April 20, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


Ques 61: पहली भारतीय F1 कार दौड़ में विजेता थे

  • बन्दर केमाइकल शूमाकर
  • सेबेस्टियल बेटेल
  • फेलिप मासा
  • माइकल जार्डन

भारत में पहली फाॅर्मूला-वन(F1) कार रेस का आयोजन ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) में स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में अक्टूबर, 2011 में किया गया। इस कार-रेस प्रतियोगिता सर्किट में अक्टूबर सेबेस्टियल बेटेल ने जीता था।
फाॅर्मूला वन विश्व की सबसे बड़ी रेस प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन फेडरेशन आॅफ इंटरनेशनल आॅटोमोबाइल (FIA) नामक संस्था करती है। इसकी स्थापना वर्ष 1904 में हुई थी।

Ques 62: इन गुरु ने सिख समुदाय का एक अभिन्न अंग ‘लंगर’ को बनाया

  • गुरू राम दास
  • गुरू अमर दास
  • गुरु हर राय
  • गुरु हर किशन

सिखों के तीसरे गुरू अमरदास (1552-1574 ईं.) ने सिख समुदाय में लंगर व्यवस्था को स्थायी बना दिया। इसके अतिरिक्त इन्होंने सिखों के लिए अलग विवाह पद्धति ‘लवन’ को प्रचलित किया, इन्होंने 22 गद्दियों की स्थापना की, जिस पर एक महन्त की नियुक्ति की। मुगल सम्राट अकबर ने गुरु अमरदास से गोविन्दवाला जाकर भेंट की तथा उनकी पुत्री बीबी-भानी को कई गाँव दान में दिये। इन्हीं गाँवों को मिलाकर गुरु रामदास ने (1574-1581 ई. में) अमृतसर नगर की स्थापना की।

Ques 63: प्रकाश-रासायनिक धूम-कोहरे में हमेशा होता है

  • एल्यूमीनियम आयन
  • मीथेन
  • ओजोन
  • फाॅस्फोरस

प्रकाश रासायनिक धूम कोहरे में ओजोन (O3) गैस उपस्थित होती है। यह काला या पीले रंग का कोहरा होता है, जो वायु प्रदूषण से बना होता है। इसमें मुख्यतः नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड व अन्य कार्बनिक यौगिक होते हैं, जो सूर्य के प्रकाश के साथ क्रिया करके ओजोन का निर्माण करते है, जो सूर्य के प्रकाश के साथ क्रिया करके ओजोन का निर्माण करते हैं। यह स्मोग या कोहरा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके कारण अस्थमा, हार्ट अटैक, आँखों में जलन व फेफडों का कैंसर जैसे रोग हो जाते हैं।

Ques 64: राष्ट्रीय गीत सर्वप्रथम कहाँ और कब गाया गया ?

  • कलकत्ता में 24 जनवरी, 1950 को
  • इलाहाबाद में 24 जनवरी, 1950 को
  • दिल्ली में 24 जनवरी, 1950 को
  • कलकत्ता में 27 दिसम्बर, 1911 को

भारत का राष्ट्रीय कांग्रेस के 12वें अधिवेशन 1896 ई. में कलकत्ता में गाया गया था। इस अधिवेशन 1896 ई. में कलकत्ता में गाया गया था। इस अधिवेशन की अध्यक्षमता रहीम तुल्ला सयानी ने की थी। ’वन्दे मातरम्‘ गीत की रचना बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1876 में की थी तथा उनकी पुस्तक ‘आनन्दमठ’ में इसे सर्वप्रथम प्रकाशित किया गया। इस गीत को गाने का समय 65 सेकण्ड है। इसके अतिरिक्त भारत का राष्ट्रगान सर्वप्रथम कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 27 दिसम्बर, 1911 को गाया गया था।

Ques 65: मारूति कार कम्पनी हरियाणा के बाहर अपना प्लांट कहाँ लगाने जा रही है ?

  • उत्तर प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • महाराष्ट्र
  • गुजरात

भारतीय कार कम्पनी मारूति ने हरियाणा के मानेसर से बाहर अपना प्लांट गुजरात के मेहसाणा में स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस प्लाण्ट की अनुमानित लागत रू 18500 करोड़ है। वर्तमान में इस प्लाण्ट को वर्ष 2017 में शुरू कर दिया गया है, जिसकी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता 7.5 लाख यूनिट है।

Ques 66: विश्व में सबसे बड़ा धर्म कौन-सा है ?

  • इस्लाम
  • हिन्दुत्व
  • जूड़ा
  • ईसाई

विश्व का सबसे बड़ा धर्म ईसाई धर्म है, जबकि हिन्दू धर्म सर्वाधिक पुुराना है। ईसाई धर्म के संस्थापक ‘ईसा मसीह’ है। इस धर्म का प्रमुख ग्रन्थ ‘बाइबिल’ है, जिसे विश्व का प्रकाश पुंज भी कहा जाता है। ईसाई धर्म का सबसे पवित्र चिन्ह ‘काॅस’ है। ईसाई त्रित्व में विश्वास रखते है, ईश्वर-पिता, ईश्वर पुत्र, ईश्वर पवित्र आस्था।

Ques 67: हमारे राष्ट्रीय गीत का अनुवाद किसने किया ?

  • रवीन्द्रनाथ टैगोर
  • बंकिम चन्द्र चटर्जी
  • श्री अरबिंदो
  • महात्मा गाँधी

राष्ट्रीय गीत मातरम् का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद ‘श्री अरबिंदो’ द्वारा किया गया। इस गीत की रचना बांग्ला कवि बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा वर्ष 1876 में की गयी थी तथा इसे वर्ष 1882 में सर्वप्रथम उनकी पुस्तक आनन्दमठ में प्रकाशित किया गया। इस गीत को संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी, 1950 को अपनाया गया। राष्ट्रीय गीत के गाने का समय 65 सेकण्ड है।

Ques 68: राष्ट्रीय ध्वज आयताकार है। इसकी लम्बाई का चैड़ाई से अनुपात है

  • 2: 1
  • 3: 2
  • 4: 3
  • 5: 3

राष्ट्रीय ध्वज का आकार आयताकार है तथा इसकी लम्बाई चौड़ाई का अनुपात 3: 2 है। वर्तमान राष्ट्रध्वज का डिजाइन कानपुर के श्यामल लाल गुप्त ने डिजाइन किया था। राष्ट्र ध्वज में तीन रंग केसरिया, सफेद व हरा हैं तथा मध्य में नीेले रंग का अशोक चक्र है। संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप को 22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया था।

Ques 69: वातावरण को प्रदूषित करने वाला अत्यधिक हानिकारक प्रकार है

  • मानव कार्बनिक अपशिष्ट
  • भरणस्थान से अपशिष्ट
  • अजैव निम्नीकरणीय रसायन
  • प्राकृतिक पोषण

वातावरण को प्रदूषित करने वाला अत्यधिक हानिकारक प्रकार मानव कार्बनिक अपशिष्ट है। मानव अपशिष्टों के अंतर्गत घरों से निकलने वाला अपशिष्ट कचरा, मल-मूत्र तथा प्लास्टिक अपशिष्ट हैं, जो वातावरण को हानि पहुँचाते हैं।

Ques 70: निम्नलिखित में से किसे नोबेल पुरस्कार दो बार मिला ?

  • जाॅन बारडीन
  • सी.वी. रामन
  • अब्दुस सलाम
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर

जाॅन बारडीन प्रथम व्यक्ति थे, जिन्हे दो बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। वे एक अमेरिकी भौतिकी विज्ञानी व विद्युत इंजीनियर थे। उन्हें पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1956 में ट्रांजिस्टर के लिए तथा वर्ष 1972 में अतिचालकता के सिद्धान्त के लिए प्रदान किया गया। इसके अलावा सी.वी. रमन को वर्ष 1930 में ’रमन प्रभाव‘ के लिए तथा रवीन्द्रनाथ टैगोर को वर्ष 1913 में ’गीताजंलि‘ के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *