April 26, 2024

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पुलिस प्रैक्टिस सेट 1 – (सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषय)

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पुलिस प्रैक्टिस सेट, उत्तर प्रदेश पुलिस का सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उनके उत्तर आप इस पेज पर आप टेस्ट दे कर उत्तर लिख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पुलिस प्रैक्टिस सेट 1 – (सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषय)

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now


Ques 1: ‘‘एन एन्क्वायरी इन्टू द नेचर एण्ड कॉलेज ऑफ वेल्थ नेशंस’’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?

  • डेविड रिकार्डों
  • श्रीमती जाॅन राॅबिन्सन
  • एडम स्मिथ
  • रॉबिन्स

‘एन इंक्वायरी इंटू द नेचर एंड काॅजेजऑफ़ वेल्थ ऑफ़ नेशंस’ के लेखक एडम स्मिथ (1723-90) हैं।
डेविड रिकार्डों (1772-1823) द प्रिंसिपल्स ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी एंड टैक्सेशन
जाॅन रॉबिन्सन: द एक्युमुलेशन ऑफ कैपिटल

Ques 2: अर्थशास्त्र में माँग का क्या अर्थ है ?

  • समष्टि / कुल माँ
  • बाजार माँग
  • व्यष्टि माँग / व्यक्ति माँग
  • क्रय शक्ति पर आधारित माँग

अर्थशास्त्र में मांग’ एक प्रभावी इच्छा है जिसमें तीन बातें शामिल हैं – (i) वस्तु को प्राप्त करने की इच्छा, (ii) वस्तु को खरीदने के उपलब्ध साधन, (iii) साधनों को खर्च करने की तत्परता। कुछ अर्थशास्त्रियों ने दो अन्य तत्वों की भी मांग के अंतर्गत रखा है। (i) वस्तु प्राप्ति की इच्छा कीमत विशेष से होना, (ii) मांग का सम्बन्ध किसी समय विशेष से होना।
माॅग गाॅधी: (i) मूल्य माॅग, (ii) आय माॅग (iii) आड़ी या तिरछी माॅग।

Ques 3:इंडिया ऑफ माई ड्रीम्स के लेखक कौन थे ?

  • जे0बी0 कृपलानी
  • एम0के0 गाँधी
  • गोपाल कृष्ण गोखले
  • जवाहर लाल नेहरू

महात्मा गाँधी: ‘माई एक्सपेरिमेंट विथ टूथ’ तथा ‘इंडिया ऑफ माई ड्रीम्स’।
जवाहरलाल नेहरू: ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ तथा ‘ग्लिम्प्सेस वर्ल्ड हिस्टरी’।

Ques 4: गाँधी के ‘दांडी मार्च’ का संबंध किससे है ?

  • खिलाफत आंदोलन
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन
  • असहयोग आंदोलन
  • भारत छोड़ो आंदोलन

गाॅधीजी ने 1930 में दांडी मार्च के दौरान नमक कानून तोड़ा तथा सविनज्ञ अवज्ञा आन्दोलन की शुरूआत की।

Ques 5: निम्नलिखित में से कौन मध्यम मार्ग नहीं है ?

  • फिरोजशाह मेहता
  • सुरेद्रनाथ बनर्जी
  • वोमेश चंद्र बनर्जी
  • बाल गंगाधर तिलक

बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, बिपिन चंद्र पाल तथा अरविन्दों घोष माॅडरेट नहीं थे।

Ques 6: बंगाल का स्थायी बंदोबस्त किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने किया ?

  • लाॅर्ड काॅर्नवालिस
  • लाॅर्ड मिंटो
  • लार्ड वेलेस्ले
  • लाॅर्ड वारेन हेस्टिंग्स

लाॅर्ड काॅर्नवालिस (1786-93) ने बंगाल का स्थायी बंदोबस्त किया था। इसके अंतर्गत जमीदारों एवं उनके विधिक उत्तराधिकारी को जमीन का स्वामित्व प्रदान किया गया तथा सरकार के लिए लगान का 89 प्रतिश नियत किया गया।

Ques 7: नई आर्थिक नीति किसने शुरू की थी ?

  • लेनिन
  • स्टालिन
  • केरेंसकी
  • खुश्क

व्लादिमीर इलिच लेनिन (1870-24) ने नई आर्थिक नीति शुरू की थी। वह आधुनिक कम्युनिस्ट रूस के संस्थापक थे। वह अक्टूबर 1917 के रूसी क्रान्ति के नेता थे। उन्होने रूस को जारों के चुंगल से मुक्त कराया तथा प्रथम कम्युनिस्ट सरकार के मुखिया (1917-24) बने।

Ques 8: जापान के प्रसिद्ध जहाज निर्माण उद्योग कहाँ स्थित है ?

  • डेट्रोइट
  • पिट्सबर्ग
  • कोबे
  • लाॅस वेगास

जापान का प्रसिद्ध जहाज निर्माण उद्योग कोबे में अवस्थित है। शोजों कावासाकी ने 1878 में कावासाकी सुकुजी शिपयार्ड की स्थापना टोकियो में की ।तत्पश्चात् 1886 में कोबे में दूसरा शिफयार्ड स्थापित किया।

Ques 9: चिल्का झील कहाँ स्थित है ?

  • ओड़िसा
  • बिहार
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र

चिल्का झील ओडिशा राज्य में अवस्थित है। उसका विस्तार 1100 वर्ग किमी तक है। भारत में पूर्वी तट पर ओडिशा के पुरी, खुर्दा तथा गजान जिलों में इसका विस्तार है।

Ques 10: भूकम्प का सम्बन्ध सामान्यतया किससे होता है ?

  • पर्वत सन्धि
  • फाॅल्ट
  • परत
  • परतदार चट्टान

भूकम्प भूतल की आंतरिक शक्तियों में से एक है। भूकम्प एक प्राकृतिक घटना है जो भू-पटल पर हलचल पैदा कर देती है। इन्हे हलचलों के कारण पृथ्वी अनायास हो वेग से कापने लगती है, जिसे भूकम्प कहते हैं। जब चट्टानों में तनाव मूलक शक्तियाॅ कार्य करते हैं तो भूपटल में दरार हो जाती है जिसके फलस्वरूप अचानक परिवर्तन के कारण पृथ्वी में कंपन पैदा हो जाता है। भूपटल के सिकुडन एवं संकुचन से भी भूकम्प आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *