April 26, 2024

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पुलिस प्रैक्टिस सेट 1 – (सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषय)


Ques 51: द्विबीजपत्रियों में परागकण में होते हैं

  • दो जनन छिद्र
  • तीन जनन छिद्र
  • चार जनन छिद्र
  • एक जनन छिद्र

बीज के अंदर एक या दो दल होते हैं। इस आधार पर इन्हे एकबीजपत्री और द्विबीजपत्री वर्गों में विभाजित करते हैं। द्विबीपत्री वे सपुष्पक पौधे है जिनके बीज में दो बीजपत्र होते हैं। चना, मटर, सेम प्रमुख द्विबीजपत्री पौधे हैं।

Ques 52: बहिर्मुखता (एक्सटनेंलिटी) सिद्धान्त अर्थशास्त्र की किस शाखा का मूल सिद्धान्त है ?

  • इन्वाइरोनाॅमिक्स
  • राजकोषीय अर्थशास्त्र
  • अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र
  • समष्टि अर्थशास्त्र

अर्थशास्त्र में बहिर्मुखता उस लाभ या लागत को कहते है जो किसी गतिविधि या लेनदेन से उत्पन्न होते हैं और जिसका प्रभाव एक वैसी पार्टी पर पड़ता है जिसने उस लाभ या लागत को वहन करने की स्वीकृति नहीं दी हो। पर्यावरण प्रदूषण इसका एक उदाहरण है। इस सिद्धान्त को पर्यावरण अर्थशास्त्र का बुनियादी सि़द्धान्त मानते हैं।
53. अंकीय परिपथों में प्रायः निम्नतम तथा उच्चतम वोल्टेज को क्रमानुसार 0 तथा 1 के द्वारा निरूपित करते हैं। यह एक द्विआधारी पद्धति है। एक इलेक्ट्रॉनिक स्विच किसी अंककीय परिपथ (सर्किट) का प्राथमिक अवयव होता है।

Ques 53: अंकीय परिपथों द्वारा किस प्रकार की सूचना पद्धतियों को मान्यता दी जाएगी ?

  • द्विआधारी पद्धति
  • षोडश आधारी और द्विआधारी दोनों पद्धतियाँ
  • केवल रोमन पद्धति
  • षोडश आधारी पद्धति

Ques 54: मदन मोहन मालवीय को ‘महामना’ की पदवी किसने दी थी ?

  • दादाभाई नौरोजी
  • गोपाल कृष्ण गोखले
  • महात्मा गाँधी
  • बाल गंगाधर तिलक

मदनमोहन मालवीय भारत के पहले और अन्तिम व्यथ्क्त थे जिन्हे महामना (शाब्दिक अर्थ: सबसे अधिकतम सम्मानित) की उपाधि से विभूषित किया गया। इस माननीय खिताब को सर्वप्रथम महात्मा गाँधी द्वारा इस्तेमाल और लोकप्रिय किया गया।

Ques 55: सही मिलान चुनिए-

  • मांसल आहार – कैल्सियम और प्रोटीन
  • मत्स्य – मंड और विटामिन
  • दूध – रेशा और खनिज
  • अंड पीतक – प्रोटीन और वसा

अंडे की जर्दी अंडे का वह भाग होता है जो विकसित होते हुए भ्रूण को पोषण प्रदान करता है। भोजन के रूप में अंडे की जदी विटामिन व खनिज तत्वों का प्रमुख स्रोत है। इस भाग में अंडे की सम्पूर्ण वसा और कोलेस्ट्रौल और प्रोटीन का लगभग पाँचवाँ हिस्सा होता है।

Ques 56: IPCC का पूरा रूप लिखिए।

  • इंटरनेशनल पैनल ऑफ क्लाइमेट कंट्रोल
  • इंटरिम पैनल ऑफ क्लाइमेट चेंज
  • इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज
  • इंटरनेशनल पाॅल्यूशन कंट्रोल काउंसिल

IPPC का पूर्ण रूप है इंटरगवर्नमेंट पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज अर्थात जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल।

Ques 57: काजू की फसल पर एन्डोसल्फान के छिड़काव के फलस्वरूप महाविपदा के स्तर तक प्रदूषण हो गया था?

  • केरल में
  • आंध्र प्रदेश में
  • कर्नाटक में
  • तमिलनाडु में

केरल में एंडोसल्फान के इस्तेमाल से कासरगोड़ में कई सौ लोगों के दिमाग में खराबी आने के सबूत मिले हैं और इसी आधार पर राज्य में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। इसकीटनाशक को 1950 में पेश किया गया था। इसका सब्जियों, फलों, धान, कपास, काजू, चाय, काॅफी और तम्बाकू जैसी 70 फसलों में इस्तेमाल होता है।

Ques 58: ‘फैरड’ किसकी इकाई है ?

  • धारिता की
  • प्रेरकत्व की
  • प्रतिरोध की
  • चालकत्व की

सिकी संघारित्र की दोनों प्लेटों को एक कूलाॅम का आवेश प्रदान करने पर उनके बीच 1 वाॅल्ट का विभवांतर उत्पन्न हो तो संघारित्र को धारित एक फैरड है। इसका नामकरण अंग्रेजी भौतिक विज्ञानी माइकल फैराडे के नाम किया गया है।

Ques 59: एमोनियम एल्फेट में मौजूद नाइट्रोजन का प्रतिशत है

  • 27%
  • 25%
  • 30.5%
  • 18%

अमोनियम सल्फेड एक अकार्बनिक यौगिक है जो सल्फ्यूरिक अम्ल का अमोनियम लवण होता है। अमोनिया के रूप में इसमें 20.6 प्रतिशत नाइट्रोजन होती है।

Ques 60: 1923 में स्वराज पार्टी बनाने के लिए मोतीलाल नेहरू के साथ मिलने वाला कांग्रेस का अन्य नेता कौन था ?

  • बी.जी.तिलक
  • चिन्तरंजन दास
  • एम. के. गाँधी
  • जी. के. गोखले

दिसम्बर 1992 में चिन्तरंजन दास, एनी बेसेंट, मोतीलाल नेहरू जैसे नेताओं ने अलग स्वराज पार्टी का गठन किया था। इस पार्टी के अध्यक्ष श्री चिन्तरंजन दास बनाए गए और मोलीलाल उसके एक सचिव थे। इस दल ने भारतीयों के लिए अधिक स्व-शासन तथा राजनीतिक स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिये कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *