April 25, 2024

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पुलिस प्रैक्टिस सेट 1 – (सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषय)


Ques 31: क्लोरोफ्लोरोकार्बन, ज्यादातर कहाँ इस्तेमाल होते हैं ?

  • माइक्रो ओवनों में
  • सौर्य हीटरों में
  • धुलाई मशीनों में
  • रेफ्रिजरेटरों में

क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) एक कार्बनिक यौगिक है जो केवल कार्बन, क्लोरीन, हाइड्रोजन और फ्लोरीन परमाणुओं से बनता है। सीएफसी का इस्तेमाल रेफ्रिजरेंट प्रणोदक (एयरोसोल अनुप्रयोगों में), और विलायक के तौर पर व्यापक रूप से होता है।

Ques 32: भोपाल गैस त्रासदी के लिए उत्तरदायी प्रमुख प्रदूषक कौन-सा था ?

  • मिथाइल आइसोसायनेट
  • ब्रोमीन
  • क्लोरोफ्लोरोकार्बन
  • क्लोरीन

भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड प्लांट में 2 दिसम्बर 1984 को आधी रात में मिथाइल आइसोनेट (एमआईसी) के रिसाव के कारण हजारों की तादाद में लोगों की मृत्यु हो गई। मिथाइल आइसोसायनाइड के रिसाव ने न सिर्फ फैक्टरी के आसपास की आबादी को अपने चपेट में लिया था, बल्कि हवा के झोकों के साथ दूर-दूर तक निवास करने वाली आबादी तक अपना कहर फैलाया।

v

Ques 33: मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है ?

    पंजाब

  • सिन्ध
  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश

Ques 34: निम्न में किस संगठन का मुख्यालय जेनेवा में नहीं है ?

  • खाद्य एवं कृषि संगठन
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • विश्व व्यापार संगठन

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) का मुख्याल रोम, इटली में स्थित है। इसके मुख्यालय को 1951 में वाशिंगटन से रोम स्थानांतरित किया गया।

Ques 35: निम्न में किस यूरोपीय संघ के देश की अपनी मुद्रा है और उसने यूरो को नहीं अपनाया है ?

  • फ्रांस
  • जर्मनी
  • स्वीडन
  • स्पेन

यूरो यूरोपीय संघ के 27 में से 16 सदस्यों की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसके ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्जम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन शामिल हैं। स्वीडिश मतदाताओं ने 2003 में आयोजित एक जनमत संग्रह में यूरो को राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में अपनाने से इंकार कर दिया था।

Ques 36: निम्नलिखित में से किसे ‘मृतकों का टीला’ नाम से जाना जाता है ?

  • हड़प्पा
  • मोहनजोदड़ो
  • कालीबंगा
  • बनवाली

Ques 37: निम्न में कौन-सा अमेरिकी राष्ट्रपति, राष्ट्रपति बनने से पहले एक सुप्रसिद्ध फिल्म/टी.वी. अभिनेता था ?

  • जाॅन एफ. केनेडी
  • जेराल्ड आर. फांड
  • रिचर्ड निक्सन
  • रोनाल्ड रीगन

रोनाल्ड विलसन रीगन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति पर सँभालने से पूर्व वह कैलिफोर्निया राज्य के 33वें गवर्नर और रेडियों, फिल्म एवं फिल्म अभिनेता थे।

Ques 38: मुद्रा के रूप में व्यक्त किया गया किसी वस्तु का मान क्या कहलाता है ?

  • मूल्य
  • माँग
  • उपयोगिता
  • मुद्रा का मान

मुद्रा का एक महत्वपूर्ण काय विनिमय है। मुद्रा का कार्य सभी वस्तुओं तथा सेवाओं के मूल्य को मापना है। मुद्रा लेखे की इकाई (Unit of Account) के रूप में मूल्य कामापदंड करती है। इस प्रकार मुद्रा मूल्य का मापदंड तथा प्रामाणिक मापक है। प्रत्येक वस्तु का मूल्य आंकने के पश्चात मुद्रा विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के बीच ऐसा अनुपात निर्धारित करती है जिसके आधार पर वस्तुओं तथा सेवाओं में परस्पर विनिमय संभव होता है।

Ques 39: उत्पादन के घटक की अवसर लागत क्या होती है ?

  • जो वह, अपने वर्तमान उपयोग में अर्जित कर सकती है
  • जो वह, लम्बी अवधि में अर्जित कर सकती है
  • जो वह, किसी अन्य उपयोग में अर्जित कर सकती है
  • उत्पादन की लागत

अवसर लागत सूक्ष्म अर्थशास्त्र के अवधारणाओं में से एक है। किसी वस्तु की अवसर लागत उन परिव्यक्त वैकल्पिक पदार्थो का मूल्य होती है जिन्हें उस वस्तु के उत्पादन में लगाए गए साधनों द्वारा उत्पादन किया जा सकता है। यह अगले श्रेष्ठ विकल्प की लागत है जिसे त्यागा गया है।

Ques 40: भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली कहाँ से ग्रहण की गई है ?

  • अमेरिकी संविधान
  • रूसी संविधान
  • ब्रिटिश संविधान
  • स्विस संविधान

भारतीय संविधान के संस्थापकों ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति प्रणाली के बजाय ब्रिटिश संसदीय व्यवस्था को प्राथमिकता दी। इस व्सवस्था को अपनाए जाने के पीछे कई कारण थे। एक तो वे ब्रिटिश संसदीय व्यवस्था को प्राथमिकता दी। इस व्यवस्था को अपनाए जाने के पीेछे कई कारण थे। एक तो वे ब्रिटिश संसदीय व्यवस्था से भली भाँति परिचित थे और दूसरा, वे विधीय और कार्यकारी में टकराव नहीं चाहते हैं।

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *