Ques 41: ‘अतिरिक्त मान’ किसके बराबर है ?
- निर्गत-आगत का अंतर
- विनिर्माण लाभ
- सकल लाभ
- पूँजीगत लाभ
अर्थशास्त्र में, यूनिट लाभ, यूनिट मूल्यहास लागत और यूनिट श्रम लागत की राशि को जोड़कर यूनिट मान/मूल्य प्राप्त किया जाता है। किसी संगठन या बिजनेस का अतिरिक्त मान उसके द्वारा उत्पादन में इस्तेमाल किए गए आउटपुट में से इनपुट को माइनस कर प्राप्त किया जाता है। इनपुट में उत्पादन प्रक्रिया में इस्तेमाल की गई मध्यवर्ती आदानों का मूल्य शामिल होता है।
Ques 42: निम्न में कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लेखित नहीं है ?
- संस्कृत
- सिंधी
- अंग्रेजी
- नेपाली
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए गए 22 भाषाएँ है: असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, मैथिली, डोगरी और संथाली।
Ques 43: वे दो वंशज कौन थे, जिन्होंने खिलजी शासकों से तत्काल पहले और बाद में शासन किया था ?
- गुलाम तथा लोदी
- सैयद तथा लोदी
- गुलाम तथा तुगलक
- तुगलक तथा लोदी
दिल्ली सल्तनत में शासन करने वाले वंश थे: गुलाम वंश (1206 -1290), खिलजी वंश (1290-1320), तुगलक वंश (1320-1414), सैयद वंश (1414-1451) और अफगान लोदी वंश (1451-1526)।
Ques 44: निम्न में कौन-सा संशोधन अधिनियम ‘मिनी संविधान’ माना जाता है ?
- 7वाँ संविधान सशोधन अधिनियम, 1956
- 24वाँ संविधान संशाधन अधिनियम, 1971
- 42वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
- 44वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1978
भारत के संविधान में 42वें संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए। इसी कारण से इस संशोधन को ‘मिनी संविधान’ या ‘इन्दिरा संविधान’ के नाम से भी जाना जाता है।
Ques 45: भारत के दक्षिण में सबसे दूरस्थ स्थल कौन-सा है ?
- केप कोमोरिन
- प्वाॅईट कैलीमियर
- इंदिरा प्वाॅईट
- पोर्ट ब्लेयर
भारतीय क्षेत्र में सुदूर दक्षिण भाग के ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में इंदिरा प्लाइंट स्थित है जो सबसे दूरस्थ स्थल है। भारतीय मुख्य भूमि का सुदूर दक्षिणी छोर कन्याकुमारी है।
Ques 46: लाल मृदा में लाल रंग, किसके आलोपन के कारण आ जाता है ?
- नाइट्रोजन
- हा्रमस
- लोहा
- ताॅबा
लाल मृदा का लाल रंग आयरन ऑक्साइड के कारण होता है। इस मिट्टी में लौह, एलुमिनियम और चूना अधिक होता है। यह मिट्टी अत्यन्त रन्ध्रयुक्त होती है।
Ques 47: ‘प्रार्थना समाज’ का संस्थापक कौन था ?
- रामकृष्ण परमंहस
- स्वामी विवेकानंद
- आत्मराम पांडुरंग
- दयानंद सरस्वती
आचार्य केशवचन्द्र सेन की प्रेरणा से महादेव गोविन्द रानाडे, डाॅ. आत्माराम पांडुरंग चंद्रावरकर द्वारा प्रार्थना समाज की स्थापना मुम्बई में 31 मार्च, 1867 को हुई। इसका उदेश्य प्रार्थना और सेवा द्वारा ईश्वर की पूजा करना था।
Ques 48: गुणसूत्र किससे बनते हैं ?
- डी.एन.ए.
- प्रोटीन
- डी.एन.ए. तथा प्रोटीन
- आर.एन.ए.
गुणसूत्र या क्रोमोसोम (Chromosome) सभी वनस्पतियों एवं प्राणियों की कोशिकाओं में पाये जाने वाले तंतु पिंड होते हैं, जो कि सभी अनुवांशिक गुणों को निर्धारित एवं संचारित करते हैं। गुणसूत्र की संरचना में दो पदार्थ विशेषतः सम्मिलित रहते हैंः डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल या (Deoxyribonucleic acid) डी.ए.न.ए. (DNA) तथा हिस्टोन (Histone) नामक एक प्रकार का प्रोटीन।
Ques 49: निम्न में कौन-सा सांकेतिक सम्बन्ध, लाइकेन निर्मित करता है ?
- एक एल्गी तथा फंगस
- एक एल्गी तथा एक ब्रायोफाइट
- एक बैक्टीरियम तथा एक फंगस
- एक बैक्टीरियम तथा एक जिम्नोस्पर्म
लाइकेन (Lichen)निम्न श्रेणी की ऐसी छोटी वनस्पतियों का एक समूह है, जो विभिन्न प्रकार के आधारों पर उगे हुए पाए जाते हैं वास्तव में लाइकेन दो पूर्णतया भिन्न वनस्पतियों से बना एक दवैध पादप होता है। इन वनस्पतियों में से एक है शैवाल (algae) और दूसरा है कवक (fungus), किन्तु इन दोनों में इतना निकटतम साहवर्ष होता है कि इनसे बना लाइकेन एक ही पौधा प्रतीत होता है।
Ques 50: निम्न देशों और उनकी राजधानियों के जोड़े बनाकर सही उत्तर का चयन कीजिए।
देश राजधानी
A. अर्जेन्टीना 1. बोगोटा
B. कोलम्बिया 2. हरारे
C. मिस्र 3. ब्यूनस आयर्स
D. जिम्बाब्वे 4. कायरो
- 2 3 4 1
- 3 4 1 2
- 4 1 2 3
- 3 1 4 2
अर्जेटीनाः ब्यूनस आयर्स, कोलम्बिया बोगोटा, मिस्त्र:जिम्बाब्वे: हरारे।