April 26, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस(SI) ऑनलाइन परीक्षा 2011 (प्रश्न-उत्तर)


Ques 71: सौर ऊर्जा का स्रोत है

  • नाभिकीय संलयन
  • नाभिकीय विखण्डन
  • सूर्य का संकुचन
  • सूर्य का प्रसार

सौर ऊर्जा का स्रोत नाभिकीय संलयन है। जब दो हल्के नाभिक मिलकर एक भारी नाभिक का निर्माण करते हैं, तो यह प्रक्रिया नाभिकीय संलयन कहलाती है। इस प्रक्रिया में अपार ऊर्जा मुक्त होती है। सूर्य जो एक गैसीय गोला है, इसमें हाइड्रोजन 71% हीलियम 26.5% तथा अन्य तत्व 25% होते हैं। सूर्य की सतह का तापमान 60000C केन्द्रीय भाग का तापमान 1.5×1070C होता है।

Ques 72: पिछली जनगणना कब हुई थी ?

  • वर्ष 2011
  • वर्ष 2001
  • वर्ष 2010
  • वर्ष 2005

प्रश्न के अनुसार, पिछली जनगणना 2001 में हुई थी, जो स्वतंत्र भारत की छठी जनगणना थी। वर्ष 2011 की जनगणना स्वतन्त्र भारत की 7वीं जनगणना है, जिसके अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 121.5 करोड़ है, जिसमें पुरूषों की जनसंख्या 62.31 तथा महिलाओं की जनसंख्या 58.47 करोड़ है। वर्ष 2001 में जनसंख्या घनत्व 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी था, जबकि वर्तमान में वर्ष 2011 में जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।

Ques 73: किसने ‘स्वामी’ चरित्र का निर्माण किया ?

  • आर.के. नारायण
  • आर.के. लक्ष्मण
  • मुल्कराज आनन्द
  • महात्मा गाँधी

आर.के. नारायण ने ’स्वामी‘ चरित्र का निर्माण अपने उपन्यास ’स्वामी एण्ड फ्रेंडस‘ में किया था। यह एक अंग्रेजी उपन्यास हैं, जिसका प्रकाशन वर्ष 1935 में किया गया था। यह पुस्तक स्वामी उसके गिरोह व स्कूल में उसके कारनामों के विषय से सम्बन्धित है।

Ques 74: सीमा सुरक्षा बल (BSF) बनाया गया

  • वर्ष 1947 में
  • वर्ष 1950 में
  • वर्ष 1960 मे
  • वर्ष 1965 में

सीमा सुरक्षा बल एक अर्द्धसैनिक बल है, जिसका गठन 1 दिसम्बर, 1965 को हुआ था। यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल भी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में हैं। इसका प्रमुख कार्य शत्रु सेना की घुसपैठ को रोकना तथा सीमा उल्लंघन से देश की सीमा को सुरक्षित बनाना है।

Ques 75: ‘People Daily’ समाचार-पत्र देश से छपता है

  • बांग्लादेश
  • पाकिस्तान
  • चीन
  • कोरिया

‘People Daily’ समाचार-पत्र इस देश से छपता का प्रमुख समाचार-पत्र है। यह चीन की ’चीनी कम्युनिस्ट पार्टी’ का आधिकारिक समाचार-पत्र है। यह समाचार-पत्र चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों व विचारों का प्रकाशन करता है। यह चीनी (मंदारिन), जुआंग, अंग्रेजी व उईघुर भाषाओं में छपता है।

Ques 76: विटामिन A का संश्लेषण होता है

  • रक्त में
  • प्लीहा में
  • यकृत में
  • अग्न्याशय में

विटामिन A का संश्लेषण ‘यकृत’ में होता है। यह मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है, जिसका वनज 1.5-2 kg होता है। यकृत शरीर के ताप को बनाये रखने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त यह फाइब्रिनोजेन नामक प्रोटीन का उत्पादन करता है, जो रक्त का थवका बनाने में सहायता करता है। यकृत द्वारा ही मृत को नष्ट किया जाता है।

Ques 77: संयुक्त राष्ट्र की किस शाखा का मुख्य कार्यालय पेरिस में है ?

  • UNICEF
  • ILO
  • UNESCO
  • FAO

संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख शाखा यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन) का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है। इसकी स्थापना 4 नवम्बर, 1946 को हुई थी। वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 193 है। यूनेस्को का प्रमुख उद्देश्य विश्व में शान्ति के लिए शिक्षा, विज्ञान व संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय योगदान कर राष्ट्रों के मध्य निकटता की भावना का निर्माण करना है।

Ques 78: पीपल इनकी मिश्र-धातु है

  • ताँबा और टिन
  • ताँबा और जस्ता
  • जस्ता और लोहा
  • ताँबा और लोहा

पीपल, ताँबा व जस्ता की मिश्र धातु है। इस धातु में तांबा (Cu) की मात्रा 62% तथा जस्ता (Zn) की मात्रा 38% तक होती है। पीपल का उपयोग बर्तन, मूर्ति व घंटे बनाने में किया जाता है।

Ques 79: दो जातियों के बीच पारस्परिक क्रिया में परजीविता होने पर

  • दोनों की हानि होती है
  • दोनों को लाभ होता है
  • एक को लाभ और दूसरे न हानि न लाभ होता है
  • एक को लाभ और दूसरे को हानि होती है

दो जातियों के बीच पारस्परिक क्रिया के दौरान परजीविता हाने पर एक जीव को लाभ व दूसरे को हानि होती है। परजीविता प्रकृति में पाये जाने वाले स्वाभाविक सहवास से सम्बन्धित है, जिसके द्वारा एक जीव दूसरे जीव के साथ अतिथि व परपोष का सम्बन्ध स्थापित करके भोजन प्राप्त करते हैं; जैसे-हाइड्रा नामक जन्तु की कोशिकाओं में सूक्ष्म जूओक्लोरेला नामक हरे शैवाल रहते हैं। जब अतिथि, परपोषी की बाहा्र सतह पर रहता है, तो बाहा्र परजीवी और जब भीतर रहता है, तो उसे अन्तः परजीवी कहते हैं।

Ques 80: विश्व में पेट्रोल की कीमतें इससे निर्धारित होती हैं

  • IMF
  • IBRD
  • रिजर्व बैंक
  • OPEC

विश्व में पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण ओपेक (OPEC) नामक संगठन द्वारा किया जाता है। यह पेट्रोलियम उत्पादक देशों का एक संगठन है, जिसका पूरा नाम ‘Organisation of Petroleum Exporting Countries’ है। इस संगठन की स्थापना वर्ष 1960 में बगदाद में हुई थी इसका मुख्यालय विएना (आॅस्ट्रिया) में है। वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 13 है। ये हैं-ईरान, कुवैत, सऊदी अरब, कतर, वेनुजुएला, लीबिया, अल्जीरिया, इराक, यू.ए.ई. नाइजीरिया, इक्वाडोर व अंगोला।

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *