April 26, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


Ques 11: किसने भारत का समुद्री रास्ता खोजा ?

  • वास्कोडिगामा
  • कोलम्बस
  • हापकिन्स
  • मैगलेन

वास्कोडिगामा ने भारत का समुद्री रास्ता खोजा। वास्कोडिगामा एक पुर्तगाली था, जो समुद्र के रास्ते केप आॅफ गुड होप होकर 20 मई, 1498 को केरल वाला वह प्रथम व्यक्ति था। वास्कोडिगामा की खोज ने पश्चिमी यूरोपीय देशों के लिए भारत आने का रास्ता खोल दिया। भारत आने का उसका प्रमुख उद्देश्य मसालों का व्यापार था।

Ques 12: भारतीय सेना के सेन्ट्रल कमाण्ड का मुख्यालय है

  • लखनऊ
  • जयपुर
  • पूना
  • चण्डीगढ़

भारतीय सेना के सेन्ट्रल कमाण्ड का मुख्यालय लखनऊ में स्थित है। भारतीय थल सेना को मुख्यतः 7 कमाण्ड पश्चिमी सेना कमाण्ड (मुख्यालय – चंडीमन्दिर), उत्तरी सेना कमाण्ड (मुख्यालय-ऊधमपुर), दक्षिणी सेना कमाण्ड (मुख्यालय-पुणे), पूर्वी सेना कमाण्ड (मुख्यालय-कोलकाता), मध्य कमाण्ड (मुख्यालय-लखनऊ), दक्षिणी-पश्चिमी कमाण्ड (मुख्यालय-जयपुर), टेªनिंग कमाण्ड (मुख्यालय-शिमला) में बाँटा गया हैं। इसके अतिरिक्त भारतीय थल सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

Ques 13 : ’रियूटर’ इसकी समाचार एजेन्सी है?

  • यू.के.
  • यू.एस.ए.
  • रूस
  • जर्मनी

रियूटर (Retuer) यू.के. (यूनाइटेड किंगडम) की एक समाचार एजेन्सी है। इस एजेन्सी का मुख्यालय ’लन्दन‘ में स्थित है। इसकी स्थापना अक्टूबर, 1851 में पॉल जूलियस राॅयटर ने की थी। वर्ष 2008 में इस एजेन्सी का ’द थॉमसन काॅपेरिशन‘ में विलय हो गया और वर्तमान में इसके मालिक ’थॉमसन काॅपेरिशन‘ हैं। इसके अतिरिक्त इस एजेन्सी का एशियाई मुख्यालय ’सिंगापुर‘ में स्थित है।

Ques 14:धान कहाँ की मुख्य फसल है

  • भारत
  • रूस
  • चीन
  • जापान

धान, चीन की मुख्य फसल है। विश्व के धान (चावल) उत्पादन में चीन, भारत व इंडोनेशिया का क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान है। धान मुख्यतः खरीफ की फसल है, जो जून-जुलाई में बोई जाती है तथा नवम्बर-दिसम्बर में काट ली जाती है। धान की खेती के लिए सामान्यतः 150 सेमी वर्षा तथा 250ब् तापमान की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त धान का मूल जन्म स्थान भारत व इंडोनेशिया को माना जाता है।

Ques 15: ‘कंगारू’ इस देश का राष्ट्रीय प्रतीक है

  • कनाडा
  • इटली
  • आयरलैण्ड
  • ऑस्ट्रेलिया

कंगारू ऑस्ट्रेलिया देश का राष्ट्रीय प्रतीक है। यह एक स्तनधारी व शाकाहारी जंतु है। कंगारू केवल ऑस्ट्रेलिया में ही पाए जाते हैं। वहाँ इनकी 21 प्रजातियों में 158 जातियाँ व उप जातियाँ पायी जाती है। कंगारू की पिछली टाँगें लम्बी तथा अगली छोटी होती हैं, जिससे ये उछल कर चलते हैं। इनकी पूँछ लम्बी व भारी होती है, जो उछल कर चलते समय इनका सन्तुलन बनाती है। इनकी प्रमुख विशेषता उनके शरीर में उपस्थित थैली है, जिसमें जन्म के पश्चात कंगारू के बच्चे इस थैली में रहते हैं। कंगारू के बच्चे को जाॅय (Joy) कहा जाता है।

Ques 16: दिल्ली मेट्रो के प्रचालन में सबसे अधिक योगदान ई-श्रीधरन का है। वे भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। जो वर्ष 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। उन्हें भारत का ’मैट्रो मैन‘ भी कहा जाता है। भारत सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 2001 में पद्मश्री तथा वर्ष 2008 में पदम-विभूषण से सम्मानित किया गया। सुनील भारती मित्तल, अनिल अंबानी तथा रतन टाटा भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं।

  • RAIN
  • GREEN
  • AGREE
  • GREASE

दिए गए शब्द REGRESSION के अक्षरों का प्रयोग करके शब्द GREEN बनाया जा सकता है क्योंकि सभी अक्षर दिए गए शब्द में है।

Ques 17: वर्ष 1980 से ’भारत रत्न‘ देने की प्रणाली को पुनः स्थापित किया गया, इस समय इन्हें दिया गया

  • विनोबा भावे
  • मदर टेरेसा
  • एम.जी.रामचन्द्रन
  • वी.वी. गिरि

वर्ष 1980 में ’भारत रत्न‘ प्रणाली को पुनः स्थापित करने के बाद यह रोमन-कैथोलिक नन मदर टेरेसा को प्रदान किया गया। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को अल्बानिया (वर्तमान-उत्तरी मैसिडोनिया) में हुआ था। उन्होनें वर्ष 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली तथा कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की। उनका वास्तविक नाम ‘आंजे न्जे गोन्जा बोजास्क्यिू’ था। गरीब, असहाय लोगों की सहायता के लिए वर्ष 1979 में उन्हें शान्ति के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 5 सितम्बर, 1997 को उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु के पश्चात् रोमन-कैथोलिक चर्च (वेटिकन सिटी) द्वारा वर्ष 2016 में उन्हें ’सन्त‘ की उपाधि से विभूषित किया।

Ques 18: FTP है

  • एक Use Net समाचार समूह
  • इंटरनेट से फाइल भेजने और प्राप्त करने की विधि
  • एक जावा एपलेट
  • एक IRC सुगमीकरण

FTP इंटरनेट से फाइल भेजने व प्राप्त करने की एक विधि है, जिसका पूरा नाम ’’फाइल ट्रांसफर है। यह एक नेटवर्क प्रोटोकॉल है, जिसका उपयोग एक कम्प्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर फाइल को भेजने के लिए किया जाता है। यह प्रोटोकॉल TCP या IP प्रोटोकॉल की सहायता से फाइल को send या receive करने का कार्य करता है।

Ques 19: लन्दन में वेम्बले मैदान इस खेल से सम्बन्धित है

  • क्रिकेट
  • टेनिस
  • हॉकी
  • फुटबॉल

लन्दन स्थित वेम्बले मैदान फुटबॉल खेल से सम्बन्धित है। इस स्टेडियम को वर्ष 2007 में खोला गया। यह स्टेडियम यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता 90,000 है। इस स्टेडियम का निर्माण आॅस्ट्रेलाई कम्पनी मल्टीप्लेक्स ने किया था। इस स्टेडियम के निमार्ण में कुल लागत 800 मिलियन डाॅलर थी। इस स्टेडियम में फुटबाॅल मैचों का आयोजन किया जाता है। विशेषकर एफ.ए.कप फाइनल तथा इंग्लैण्ड की राष्ट्रीय फुटबाॅल टीम के मैचोें का आयोजन वेम्बले स्टेडियम में ही किया जाता है।

Ques 20: ’रियाल‘ इसकी मुद्रा है

  • सऊदी अरब
  • बांग्लादेश
  • अफगानिस्तान
  • मलेशिया

’रियाल‘ सऊदी अरब की आधिकारिक मुद्रा है। 1 रियाल 0.27 45$ तथा 19.69 भारतीय रुपये के बराबर होता है। यद्यपि मुद्रा ’टका‘, अफगानिस्तान की मुद्रा ’अफगानी‘ तथा मलेशिया की मुद्रा ’रिंगगिट‘ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *