May 4, 2024

सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषय


Ques 51: विलियम बैंटिक द्वारा निम्न में से किस सुधारक उपाय को लागू नहीं किया गया था ?

  • ठगो का दमन
  • सती प्रथा का अन्त
  • धर्म में परिवर्तन के कारण असमर्थताओं को दूर करना
  • दासता का अंत

भारत में दासता का अंत सन् 1843 के भारतीय गुलामी अधिनियम द्वारा किया गया। उस समय लाॅर्ड एलेनबरो भारत के गवर्नर-जनरल थे। उनका भारत के कार्यकाल सन् 1842-1844 तक रहा।

Ques 52: फासिज्म विश्वास करता है

  • प्रबल अनेक दलों की प्रणाली में
  • एक दल की प्रणाली में
  • दो दलों की प्रणाली में
  • विखंडित अनेक दलों की प्रणाली में

फासीवाद या फासिस्टवाद (फासिज्म) इटली में बेनिता मुसोलिनी द्वारा संगठित ‘‘फासिओ डि कंबैटिमेंटो’’ का राजनीतिक आंदोलन था जो मार्च 1919 में प्रारंभ हुआ। इसकी प्रेरणा और नाम सिसिली के 19वीं सदी के क्रांतिकारियों ‘‘फासेज’’ से ग्रहण की गई। यह राजसत्ता के प्रत्येक शक्ति से ऊपर होने, उग्र राष्ट्रवाद, नस्ली श्रेष्ठता, युद्ध, एक दलीय प्रणाली, नायकवाद, पवित्रता और अनुशासन में यकीन करता है।

Ques 53: गृहस्थियों द्वारा खरीदी गई उपभोक्ता वस्तुओं तथा सेवाओं की औसत कीमत को मापने वाला एक सूचकांक है

  • थोक कीमत सूचकांक
  • उपभोक्ता कीमत सूचकांक
  • मानव विकास सूचकांक
  • जीवन निर्वाह की लागत का सूचकांक

उपभोक्ता मूल्य सचकांक ;बवदेनउमत चतपबम पदकमग या ब्च्प्द्ध घरेलु उपभोक्ताओं द्वारा खरीदें गए सामानों एवं सेवाओं के औसत मूल्य को मापने वाला एक सूचकांक है। इसकी गणना वस्तुओं एवं सेवाओं के एक मानक-समूह के औसत मूल्य की गणना करके की जाती हैं वस्तुओं एवं सेवाओं का य मानक समूह के औसत शहरी उपभोक्ता द्वारा (उत्पादन) विधि के संयोजन का इस्तेमाल किया जाता है।

Ques 54: भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन किया जाता है

  • उत्पाद और आय विधियों द्वारा
  • उत्पाद विधि द्वारा
  • आय विधि द्वारा
  • व्यय विधि द्वारा

राष्ट्रीय आय अनुमान लगाने के लिए तीन तरीकों का प्रयोग किया जाता है; उत्पादन विधि, आय विधि और उत्पाद (उत्पादन) विधि के संयोजन का इस्तेमाल किया जाता है।

Ques 55: मशीन टूल एक उदाहरण है ……… वस्तुओं का।

  • मध्यवर्ती
  • उपभोक्ता
  • पूँजीगत
  • निःशुल्क

पूंजीगत वस्तुएं टिकाऊ वस्तु होती है जिन्हें वस्तुओं के उत्पादन में प्रयोग किया जाता है। पूंजीगत वस्तुओं में कारखाने, मशीनरी, उपकरण, यंत्र और विभिन्न इमारतें शामिल होती है जिन्हें उपभोग की अन्य वस्तुओं के उत्पादन में प्रयोग किया जाता है।

Ques 56: मुहम्मद गवन ……. के राज्य में एक प्रसिद्ध वजीर और वकील था।

  • मैसूर
  • बहमनी
  • गुजरात
  • कश्मीर

बहमनी राज्य के सर्वाधिक विशिष्ट व्यक्तित्व मुहम्मद गवन थे, जो दो दशक से अधिक समय के लिए अमीर उल अलमारा के प्रधान राज्यमंत्री रहे। बहमनी के राजा हुमायूॅ शाह ने उन्हें वकील-उस-सल्तनत के पद पर नियुक्त किया। मुहम्मद गवन ने कई लड़ाइयाॅ लड़ा, अनेक राजाओं को पराजित किया एवं कई क्षेत्रों को बहमनी राज्य में जोड़ा।

Ques 57: जैविकी मे, जल में विलेय पदार्थों को कहा जाता है

  • द्रवगतिकीय
  • जलविरागी (जलविरोधी)
  • जलरागी
  • द्रवबलगतिकीय

वैसे पदार्थ जो जल के प्रति आकर्षित होते हों या जिनमें जल में घुलने की प्रवृति हो, उन्हें जलरागी (हाइडोफाइल) कहते हैं।

Ques 58: मादा एनोफेलीज मच्छर किस रोग का वाहक है ?

  • मलेरिया
  • फाइलेरिया
  • डेंगू ज्वर
  • पीत ज्वर

एनोफिलीज मच्छर एकमात्र प्रजाति है जिससे मलेरिया की बीमारी होती है। एनोफेलीज मच्छर को फाइलेरिया के लिए भी उत्तरदायी माना जाता है। डेंगू बुखार महिला एडीज मच्छरों के काटने की वजह से होने वाला एक वायरल संक्रमण है।

Ques 59: निम्न में से कौन-सा सहजीवी नाइट्रोजन यौगिकीकरण जीवाणु है ?

  • एजोटोबेक्टर
  • जैन्थोमोनास
  • स्यूडोमोनास
  • राइजोबियम

राइजोबियम एक नाइट्रोजन फिक्सिंग जीवाणु है जिसमें वायुमंडलीय नाइट्रोजन को नियत नाइट्रोजन (पौधों द्वारा प्रयोग करने योग्य अकार्बनिक यौगिकों) मकें परिवर्तित करने की क्षमता होती है। सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण उन पौधों में पाया जाता जिनके ऊतकों के भीतर नाइट्रोजन फिविंसग बैक्टीरिया का वास होता है। इस प्रकार की सहजीविता को राइजोबियम प्रदर्शित करता है।

Ques 60: धन विधेयक पारित करने के लिए राज्य सभा को कितना समय दिया जाता है ?

  • 15 दिन
  • 12 दिन
  • 13 दिन
  • 14 दिन

संविधान में संसद द्वारा धन विधेयक को पारित करने में एक विशेष प्रक्रिया विहि है। धन विधेयक केवल लोकसभा में केवल राष्ट्रपति की सिफारिश से ही प्रस्तुत किया जा सकता है यदि राज्यसभा इस विधेयक को 14 दिन तक वापस नहीं करता है तो वह दोनों सदनों द्वारा पारित समझा जाता है। धन विधेयक के सम्बन्ध में राज्यसभा की शक्ति काफी सीमित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *