April 19, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


Ques 51: ‘हैरी पॉटर’ है एक

  • राजा
  • उपन्यास का प्रसिद्ध चरित्र
  • हवाई सेवा का नाम
  • प्रसिद्ध स्थान

‘हैरी पॉटर’ जे.के. रोलिंग द्वारा लिखा अंग्रेजी उपन्यास का एक चरित्र है। इस उपन्यास में जादुई दुनिया का वर्णन है, जिसमें अच्छे व बुरे जादूगर, जादुई विद्यालय व मिथकीय जानवरों को वर्णित किया गया है। इस उपन्यास का मुख्य चरित्र (किरदार) हैरी पॉटर है, जो जादूगरो के दुनिया में मशहूर है। इस उपन्यास के अब तक 7 संस्करण प्रकाशित हो चुके है। साथ ही इस उपन्यास पर हाॅलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।

Ques 52: भारत में सर्वप्रथम आम चुनाव कब हुए ?

  • वर्ष 1947
  • वर्ष 1949
  • वर्ष 1950
  • वर्ष 1951

भारत में सर्वप्रथम आम चुनाव वर्ष 1951 में आयोजित किए गए। इन चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने 364 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया तथा इन चुनावों के बाद 17 अप्रैल 1952 को प्रथम लोकसभा का गठन हुआ तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बने। पहले आम चुनावों में लोकसभा सीटों की संख्या 489 थी।

Ques 53: हमारे राष्ट्रीय कैलेण्डर का प्रथम मास है

  • भादो
  • फाल्गुन
  • चैत
  • कार्तिक

भारतीय राष्ट्रीय कैलेन्डर का पहला महीना चैत होता है, जो बसन्त ऋतु में आता है, जबकि अन्तिम महीना फाल्गुन होता है।
भारतीय राष्ट्रीय कैलेन्डर शक सम्वत् पर आधारित है। जिसे ग्रेगोरियन कैलेन्डर के साथ 22 मार्च, 1957 को अपनाया गया। भारत में यह भारतीय राजपत्र, आकाशवाणी द्वारा प्रसारित समाचार व भारत सरकार द्वारा जारी विज्ञप्तियों में ग्रेगोरियन कैलेन्डर के साथ प्रयोग किया जाता है।

Ques 54: वायु सेवा के पद श्।पत डंतेींसश् के समतुल्य थल सेना में पद है

  • जनरल
  • लेफ्टिनेंट जनरल
  • मेजर जनरल
  • कर्नल

भारतीय वायुसेना के पद ’एअर मार्शल‘ के समकक्ष थल सेना में लेफ्निेण्ट जनरल का पद होता है। कमीशण्ड ऑफिसर की पद श्रेणियाँ निम्न हैं।
थल सेना अधिकारी नौंसेना अधिकारी वायु सेना अधिकारी
जनरल एडमिरल एयर चीफ मार्शल
लेफ्टिनेंट जनरल वाइस एडमिरल एयर मार्शल
मेजर जनरल रियर एडमिरल एयर वाइस मार्शल
ब्रिगेडियर कोमोडोर एयर कोमोडोर
कर्नल कैप्टन गु्रप कैप्टन
लेफ्टिनेंट कर्नल कमाण्डर विंग कमाण्डर
मेजर लेफ्टिनेंट कमाण्डर स्क्वैड्रन लीडर
कैप्टन लेफ्टिनेण्ट फ्लाइट लेफ्टिनेण्ट
लेफ्टिनेण्ट सब-लेफ्टिनेण्ट फ्लाइंग ऑफिसर

Ques 55: डिआगो गार्शिया यहाँ स्थित है

  • प्रशान्त महासागर
  • हिन्द महासागर
  • अटलाण्टिक महासागर
  • आर्कटिक महासागर

डिआगो गार्शिया हिन्द महासागर में स्थित है। यह एक पद्-चिन्ह आकार का प्रवाल भितीय द्वीप है, जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में हिन्द महासागर के 7026’ दक्षिणी अक्षांश पर स्थित है। यह ब्रिटिश महासागरीय क्षेत्र (BIOT) का भाग है। इसकी अवस्थिति 72023’ पूर्वी देशान्तर है।

Ques 56: नयी दुनिया (पश्चिम) से पुरानी दुनिया (पूर्व) में निम्न में से कौन-सा एक पौधा प्रविष्ट कराया गया ?

  • गन्ना
  • गेहूँ
  • धान
  • आलू

नयी दुनिया (पश्चिम) से पुरानी दुनिया (पूर्व) में आलू का पौधा प्रविष्ट कराया गया था। ’आलू‘ का उद्गम स्थान पेरू (दक्षिण अमेरिका) है। इसे 17वीं सदी में सर्वप्रथम पुर्तगालियों द्वारा भारत लाया गया था। यह गेहूँ, धान, मक्का के बाद सबसे ज्यादा उगायी जाने वाली फसल है। विश्व में आलू उत्पादन में चीन, भारत व रूस क्रमशः पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।

Ques 57: नोबल पुरस्कार प्रथम भारतीय को किस विषय में मिला ?

  • साहित्य
  • भौतिक शास्त्र
  • अर्थशास्त्र
  • शान्ति

रवीन्द्रनाथ टैगोर प्रथम भारतीय थे, जिन्हें वर्ष 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह पुरस्कार उनकी कृति ’गीतांजलि‘ के लिए दिया गया। वे एक प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार व दार्शनिक थे, उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जागृति लाने का कार्य किया, उन्हें ’गुरूदेव‘ के नाम से भी जाना जाता है।

Ques 58: फ्रायड का सम्बन्ध इससे है

  • जासूसी
  • शरीर विज्ञान और दवा
  • मनोविज्ञान
  • कोढ़ नियन्त्रण

सिग्मण्ड फायड का सम्बन्ध मनोविज्ञान से हैं। सिग्मण्ड फायड ऑस्ट्रिया के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक व न्यूरोलॉजिस्ट थे। उनका जन्म वर्ष 1856 में ऑस्ट्रिया के ‘फ्रीबर्ग‘ शहर में हुआ, उनके माता-पिता यहूदी थे। उन्होंने मनोविश्लेषण से सम्बन्धित अनेक संकल्पनाओं का प्रतिपादन किया उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ’इंटर प्रेटशन ऑफ़ ड्रीम है, जिनमें उनके मनोरोगियों के स्वपन विश्लेषण को बताया गया है। वर्ष 1939 में लन्दन (U.K.) में उनकी मृत्यु हो गयी।

Ques 59: भारत में रुपए का सिक्का सर्वप्रथम इनके शासन में प्रारम्भ हुआ

  • टेनिस
  • रजिया बेगम
  • शेरशाह सूरी
  • ईस्ट इण्डिया कम्पनी

भारत में रुपये का सिक्का सर्वप्रथम शेरशाह सूरी के (1489-1545 ई.) शासनकाल में प्रारम्भ हुआ। यह चाँदी का सिक्का था, जिसका मूल्य 178 ग्रेन के बराबर था। इसके अतिरिक्त शेरशाह सूरी ने भूमि माप के लिए ’सिकन्दरी गज‘ व सन की डंडी‘ का प्रयोग किया, उसने ग्रांड टंªक रोड‘ की पुनः मरम्मत करायी तथा कबूलियत व पट्टा प्रथा की शुरुआत की।

Ques 60: ‘डेविस कप’ ट्रॉफी खेल से सम्बन्धित है

  • टेनिस
  • फुटबॉल
  • हॉकी
  • वालीबाॅल

‘डेविस कप’ टेनिस से सम्बन्धित है। यह एक अंतराष्ट्रीय पुरुष टेनिस स्पर्द्धा है, जो ग्रुप में खेली जाती है। इसे प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 1900 में हुई थी। इस टूर्नामेंट का विचार सर्वप्रथम अमेरिका के जेम्स ड्वाइट द्वारा वर्ष 1881 में रखा गया था। इसे ‘टेनिस का विश्व कप’ भी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *