April 25, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


Ques 41:यह संघ शासित क्षेत्र पहले एक पुर्तगाली कॉलोनी थी

  • दादरा
  • दमन
  • नागर हवेली
  • गोवा

गोवा संघ शासित क्षेत्र से पहले पुर्तगाली कॉलोनी थी। वर्षा 1961 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विज के तहत गोवा को पुर्तगालियों से स्वतंत्र करके भारतीय संघ में शामिल किया था। 56 वें संविधान संशोधन, 1987 के अन्तर्गत इसे राज्य का दर्जा दिया गया। वर्तमान में गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है। गोवा की राजभाषा कोंकणी है। गोवा अपने सुन्दर समुद्र बीचों व स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है।

Ques 42: वन्य जीव संरक्षण का सबसे प्रभावी तरीका है

  • परभक्षियों को दूर भगाना
  • प्राकृतिक आवासों का परिरक्षण
  • रोगों के विरुद्ध टीका लगाना
  • प्रजनन नीति को इष्टतम करना।

वन्यजीव संरक्षण का सबसे प्रभावी तरीका उनके प्राकृतिक आवासों का परिरक्षण करना है। वर्तमान में बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण व नगरीकरण के कारण इनके अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है।
वन्यजीवो की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 को पारित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य वन्यजीव-जन्तु, पक्षियों व पौधों को संरक्षित करना, उनके शिकार पर प्रतिबन्ध लगाना तथा राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्य क्षेत्र घोषित करना है।

Ques 43: सर्वोत्तम विद्युत चालक है

  • लोहा
  • एल्युमीनियम
  • तांबा
  • चाँदी

चाँदी (Ag) विद्युत की सर्वोत्तम विद्युत होती है। वे धातुएँ जो ऊष्मा व विद्युत के लिए सुचालक ;ळववक ब्वदकबनजवतद्ध होती है। सुचालक धातुएँ कहलाती है। धातुओं की विद्युत चालकता के आधार पर घटता क्रम है- चाॅदी > तांबा > एल्युमीनियम > टंगस्टन। चाँदी का परमाणु क्रमांक 47 तथा परमाणु द्रव्यमान 107.9 u होता है। यह एक तन्य धातु है, जिसका उपयोग तार व आभूषण बनाने में किया जाता है।

Ques 44: राज्यसभा में भारत का राष्ट्रपति कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ?

  • 2
  • 8
  • 10
  • 12

राज्य में भारतीय राष्ट्रपति 12 सदस्यों को (अनुच्छेद 331 के तहत) मनोनीत कर सकता है। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा व सहकारिता के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या अनुभव (अनुच्छेद 80 के तहत) यह एक स्थायी सदन है, जिसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त हो जाते है। भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। वर्तमान में राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 है।

Ques 45: जलियाँवाला बाग मे गोली मारने के आदेश इन्होंने दिए

  • लाॅर्ड साइमन
  • लिटन
  • डायर
  • कर्जन

जलियाँवाला बाग में गोली चलाने के आदेश जनरल डायर ने दिये थे। यह बाग पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित है। 13 अप्रैल, 1919 को डाॅ. सत्यपाल व सैफुद्दीन किचलू की गिरफतारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुध गोलियां चलवा दीं। इस हत्याकाण्ड में 1000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
इस हत्याकांड की जांच के लिए सरकार ने 19 अक्टूबर, 1919 में लाॅर्ड हण्टर की अध्यक्ष्ज्ञता में एक कमेटी का गटन किया। इस घटना के विरोध में गांधी जी ने कैसर-ए-हिन्द की उपाधि तथा रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ’सर‘ की उपाधिक लौटा दी।

Ques 46: हल्दीघाटी का युद्ध इस वर्ष में लड़ा गया

  • 1526 ई.
  • 1576 ई.
  • 1605 ई.
  • 1660 ई.

18 जून, 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध मुगल बादशाह अकबर व मेवाड़ के शासक राणा प्रताप की ओर से इस युद्ध में हाकिम खाॅ सूर के नेतृत्व में एक अफगान फौजी टुकड़ी व भीलों की एक छोटी सेना ने भी भाग लिया। इस युद्ध में अकबर विजयी हुआ तथा महाराणा प्रताप में मेवाड़-छोडकर पहाडी क्षेत्र में भागना पड़ा।

Ques 47: भारत का राष्ट्रीय पशु है

  • गाय
  • बाघ
  • चीता
  • हाथी

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। इसका वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिगरिस है। वर्ष 1973 में शुरू किये गये प्रोजेक्ट टाइगर के तहत इसे भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 1972 तक भारत का राष्ट्रीय ’शेर‘ था। भारत में सर्वाधिक बाघ मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में पाये जाते हैं।

Ques 48: राष्ट्रीय सुरक्षा का दायित्व इनके ऊपर है

  • राष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • मंत्री समूह
  • केबिनेट

Ques 49: संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय खेल है

  • फुटबॉल
  • रग्बी
  • वालीबाॅल
  • बेसबॉल

अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बेसबॉल है। यह खेल सर्वप्रथम इंग्लैंड में 1896 ई. में खेला गया, परन्तु इसे वास्तविक रूप अमेरिका ने दिया 19वीं सदी के मध्य तक यह अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बन गया। इस खेल के नियमों को सर्वप्रथम ’एलेक्जेण्डर कार्टराइट‘ ने लिखा था।
इस खेल में बैट गोल होता है, जिसकी लम्बाई 42 इंच तथा व्यास 2.75 इंज होती है। यह खेल उत्तरी व दक्षिण् अमेरिका, कैरोबिया व ईस्ट एशिया में प्रसिद्ध है। होम, डायमण्ड, पिचर, बेसमैन व स्टाइक एण्ड पिचर बेसबाॅल से सम्बन्धित शब्दावली हैं।

Ques 50: निम्न ताप पर जीवों के परीक्षण का अध्ययन कहलाता है

  • यूरोलॉजी
  • क्रायो-बायोलॉजी
  • कार्डियोलॉजी
  • डर्मेटोलॉजी

निम्न ताप पर जीवों के परीक्षण को क्रायों-बायोलाॅजी कहा जाता है। यह जीव विज्ञान की शाखा है, जिसमें पृथ्वी के हिम क्षेत्रों पर उपस्थित कम तापमान के जीवों पर होने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाता है। इसमें प्रोटीन, कोशिकाओं, उतकों व अंगों पर सामान्य से कम तापमान के प्रभाव को समझा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *