ग को पश्चिम में खैबर दर्रे को पार कर काबुल तक तथा पूर्व में बंगाल के चिटगाँव तक बढ़ाया।
Ques 2: Rh कारक का नाम किसके आधार पर पड़ा ?
- बन्दर के
- चूहे के
- मनुष्य के
- चिम्पैंजी के
Rh कारक या Rh Factor का नाम बन्दर के आधार पर पड़ा। Rh कारक की खोज वर्ष 1940 में लैण्डस्टीनर व बीनर ने रीसस नामक बन्दर की प्रजाति में की। उसी के नाम पर इसका नाम Rh कारक (Rh factor) रखा गया। जिन व्यक्तियों के रक्त में यह तत्व नहीं पाया जाता, उनका रक्त Rh positive कहलाता है। रक्त जाँच के समय Rh-कारक की भी जाँच की जाती है। Rh+ को Rh+ का रक्त तथा Rh-1 का Rh- का ही रक्त दिया जाता है।
Ques 3: भारत की विदेशी मुद्रा अधिकतम इस मद में खर्च होती है
- खाद्य आयात पर
- पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर
- लोहे और स्टील के आयात पर
- प्रौद्योगिकी जानकारी के आयात पर
भारत की विदेशी मुद्रा अधिकतम पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर खर्च होती है। वर्ष 2018-2019 के आँकड़ों के अनुसार आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का कुल प्रतिशत 54.75 है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी आँकडों के अनुसार भारत के कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता 83.7% (2018-19 के अनुसार) है। भारत ने वर्ष 2018-19 में पेट्रोलियम उत्पाद (कच्चे तेल) पर 111.9 अरब डाॅलर खर्च किए हैं। भारत सर्वाधिक पेट्रोलियम उत्पादों का आयात इनाक (12%) सऊदी अरब (11.58%) व संयुक्त अरब अमीरात (11.58%) देशों से (वर्ष 2018-19 के अनुसार) करता है।
Ques 4: दुनिया में कुल टिन का 2/3 भाग यहाँ से आता है
- चीन
- बोलिविया
- मलेशिया
- नाइजीरिया
विश्व में कुल टिन का 2/3 भाग या 66.6% भाग चीन उत्पादित करता है। वर्ष 2018-19 के नवीन आँकड़ों के अनुसार चीन, इण्डोनेशिया व म्यांमार प्रमुख टिन उत्पादक देश हैं। चीन में टिन उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र युआन प्रान्त व गुआंग्शी जुआंग हैं। टिन धातु का प्रयोग इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन व टिन के उत्पाद बनाने में किया जाता है।
Ques 5: वर्ष 2012 ओलम्पिक खेल कहाँ आयोजित किए गए थे ?
- सिडनी
- पेरिस
- नई दिल्ली
- लन्दन
वर्ष 2012 में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन लन्दन (यू.के.) में 27 जुलाई से 12 अगस्त, 2012 के मध्य किया गया। इस प्रतियोगिता में 204 देशों के 10,500 खिलाड़ियों ने 302 स्पर्धाओं में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अमेरिका (46 गोल्ड), चीन (38 गोल्ड) व ब्रिटेन (29 गोल्ड) क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। भारत इस पदक पालिका में 55वें स्थान पर रहा।
इस प्रतियोगिता का आदर्श वाक्य ’इंस्पायर ए जेनरेशन‘ था। इसके अतिरिक्त वर्ष 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल ब्राजील के शहर रियो-डि-जेनेरियो में 5-21 अगस्त, 2016 के मध्य आयोजित हुए। वर्ष 2020 के (अब वर्ष 2021 में) ओलम्पिक खेलों का आयोजन जापान के टोक्यों शहर में किया जाएगा।
Ques 6: मीरा बेन इनकी अनुयायी थी
- विनोबा भावे
- जय प्रकाश नारायण
- महात्मा गाँधी
- सरदार पटेल
मीरा बेन महात्मा गाँधी की अनुयायी थी। उनका वास्तविक नाम ‘मैडलिन स्लेड’ था। वे ब्रिटिश सैन्य अधिकारी एडमंस स्लैंड की पुत्री थी। गाँधी जी के सम्पर्क में आने पर उन्होंने चरखा कातने व हिन्दी में दक्षता हासिल की। वे प्रकृति प्रेमी थी तथा संगीत में उनकी गहन रूचि थी। उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में गाँधी जी के सिद्धान्तों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया तथा भारत की आजादी की लड़ाई में उन्होंने गाँधी जी का सहयोग किया।
इसके अतिरिक्त महात्मा गाँधी के राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में किए सुधारात्मक व रचनात्मक कार्यों में ’मीरा बेन‘ की अहम भूमिका थी।
Ques 7: गाँधी जी का डाण्डी मार्च कहाँ से प्रारम्भ हुआ ?
- बारडोली
- अहमदाबाद
- सूरत
- बम्बई
12 मार्च, 1930 को गाँधी जी ने अपने 79 समर्थकों के साथ अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से दांडी मार्च आरम्भ किया। तथा 24 दिनों की यात्रा के बाद 6 अप्रैल, 1930 को दाण्डी पहुँचकर नमक कानून तोड़ा तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन की शुरूआत की। गाँधी जी की इस दाण्डी मार्च यात्रा का उद्देश्य अंग्रेजों द्वारा बनाए गये नमक को तोड़ना था। गाँधी जी के इस नमक सत्याग्रह की तुलना सुभाषचन्द्र बोस ने नेपोलियन की एल्बा से पेरिस यात्रा से की।
Ques 8: भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना इस वर्ष प्रारम्भ हुई
- वर्ष 1950
- वर्ष 1951
- वर्ष 1952
- वर्ष 1953
भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना वर्ष 1951 में आरम्भ हुई। यह योजना ’हैराॅड-डोमर माॅडल‘ पर आधारित थी तथा इसका कार्यकाल वर्ष 1951-56 तक रहा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था के सन्तुलित विकास की प्रक्रिया आरम्भ करना था। इस योजना में कृषि को उच्च प्राथमिकता दी गयी। इस कार्यकाल के दौरान बड़ी सिंचाई परियोजनाए जैसे- भाँखड़ा नागल परियोेजना, व्यास परियोजना व दामोदर नदी परियोजना आदि शुरू की गयी। यह योजना सफल रही तथा इसने लक्ष्य 2.1% से आगे 3.6% विकास दर को हासिल किया।
Ques 9: भाखड़ा नागल बाँध किस नदी पर बना है ?
- कोसी
- झेलम
- ब्यास
- सतलज
भाखड़ा नागल बाँध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलज नदी पर स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। इस परियोजना से लाभान्वित राज्य राजस्थान, पंजाब व हरियाणा हैं। भाखड़ा बाँध है। इसकी ऊँचाई 225.5 मी. है। इस बाँध का निर्माण वर्ष 1963 में किया गया था। इस बाँध की कुल जल-विद्युत उत्पादन क्षमता 1325 मेगावाट है।
Ques 10: वास्कोडिगाम एक ……… था
- ऑस्ट्रेलियन नाविक
- पुर्तगाली खोजी
- ब्रिटिश खोजी
- फ्रान्सीसी नाविक
वास्कोडिगामा एक पुर्तगाली नाविक (खोजी) था, जिसने 1498 ई. में भारत के समुद्री रास्ते की खोज की समुद्र के रास्ते भारत पहुँचने वाला वह प्रथम व्यक्ति था। वह 20 मई, 1498 को केरल के कोझीकोड जिले के कालीकट पहुँचा। भारत का उसका प्रमुख उद्देश्य भारत में मसालों का व्यापार था। वास्कोडिगामा की इस खोज ने पश्चिमी देशों के लिए भारत के साथ व्यापार का रास्ता खोल दिया। 1524 ई. में उसकी मृत्यु हो गयी।