March 28, 2024
up police conetable online test 2

UP Police Constable Previous year Paper सॉल्वड 2 free Online test


Ques 41: अगर 70 व्यक्ति 98 मीटर लम्बी दीवार को 6 दिन में बनाते हैं तो 40 व्यक्ति 12 दिन में कितने मीटर लम्बी दीवार बना सकेंगे ?

  • 102
  • 112
  • 132
  • 152

यहाँ, M1 = 70, M2 = 40
D1 =6, D2 = 12
W1 = 98, W2 = ?
M1D1 / W1 = M2D2 / W2 ⇒ 70⨯6 / 98 = 40⨯12 / W2
W2 = 40⨯12⨯98 / 70⨯6 = 112
अतः दीवार की लम्बाई 112 मीटर होगी।

Ques 42: एक दुकानदार 1 किग्रा चाय के क्रय-मूल्य के बराबर 950 ग्राम चाय बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत है

  • 5 1/5%
  • 5 5/19%
  • 5%
  • 4 1/19%

प्रतिशत लाभ = त्रुटि / सही मान – त्रुटि ⨯ 100% से,
सही मान = 1000g
त्रुटि = 1000g – 950g = 50g
प्रतिशत लाभ = 50 / 1000-50⨯100
= 50/950⨯100 = 100/19%
अतः अभीष्ट प्रतिशत लाभ = 5 5/19%

Ques 43: एक स्कूटर का मूल्य रू 50,000 है। हर वर्ष इसके मूल्य में 12% कमी आती है। 2 वर्ष बाद इसका मूल्य क्या होगा ?

  • रू 38,720
  • रू 37,208
  • रू 35,278
  • रू 24,476

स्कूटर का वर्तमान मूल्य = रू 50,000
2 वर्ष बाद मूल्य = P(1- r/100)2 से,
= 5000(1-12/100)2
= 50000⨯(22/25)2 = 50000⨯484 / 624
अतः 2 वर्ष बाद स्कूटर का मूल्य = रू 38,720

Ques 44: रू 2.50 प्रति पेन्सिल की दर से पेन्सिलें बेचने पर विनोद को रू 110 का लाभ होता है तथा रू 1.75 की दर से बेचने पर रू 55 की हानि होती है। विनोद के पास कितनी पेन्सिले थीं ?

  • 220
  • 240
  • 220
  • निर्धारित नहीं किया जा सकता

माना पेन्सिलों की संख्या x है। प्रश्नानुसार, प्रथम शर्त
x पेन्सिलों का विक्रय – मूल्य = रू 2.5x
x पेन्सिलों का क्रय – मूल्य
= रू (2.5x – 100) ……(i)
द्वितीय शर्त
x पेंसिलों का विक्रय – मूल्य = रू 1.75x
x पेन्सिलों का क्रय-मूल्य
= रू (1.75x + 55) ….(ii)
समी. (i) व समी. (ii) से,
2.5x – 110 = 1.75x + 55
0.75x = 165 x = 165/0.75 = 220
अतः विनोद के पास 220 पेंसिलें थी।

Ques 45: 1 से 50 तक सभी संख्याओं का औसत क्या है ?

  • 25
  • 25.5
  • 26
  • 50

1 से n तक की सभी संख्याओं का औसत = (n+1) / 2
1 से 50 तक सभी संख्याओं का औसत
= 50+1 / 2 = 51 / 2 = 25.5

Ques 46: A,B और C की औसत आयु 25 वर्ष है। यदि A और B की औसत आयु 28 वर्ष है तो C की आयु क्या है ?

  • 21 वर्ष
  • 24 वर्ष
  • 27 वर्ष
  • 19 वर्ष

(A+B+C) की औसत आयु = 25 वर्ष
(A+B+C) की आयु का कुल योग
= 25⨯3 = 75 वर्ष
(A+B) की औसत आयु = 28 वर्ष
(A+B) की कुल आयु = 28⨯2 = 56 वर्ष
C की आयु = (A+B+C) की कुल आयु – (A+B) की कुल आयु
= 75-56 = 19 वर्ष

Ques 47: एक परीक्षा में परीक्षार्थी को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक मिलते हैं तथा प्रत्येक गलत उत्तर के 2 अंक काट लिए जाते हैं। अगर उसने 120 प्रश्नों के उत्तर देकर 285 अंक प्राप्त किए तो उसने कितने प्रश्नों का सही उत्तर दिया ?

  • 60
  • 65
  • 75
  • 85

माना परीक्षार्थी ने x प्रश्नों के सही उत्तर दिए। तब, गलत प्रश्नों की संख्या (120-x)
प्रश्नानुसार,
⇒5×x-(120-x)2 = 285
⇒5x + 2x – 240 = 285
⇒7x = 525 ∴x = 75
अतः सही प्रश्नों की संख्या = 75

Ques 48: (589+187)2 – (589-187)2 / 589×187 = ?

  • 4
  • 766
  • 402
  • 201/388

(589+187)2-(498-187)2 / 589×187
= 4×589×187 / 589×187 [∴(a+b)2-(a-b)2 = 4ab]
= 4

Ques 49: चार अंकों की वह बड़ी-से-बड़ी संख्या ज्ञात करो जिसे 18,21 व 24 में से प्रत्येक से भाग देने पर शेष 7 बचे।

  • 9061
  • 9583
  • 9621
  • 9987

चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9999
18,21 व 24 का ल.स. = 504
504) 9999(19
504 / 4959
4536 / 423
504 से विभाजित चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9999 – 423 = 9576
अतः अभीष्ट संख्या = 9576+7 = 9583

Ques 50: 360 मीटर लम्बी रेलगाड़ी अपने समान लम्बाई वाली प्लेटफार्म को पार करने में 36 सेकण्ड लेती है। रेलगाड़ी की गति है

  • 36 किमी/घण्टा
  • 72 किमी/घण्टा
  • 80 किमी/घण्टा
  • 60 किमी/घण्टा

रेलगाड़ी की लम्बाई = प्लेटफार्म की लम्बाई = 360 मीटर
प्लेटफार्म को पार करने में लगा समय = 36 सेकण्ड
रेलगाड़ी की चाल = (रेलगाड़ी + प्लेटफार्म) की लम्बाई / कुल समय
= 360+360 / 36 = 720 / 36 = 20 मी/से
= 20×18 / 5 किमी/घण्टा
अतः रेलगाड़ी की चाल = 72 किमी/घण्टा

4 thoughts on “UP Police Constable Previous year Paper सॉल्वड 2 free Online test

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *