April 20, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


निर्देश (प्र.सं. 131-135) नीचें दिए गए प्रत्येक प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं जिसके बाद I और IIके रूप में दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपकों इन दो कथनों को सही मानना है भले ही वे सामान्य तथ्यात्मकता की दृष्टि से भिन्न-भिन्न हों। दोनों निष्कर्षों को पढ़ लीजिए और फिर सामान्य तथ्यात्मकता की अनदेखी करते हुए यह तय कीजिए कि दिए गए दो कथनों से तार्किक रूप से कौन से निष्कर्ष निकलते हैं। अपना उत्तर इस प्रकार दीजिए।
(a) यदि केवल निष्कर्ष I निकलता है
(b) यदि केवल निष्कर्ष II निकलता है
(c) यदि न तो I न ही II निकलता है
(d) यदि I और II दोनों निष्कर्ष निकलते है

Ques 131: कथन सभी लड़के ईमानदार हैं।
हिमांशु ईमानदार है।
निष्कर्ष I. हिमाँशु एक लड़का है।
II. सभी ईमानदार व्यक्ति लड़के हैं।

कथनानुसार,

निष्कर्ष I. (गलत) II. (गलत)
अतः न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II निकलता है।

Ques 132: कथन कुछ कमरे पत्थर हैं।
सभी पत्थर रेडियो हैं।
निष्कर्ष I. कुुछ कमरे रेडियो हैं।
II. कुछ पत्थर कमरे हैं।

कथनानुसार,

निष्कर्ष I.(सही) II. (सही)
अतः निष्कर्ष I और II. दोनों निकलते हैं।

Ques 133: कथन सभी चिड़ियाँ पेड़ हैं।
कुछ पेड़ मुर्गियाँ हैं।
II. कुछ मुर्गियाँ पेड़ हैं।

कथनानुसार,

निष्कर्ष I. ( गलत) II. (सही)
अतः केवल निष्कर्ष II सत्य है।

Ques 134: कथन सभी किताबें पेन्सिल हैं।
सभी पेन्सिल फूल हैं।
निष्कर्ष I. सभी किताबे फूल हैं।
II. कुछ पेन्सिलें किताबे नहीं हैं।

कथनानुसार,

निष्कर्षI. (सही) II. (गलत)
अतः केवल निष्कर्ष I निकलता है।

Ques 135: कथन सभी सड़कें खम्भे हैं।
कोई भी खम्भा घर नहीं हैं।
निष्कर्ष I. कुछ सड़कें घर हैं।
II. कुछ घर खम्भे हैं।

कथनानुसार,

निष्कर्ष I.(गलत) II. (गलत)
अतः न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है।

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

निर्देश (प्र.सं. 136-140) इन प्रश्नों में दो शब्द दिए गए हैं, जिनका एक-दूसरे के साथ कुछ सम्बन्ध हैं, जिसके बाद शब्दों के ऐसे चार युग्म दिए गए हैं, जिनके बीच वैसा ही सम्बन्ध है जैसा कि मूल युग्म में है। सही युग्म का चयन कीजिए।

Ques 136: दीमक: लकड़ी

  • नीम: कपास
  • रेशा: कपास
  • शलभ: उन
  • धागा: वस्त्र

जिस प्रकार दीमक, लकड़ी को खोखला बनाकर खराब कर देता है, उसी प्रकार शलभ ऊन के रेशों को कमजोर करके खराब कर देता है।

Ques 137: बैरा: बख्शीश

  • छात्र: अंक
  • कामगार: बोनस
  • मोबाइल: आटोमोबाइल
  • क्लर्क: रिश्वत

जिस प्रकार बैरा (waiter) को खाने के बाद बख्शीश दी जाती है, उसी प्रकार कामगार को काम के बाद बोनस दिया जाता है।

Ques 138: कहानी: उपन्यास

  • समुद्र: महासागर
  • स्कूल: विश्वविद्यालय
  • किताब: शब्दकोश
  • कविता: नाटक

जिस प्रकार कहानी, उपन्यास का ही एक रूप होता है, उसी प्रकार समुद्र भी एक प्रकार का महासागर होता है।

Ques 139: थर्मामीटर: तापमान

  • लम्बाई: चौड़ाई
  • मिलीमीटर: पैमान
  • सौर ऊर्जा: सूर्य
  • कार्डियोग्राफ: हृदय गति

जिस प्रकार थर्मामीटर का प्रयोग तापमान मापने के लिए किया जाता है, उसी प्रकार कार्डियोग्राफ का प्रयोग हृदय की गति को मापने के लिए किया जाता है

Ques 140: लुगदी: कागज

  • सूत: वस्त्र
  • रस्सी: सन
  • रेयन: सेल्यूलोस
  • धागा: सुई

जिस प्रकार लुगदी, से कागज बनता है, उसी प्रकार सूत, से वस्त्र बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *