March 29, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


Ques 91: एक व्यक्ति 4 किमी/घण्टा की चाल से चल कर एक वर्गाकार पार्क के विकर्ण को 3 मिनट में पार करता है। पार्क का क्षेत्रफल है

  • 2×104 (मी)2
  • 2.5×104 (मी)2
  • 4×10‘4 (मी)2
  • 104 (मी)2

माना वर्गाकार पार्क की भुजा a मी है।
वर्ग की चाल = 4 किमी/घण्टा
= 4×5/18 मी/से = 10/9 मी/से
व्यक्ति को पार्क के विकर्ण को पार करने में लगा समय = दूरी/चाल
⇒3×60 = a√2 /10/9 [∴1 मिनट = 60 सेकण्ड]
⇒ √2 = 180×10/9
⇒ = 200/√2 = 100√2 मी
वर्गाकार पार्क का क्षेत्रफल = a2
= (100√2)2 = 2×104 मी2

Ques 92: 12 पुरुषों के 17 दिन के भोजन पर रू 1105 का खर्च आता है। 27 दिन के भोजन के लिए रू 1170 का खर्च कितने पुरुषों के लिए काफी होगा ?

  • 8 पुरुष
  • 12 पुरुष
  • 14 पुरुष
  • 16 पुरुष

यहाँ, M1 = 12, D1 = 17,W2 = 1105 तथा M2 =? D2 = 27, W2 = 1170
M1D1 / W1 = M2 D2 / W2
⇒12×17/1105 = D2×27/1170
⇒D,2 = 121×7×1170 / 1105×27 = 8 पुरुष

Ques 93 : एक व्यापारी ने एक मिक्सर को 12.5% घाटा उठाकर रू 420 में बेचा। 12.5% लाभ कमाने के लिए उसे वह मिक्सर कितने रुपए में बेचना चाहिए था ?

  • रु 540
  • रु 600
  • रु 680
  • रु 520

मिक्सर क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य ×(100/100-हानि%)
= 420×100 / 100-12.5 = 420×100/87.5 = 480
जब, लाभ = 12.5%
विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य ×100 + लाभ% / 100
= 480×100+12.5 / 100
= 480×112.5 / 100 = 540

Ques 94: 6, 8 और 12 का चौथा अनुपात है।

  • 15
  • 16
  • 18
  • 24

a,b,c का चौथा अनुपात (चतुर्थानुपाती) = bc / a
6,8 और 12 का चौथा अनुपात = 8×12 / 6 = 16

Ques 95: एक रेलगाड़ी 9 किमी/घण्टे की चाल से दौड़ रहे व्यक्ति को 40 सेकण्ड में पारी करती हैं, और 6 किमी/घण्टे की चाल से उसी दिशा में दौड़ रहे, एक दूसरे व्यक्ति 30 सेकण्ड में पार करती है। रेलगाड़ी की लम्बाई है

  • 40 मी
  • 60 मी
  • 80 मी
  • 100 मी

माना रेलगाड़ी की चाल x किमी/घण्टा तथा रेलगाड़ी की लम्बाई d मी है।
जब रेलगाड़ी पहले व्यक्ति को पार करती है,
समय = दूरी / चाल
⇒40 = d / (x-9)×5/18 ⇒ 40 (x-9)×5/18 = d …..(i)

Ques 96: दिल्ली मेट्रो के प्रचालन में सबसे अधिक योगदान ई-श्रीधरन का है। वे भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। जो वर्ष 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। उन्हें भारत का ’मैट्रो मैन‘ भी कहा जाता है। भारत सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 2001 में पद्मश्री तथा वर्ष 2008 में पदम-विभूषण से सम्मानित किया गया। सुनील भारती मित्तल, अनिल अंबानी तथा रतन टाटा भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं।

  • RAIN
  • GREEN
  • AGREE
  • GREASE

दिए गए शब्द REGRESSION के अक्षरों का प्रयोग करके शब्द GREEN बनाया जा सकता है क्योंकि सभी अक्षर दिए गए शब्द में है।

Ques 97: वर्ष 1980 से ’भारत रत्न‘ देने की प्रणाली को पुनः स्थापित किया गया, इस समय इन्हें दिया गया

  • विनोबा भावे
  • मदर टेरेसा
  • एम.जी.रामचन्द्रन
  • वी.वी. गिरि

वर्ष 1980 में ’भारत रत्न‘ प्रणाली को पुनः स्थापित करने के बाद यह रोमन-कैथोलिक नन मदर टेरेसा को प्रदान किया गया। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को अल्बानिया (वर्तमान-उत्तरी मैसिडोनिया) में हुआ था। उन्होनें वर्ष 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली तथा कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की। उनका वास्तविक नाम ‘आंजे न्जे गोन्जा बोजास्क्यिू’ था। गरीब, असहाय लोगों की सहायता के लिए वर्ष 1979 में उन्हें शान्ति के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 5 सितम्बर, 1997 को उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु के पश्चात् रोमन-कैथोलिक चर्च (वेटिकन सिटी) द्वारा वर्ष 2016 में उन्हें ’सन्त‘ की उपाधि से विभूषित किया।

Ques 98: FTP है

  • एक Use Net समाचार समूह
  • इंटरनेट से फाइल भेजने और प्राप्त करने की विधि
  • एक जावा एपलेट
  • एक IRC सुगमीकरण

FTP इंटरनेट से फाइल भेजने व प्राप्त करने की एक विधि है, जिसका पूरा नाम ’’फाइल ट्रांसफर है। यह एक नेटवर्क प्रोटोकॉल है, जिसका उपयोग एक कम्प्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर फाइल को भेजने के लिए किया जाता है। यह प्रोटोकॉल TCP या IP प्रोटोकॉल की सहायता से फाइल को send या receive करने का कार्य करता है।

Ques 99: लन्दन में वेम्बले मैदान इस खेल से सम्बन्धित है

  • क्रिकेट
  • टेनिस
  • हॉकी
  • फुटबॉल

लन्दन स्थित वेम्बले मैदान फुटबॉल खेल से सम्बन्धित है। इस स्टेडियम को वर्ष 2007 में खोला गया। यह स्टेडियम यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता 90,000 है। इस स्टेडियम का निर्माण आॅस्ट्रेलाई कम्पनी मल्टीप्लेक्स ने किया था। इस स्टेडियम के निमार्ण में कुल लागत 800 मिलियन डाॅलर थी। इस स्टेडियम में फुटबाॅल मैचों का आयोजन किया जाता है। विशेषकर एफ.ए.कप फाइनल तथा इंग्लैण्ड की राष्ट्रीय फुटबाॅल टीम के मैचोें का आयोजन वेम्बले स्टेडियम में ही किया जाता है।

Ques 100: ’रियाल‘ इसकी मुद्रा है

  • सऊदी अरब
  • बांग्लादेश
  • अफगानिस्तान
  • मलेशिया

’रियाल‘ सऊदी अरब की आधिकारिक मुद्रा है। 1 रियाल 0.27 45$ तथा 19.69 भारतीय रुपये के बराबर होता है। यद्यपि मुद्रा ’टका‘, अफगानिस्तान की मुद्रा ’अफगानी‘ तथा मलेशिया की मुद्रा ’रिंगगिट‘ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *