April 16, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


Ques 31: ‘रोडेशिया’ देश का नया नाम क्या है ?

  • जैरे
  • जिम्बाब्वे
  • तन्जानिया
  • स्वाजीलैण्ड

‘रोडेशिया’ देश का नया नाम ‘जिम्बाब्वे’ है। इसे पहले दक्षिण रोडेशिया के नाम से भी जाना जाता था। यह अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण भाग स्थित जम्बिया व लिम्पोपो नदी के बीच एक स्थलरूद्ध देश है। इसकी राजधानी हरारे तथा आधिकारिक मुद्रा अमेरिकन डॉलर है। इसकी सीमाएँ दक्षिण में दक्षिण अफ्रीका से, पूर्व में मोजाम्बिक से, दक्षिण पश्चिम में सवाना से तथा पश्चिमोत्तर में जाम्बिया से मिलती हैं। अंग्रेजी, शोना (एक बांतु भाषा) व देबेल यहाँ की प्रमुख आधिकारिक भाषाएँ हैं।

Ques 32: इन्टरनेट सूचना सेवा के लिए कौन-सा परिवहन प्रोटोकॉल आवश्यक है ?

  • Net BEUI
  • NW Link
  • ATM
  • TCP/IP

इन्टरनेट सूचना सेवा के लिए TCP/IP परिवहन प्रोटोकाॅल आवश्यक है। TCP का पूरा नाम ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकाॅल है, जो इंटरनेट पर स्थित विभिन्न प्रकार के कम्प्यूटर व नेटवर्क के बीच सम्प्रेषण करवाने वाले कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल का एक समूह है। TCP डेटा को छोटे-छोटे डेटा देता है। इसके IP (इंटरनेट प्रोटोकॉल) इस डाटा को उसे डेस्टिनेशन प्वाइंट तक पहुँचाता है। इन दोनों प्रोटोकॉल के बिना इंटरनेट पर कम्युनिकेशन सम्भव नहीं है। TCP/IP नेटवर्क प्रोटोकॉल में चार प्रकार की लेयर होती हैं, जिनके नाम-नेटवर्क इन्टरफेस लेयर, इंटरनेट लेयर, ट्रांसपोर्ट लेयर व एप्लीकेशन लेयर हैं।

Ques 33: वर्ष 1969 में कितने बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ ?

  • 14
  • 15
  • 16
  • 20

19 जुलाई, 1969 को 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, जिनके पास जमा पूँजी रू 50 करोड़ या इससे अधिक थी। इन बैंकों के नाम थे
1. इलाहाबाद बैंक 2. बैंक ऑफ बड़ौदा
3. बैंक ऑफ इण्डिया 4. केनरा बैंक
5. बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया
7. देना बैंक 8. इण्डिया बैंक
9. इण्डियन ओवरसीज बैंक 10. यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया
11. पंजाब नेशनल बैंक 12. सिण्डिकेट बैंक
13. यूको बैंक 14. यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया
इन 14 वाणिज्यिक बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद देश की 94% से अधिक वाणिज्यिक बैंकिग प्रणाली सार्वजनिक क्षेत्र के अवीन हो गयी।

Ques 34: AIDS का कारण है

  • रुधिर कैन्सर
  • TMN विषाणु
  • जीवाणु
  • HIV (मानव प्रतिरक्षा न्यूवता विषाणु)

AIDS रोग का प्रमुख कारण एच.आई.वी. (Human Imuno Deficiency Virus) है। यह एक वायरस जनित रोग है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली (WBC) को प्रभावित करता है। इस रोग के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता नष्ट हो जाती है। विश्व में एड्स संक्रमण का पहला मामला वर्ष 1981 में सामने आया था। मानव में इस रोग के प्रमुख कारण असुरक्षित यौन सम्बन्ध, पॉजिटिव रक्त का आदान-प्रदान तथा संक्रमित माँ से शिशु में संक्रमण आदि हैं।
भ्प्ट वायरस की जाँच के लिए एलिसा टेस्ट किया जाता है, जिससे यह पता चलता है कि व्यक्ति एड्स पीड़ित है या नहीं। भारत में वर्ष 1992 से राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम चलाया जा सकता है।

Ques 35: ‘गार्डन ऑफ इंग्लैंड’ यहाँ है

  • लन्दन
  • मानचेस्टर
  • डबलिन
  • केन्ट

‘गार्डन ऑफ इंग्लैंड’ केन्ट में स्थित है। यह केन्ट का प्रारम्भिक नाम है। केन्ट इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व भाग में स्थित है। केन्ट अपने प्राकृतिक सौन्दर्य, ऊँची-हरी चोटियों और प्राचीन स्मारकों के कारण प्रसिद्ध है। जिस कारण इसे ’गार्डन ऑफ इंग्लैंड या इंग्लैण्ड का बगीचा‘ कहा जाता है। केन्ट के उत्तर में एसेक्स, उत्तर-पश्चिम में लन्दन व मिडिल सेक्स स्थित हैं।

Ques 36: निम्नलिखित में से वर्तमान में कौन-सा मूलभूत अधिकार नहीं है ?

  • समानता का अधिकार
  • सम्पति का अधिकार
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • बोलने की स्वतंत्रता का अधिकार

वर्तमान में सम्पत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार के अन्तर्गत नहीं आता, 44वें संविधान संशोधन, 1978 के तहत इसे मौलिक अधिकार की श्रेणी से निकालकर कानूनी अधिकार (अनु. 300 (A) श्रेणी में कर दिया गया, जबकि समानता का अधिकार (अनु. 14 से 18 तक), शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनु. 23 से 24 तक) तथा बोलने की स्वतन्त्रता का अधिकार (अनु. 19 (।) मौलिक अधिकारों के अंतर्गत आते हैं। वर्तमान में भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की संख्या 6 है।

Ques 37: ‘बॉक्साइट’ इसका महत्वपूर्ण अयस्क है

  • एल्यूमीनियम
  • जस्ता
  • ताँबा
  • माइका

बॉक्साइट (Al2 O3.2H2 O एल्युमीनियम का प्रमुख अयस्क है। इसका रंग सफेद या भूरा होता है। इसका आपेक्षिक घनत्व 2.0 से 2.6 तक होता है। बॉक्साइट का निर्माण पृथ्वी की सतह पर पाई जाने वाली आग्नेय चट्टानों के विघटन के फलस्वरूप होता है। बॉक्साइट का एल्युमीनियम प्राप्त करने में तथा लौह व इस्पात उद्योग में किया जाता है। विश्व में ऑस्ट्रेलिया चीन प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक देश हैं, जबकि भारत में ओडिशा, झारखण्ड व गुजरात, प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक राज्य हैं।

Ques 38: ‘मोनालिसा’ का प्रसिद्ध कलाकृति का चित्रकार कौन था ?

  • 4
  • 6
  • 9

9 के अतिरिक्त अन्य सभी सम संख्याएँ हैं।

Ques 39:लाल रक्त सैल के निर्माण के लिए निम्न में से क्या आवश्यक है ?

  • विटामिन C
  • फोलिक अम्ल
  • कैल्शियम
  • विटामिन A

लाल रक्त सैल के निर्माण के लिए फोलिक एसिड आवश्यक है। इसके अतिरिक्त फोलिक एसिड डी.एन.ए. के संश्लेषण व शारीरिक वृद्धि के लिए भी आवश्यक है। इसकी कमी से एनीमिया (रक्त की कमी) तथा शरीर की वृद्धि रुक जाती है। फोलिक एसिड मुख्यतः विटामिन B का ही एक प्रकार है। इसके प्रमुख सा्रेत हरी पत्तियाँ, पालक, सोयाबीन, सूखी फलियाॅ व मटर आदि है।
इसके अतिरिक्त विटामिन A के प्रमुख स्रोत दूध, मक्खन, अण्डा, लीवर, मछली का तेल तथा विटामिन C के प्रमुख स्रोत खट्टे फल, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू आदि हैं।

Ques 40: निम्नलिखित में से कठोर जल में उपस्थित है ?

  • कैल्शियम
  • एल्युमीनियम
  • सोडियम
  • क्लोरीन

कैल्शियम (Ca) कठोर जल में पाया जाता है। कठोर जल में कैल्शियम व मैग्नीशियम के बाइकार्बेनेट उपस्थित रहते हैं। कठोर जल साबुन के साथ आसानी से झाग नहीं देता है। कठोर जल की कठोरता जल को उबालने या इसमें कैल्शियम हाइड्राॅक्साइड की मात्रा मिलाकर दूर की जाती है। कठोर जल का उपयोग सामान्यतः खाना पकाने व कपड़े धोने में नहीं किया जाता है। इसके अतिरिक्त कठोर जल के कारण पौधों की पत्तियों में छिद्र बन जाते हैं, जिसके कारण वे सूख जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *