May 4, 2024

सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषय


Ques 31: चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा अनुपाल किए जाने वाले आदर्श आचरण संहिता है

  • उच्चतम न्यायालय द्वारा व्यादेश दिया गया
  • मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीच स्वैच्छिक समझौते द्वारा सहमत
  • भारत के संविधान में निर्धारित
  • लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में विनिर्दिष्ट

भारतीय संविधान के भाग 15 के अनुच्छेद 324-329 में निर्वाचन साम्बन्धित उपबंध किए गए है। इसमें निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग मतदाता सूची, लोकसभा एवं राज्यसभा के लिए निर्वाचन व्यस्क मताधिकार के आधार पर होगा तथा संसद को यह प्राधिकार होगा कि वह निर्वाचन सम्बन्धी परिवर्तन कर सकेंगे। इसी शक्ति का प्रयोग कर संसद तक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 पारित किया। इसमें निर्वाचन कराने तथा निर्वाचन में प्रशासनिक तंत्र की भूमिका, मतदान, चुनावी विवाद, उप-निर्वाचन तथा राजनैतिक दलों के पंजीकरण से सम्बन्धित उपबंधों को शामिल किया गया, जिसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग को दी गई है।

Ques 32: भारत के निम्नलिखित पदासीन उप-राष्ट्रपतियों में से किसने राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ा और हार गए ?

  • एस0 राधाकृष्णन
  • वी0वी0 गिरि
  • भैरों सिंह शेखावत
  • (2) और (3) दोनों

भैरो सिंह शेखावत राष्टपति पद के लिए चुनाव लड़े और हार गए।

v

Ques 33: निम्नलिखित नामों से प्राचीन भारत के चिकित्सीय त्रय की पहचान कीजिए

  • चरक, सुश्रुत और भरत
  • चरक, सुश्रुत और पतंजलि
  • ‘रौद्र’ और ‘करुण’चरक, सुश्रुत और जीवक
  • चरक, वात्स्यायन और बागभट

चरक, सुश्रुत और जीवन ये तीनों प्राचीन भारत के चिकित्सक है। चरक कनिष्क का राजवैद्य एवं जीवन बिम्बसार का राजवैद्य था।

Ques 34: जब कोई व्यक्ति रोता है, तो इसके सक्रियण के कारण नाक से जल विसर्जन होता है

  • थाइराउड ग्रंथि
  • अंतःस्रावी गंथि
  • लाल ग्रंथि
  • अश्रुकारी ग्रंथि

जब कोई व्यक्ति रोता है तो अश्रुकारी ग्रन्थियो के सक्रियण के कारण नाक से जल का विसर्जन होता है; क्योंकि आँखे Naso-occular duct के द्वारा नाक से जुड़ी रहती है।

Ques 35:अंतवर्ती (जायद) फसल हैं

  • वे फसले जो हरी-हरी काटकर पशुओं को खिलाई जाती हैं
  • प्रतिस्थापति फसलें जो रोपित की जाती हैं जब नियमित फसले उगने में असफल हो जाएँ
  • वे फसलें जो नष्ट किए जाने वाले कुछ कीटनाशक जीवों को आकर्षित करने के लिए रोपित की जाती है
  • वे फसलें जो कुछ ऐसे कीटों को आकर्षित नियंत्रण के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं

वे फसले जो रबी और खरीफ की फसलों के बीच के समयान्तराल में उगायी जाती है, उन्हे जायद फसले कहते हैं उदाहरण- तरबूज, खरबूज, ककड़ी आदि।

Ques 36: य0एस0ए0 की टी0वी0ए0 (टेनेसे वैली अथॉरिटी) जैसी परियोजना भारत में यह है

  • रामगंगा बहु-उद्देश्यीय परियोजना
  • इडुक्की परियोजना
  • दामोदर घाटी परियोजना
  • महानदी डेल्टा परियोजना

दामोदर वैली काॅपोरेशन प्रथम पंचवर्षीय योजना में U.S.A. टेनेसी वैली अर्थोरिटी के तहत स्थापित की गई है। यह परियोजना दामोदर नदी पर स्थित है। यह विद्युत उत्पाद, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण हेतु स्थापित किया गया है। बिहार, झारखण्ड एवं प0 बंगाल लाभान्वित हो रहे हैं।

Ques 37: निम्नलिखित का मिलान कीजिए
A. शीशम (रोजवुड) 1. गरान वन
B. झाड़ियाँ 2. अल्पाइन वन
C. भूर्ज 3. पतझड़ी वन
D. सुंदरी वृक्ष 4. शुष्क वन
A B C D

  • 1 2 3 4
  • 2 3 4 1
  • 4 3 2 1
  • 3 4 2 1

शीशम – पतझड़ी वन
झाड़ियाॅ – शुष्क वन
भूर्ज – अल्पाइन वन
सुन्दरी वृक्ष – ग्रान वन

Ques 38: पके हुए टमाटरों का लाल रंग इसकी उपस्थिति के कारण होती है

  • पर्णहरित (क्लोरोफिल)
  • कैरोटिनॉइड
  • हॉरमोन
  • विटामिन

कैरोटिनाइड्स और क्रोमोप्लास्ट के कारण टमाटर का रंग लाल होता है। कैरोटिनाइड्स एक प्रकाश संश्लेषी सहायक वर्णक होता है जो प्रकाश संश्लेषण के दौरान सूर्य की ऊर्जा को अवशोषित करता है इसकी उपस्थिति के कारण टमाटर का रंग लाल होता है।

Ques 39: मोटरकारों में हैडलाइट की चौंध को हटाने के लिए

  • पतली परतें (फिल्में) प्रयुक्त की जाती है
  • फिल्टर (निस्तंदक) प्रयुक्त की जाती है
  • पोलेराॅइड प्रयुक्त किए जाते हैं
  • काँच के प्रिज्म प्रयुक्त किए जाते हैं

पोलेराइड ग्लास हैडलाइट की चकाचौंध से बचाते हैं।

Ques 40: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का मुख्यालय यहाँ स्थित है

  • विएना
  • सिडनी
  • जेनेवा
  • वांशिगटन

अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना 29 जुलाई, 1957 को वियना (ऑस्ट्रिया) में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहन देना होता है। भारत के एच0जे0 भाभा इसके अध्यक्ष रह चुके हैं।

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *