April 26, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


Ques 101: निम्नलिखित में से कौन-सी सेलफोन फर्म नहीं है ??

  • आइडिया
  • रिलायन्स
  • एच.सी.एल.
  • एयरटेल

एच.सी.एल. (HCL) एक सेलफोन फर्म नहीं है, जबकि आइडिया, रिलायन्स तथा एयरटेल सेलफोन फर्म की श्रेणी के अन्तर्गत आती हैं। एच.सी.एल (Hindustan Computer Limited) एक भारतीय मल्टीनेशनल आई.टी. कम्पनी है, जिसकी स्थापना शिव नाडर प्र.) में स्थित है। वर्तमान में इस कंपनी की सी.ई.ओ. ’रोशनी नाडर मल्होत्रा‘ हैं।

Ques 102: ‘The Gatway of India’ यहाँ स्थित है

  • मुम्बई
  • दिल्ली
  • कोची
  • बेंगलुरू

’गेटवे ऑफ इंडिया’ मुम्बई में स्थित हैं। यह स्मारक साउथ मुंबई के अपोलो बन्दर क्षेत्र में अरब सागर के बंदरगाह पर स्थित है। इसे प्रवेश द्वार का निर्माण वर्ष 1913 में शुरू हुआ तथा वर्ष 1924 में यह बनकर तैयार हुआ। इस स्मारक की ऊँचाई 26 मीटर है। इसे ब्रिटिश वास्तुकार जाॅर्ज बिट्टे द्वारा डिजाइन किया गया था तथा यह भारतीय-सार्सेनिक शैली में निर्मित है।

Ques 103: एक किलो मक्खन मनुष्य के लिए एक किलो शर्करा से अधिक ऊर्जावान है, क्योंकि

  • शर्करा में मक्खन से अधिक पानी होता है
  • मक्खन प्राणियों का उत्पाद है जबकि शर्करा पौधों का
  • एक वसा अणु में शर्करा से अधिक ब्.भ् बन्ध होते हैं
  • शर्करा के पाचन व अवशोषण में मक्खन से अधिक ऊर्जा व्यर्थ होती है

एक किलो मक्खन मनुष्य के लिये 1 किलो शर्करा से अधिक ऊर्जावान है, क्योंकि एक वसा अणु (molecule) में शर्करा से अधिक C-H बन्ध होते हैं। 1 ग्राम वसा के विघटन से व्यक्ति 9.3 किलों कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है, जबकि शर्करा (Carbohydrate) या ग्लूकोज के 1 ग्राम अणु के पूर्ण ऑक्सीकरण से 4.2 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।

Ques 104:निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का राज्य नहीं है ?

  • तेलंगाना
  • उत्तराखण्ड
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड

प्रश्न के समय तेलंगाना भारतीय राज्य में नहीं था, यह आन्ध्र-प्रदेश का हिस्सा था, परन्तु वर्ष 2014 में इसे आन्ध्र प्रदेश से अलग कर दिया गया तथा 2 जून, 2014 को तेलंगाना राज्य राज्य अस्तित्व में आया। तेलंगाना शब्द का अर्थ है- ’तेलुगूभाषियों की भूमि‘। इस राज्य की राजधानी हैदराबाद है तथा इसके वर्तमान मुख्यमंत्री ’के चंद्रशेखर राव‘ हैं, जो ’तेलंगाना राष्ट्र समिति‘ से सम्बन्धित हैं। वर्तमान में इस राज्य में जिलों की संख्या 31 है।

Ques 105: प्रतिध्वनि उत्पन्न होने का कारण है, ध्वनि का

  • अपवर्तन
  • अवशोषण
  • परावर्तन
  • विवर्तन

प्रतिध्वनि (Echo) उत्पन्न होने का प्रमुख कारण ध्वनि का परावर्तन है, जब ध्वनि तरगें दूर स्थित किसी पहाड़ या टाॅवर से टकराकर परावर्तित होती हैं, तो इस परावर्तित ध्वनि को प्रतिध्वनि (Echo) कहते हैं। प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता व परावर्तक सतह के बीच न्यूनतम 17 मी. (16.6 मी.) की दूरी होनी चाहिए। कान पर ध्वनि का प्रभाव 1/10 सेकण्ड तक रहता है।

Ques 106: ‘हिन्दी दिवस’ इस दिन मनाया जाता है

  • 11 जून
  • 28 सितम्बर
  • 14 सितम्बर
  • 10 अक्टूबर

हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी गई हिन्दी भाषा को भारतीय गणराज्य की आधिकारिक भाषा का दजा दिया गया तथा 26 सितम्बर, 1950 को इसे आधिकारिक मंजूरी मिल गई। इसके अतिरिक्त इस दिन को मनाने का उद्देश्य हिन्दी भाषा को बढ़ावा देना तथा हिन्दी के प्रति लोंगों में जागरूकता पैदा करना है।
वर्तमान में भारत में हिन्दी बोलने वालों की संख्या सर्वाधिक है। इसके बाद क्रमशः तमिल व तेलुगू का स्थान आता है। इसके अतिरिक्त ’बिहार‘ देश का प्रथम राज्य था, जिसने ‘हिन्दी’ को आधिकारिक रूप से अपनाया।

Ques 107: भारत की एण्टी-टैंक मिसाइल है

  • आकाश
  • नाग
  • अग्नि
  • पृथ्वी

‘नाग भारत की एण्टी टैंक मिसाइल है। यह एक स्वदेश निर्मित प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) है, जिसे डी.आर.डी.ओ द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल की मारक क्षमता 4-9 किमी है। इसका प्रथम सफल परीक्षण वर्ष वर्ष 1990 में किया गया था। यह ’दागों व भूल जाओ‘ सिद्धान्त पर कार्य करती है।
इसके अतिरिक्त आकाश सतह से हवा में (STA), पृथ्वी सतह से सतह (STS) तथा अग्नि सतह से सतह (STS) तथा अग्नि सतह से सतह (STS) पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें हैं।

Ques 108: निम्न में से गेहूँ की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी उचित है ?

  • काली मिट्टी
  • लाल मिट्टी
  • भूरी मिट्टी
  • दोमट मिट्टी

गेहूँ की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी दोमट मिट्टी है। जलोढ़ मिट्टी में जब बालू के कणों व चीका की मात्रा लगभग बराबर होती है, तो उसे दोमट मिट्टी कहते हैं। यह मिट्टी अपने कुल भार का 50% पानी रोकने की क्षमता रखती है, साथ ही इसमें पानी को छानने व जल निकास की भी बेहतर क्षमता होती है। यह मिट्टी में नाइट्रोजन व पोटाश की मात्रा कम, परन्तु फाॅस्फोरस व हा्रूमस की मात्रा अधिकरत होती है। इस मिट्टी का विस्तार अधिकतर उत्तर भारत के पंजाब से लेकर सम्पूर्ण उत्तर विशाल मैदान तथा गंगा नदी के डेल्टा क्षेत्र तक विस्तृत है।

Ques 109: सबसे पुराना हिन्दू महाकाव्य है

  • महाभाष्य
  • रामायण
  • अष्टाध्यायी
  • महाभारत

गेहूँ की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी दोमट मिटटी है। जलोढ़ मिट्टी में जब बालू के कणों व चीका की मात्रा लगभग बराबर होती है, तो उसे दोमट मिट्टी कहते हैं। यह मिट्टी अपने कुल भार का 50% पानी रोकने की क्षमता रखती है, साथ ही इसमें पानी को छानने व जल निकास की भी बेहतर क्षमता होती है। यह मिट्टी कृषि कार्यो व बागवानीं के लिए सर्वाधिक उत्तम मानी जाती है। इस मिट्टी में नाइट्रोजन व पोटाश की मात्रा कम, परन्तु फाॅस्फोरस व हा्रूमस की मात्रा अधिकतर होती है। इस मिट्टी का विस्तार अधिकतर उत्तर भारत के पंजाब से लेकर सम्पूर्ण उत्तर विशाल मैदान तथा गंगा नदी के डेल्टा क्षेत्र तक विस्तृत है।

Ques 110: किसी वर्ग की भुजा में 20% की वृद्धि की जाती है, उसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी ?

  • 20%
  • 40%
  • 44%
  • 400%

वृद्धि वर्ग की भुजा = a
वर्ग का क्षेत्रफल = a2m
20% वृद्धि करने पर भुजा = 120/100 a = 6a/5
नया क्षेत्रफल = 36a2 /25
क्षेत्रफल में प्रतिशत वृद्धि = 36/25 a2 -a2 / a2 ×100
= 11/25×100 = 44%
वैकल्पिक विधि
a = + 20, b = +20
क्षेत्रफल में वृद्धि [a+a+ a×a / 100]%
= 20+20+ 20×20/100 = 44%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *