March 28, 2024
shudh or ashudh shabd

शुद्ध और अशुद्ध शब्द, वाक्य-सूची वाक्य अशुद्धियाँ Shudh or Ashudh Shabd MCQ Online Quiz

शुद्ध और अशुद्ध शब्द, वाक्य-सूची वाक्य अशुद्धियाँ Shudh or Ashudh Shabd MCQ Online Quiz: वाक्य, भाषा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है। अतएव, लिखने या बोलने के समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे द्वारा जो कुछ लिखा या कहा जाए, वह बिल्कुल स्पष्ट सार्थक और व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध हो। वज्ञक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होना चाहिए साथ ही विराम-चिह्नों का भी उचित जगहों पर प्रयोग होना चाहिए। लिंग, वचन, कारक-चिह्न, समास, संधि, विशेषणों का उचित स्थानों पर प्रयोग अपेक्षित है। अस्पष्टता, शिथिलता, जटिलता भ्रामकता, अर्थहीनता आदि कुछ ऐसे दोष हैं, जो किसी प्रकार क्षम्य नहीं कहे जा सकते।

शुद्ध और अशुद्ध शब्द,वाक्य-सूची वाक्य अशुद्धियाँ Shudh or Ashudh Shabd MCQ Online Quiz

यहाँ हम कुछ उदाहरणों की व्याख्या कर छात्रों का अशुद्धियों की तरफ ध्यानाकर्षण करना चाहते हैं!

  1. हमें अपने माता-पिता की शुश्रूषा करनी चाहिए। 

व्याख्या: ‘शुश्रूषा’ रोगी की जाती है। माता-पिता एवं श्रेष्ठ जनों के लिए ’सेवा‘ शब्द का प्रयोग होना चाहिए।

  1. वे निःसन्तान माता-पिता हैं। 

व्याख्या: सन्तान-प्राप्ति के बाद ही कोई माता-पिता हो सकता है। यहाँ माता-पिता की जगह दंपती या पति-पत्नी होना चाहिए।

  1. वह सकुशलपूर्वक रह रहा है। 

व्याख्या: यहाँ ‘स’ और ‘पूवर्क’ एक ही अर्थ के बोधक हैं। इस वाक्य में पुनरावृत्ति हुई

  1. राजू रविवार के दिन आएगा। 

व्याख्या: इस वाक्य में भी ’वार‘ और ’दिन‘ दो शब्द जो एक ही अर्थ के वाचक हैं, का प्रयोग हुआ है। शुद्ध रूप होगा राजू रविवार को आएगा। या, राजू रवि के दिन आएगा।

हिंदी व्याकरण

Hindi अशुद्ध-शुद्ध MCQ Online Quiz


Ques 1: इस कार्यक्रम की समाप्ति पर हम आपके घर आएँगे। रेखांकित पद-समूह क्या है ?

  • सामासिक पद
  • उपवाक्य
  • पदबंध
  • इनमें से कोई नहीं

पदबंध

Ques 2: मैं देख रहा था शांत सरोवर और उसमें तैरता हुआ हंसं इस वाक्य में ’तैरता हुआ हंस‘ क्या है ?

  • उपवाक्य
  • पद
  • पदबंध
  • इनमें से कोई नहीं

पदबंध

Ques 3: ‘जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि’ में ‘जहाँ न पहुँचे रवि’ क्या है ?

  • उपवाक्य
  • पदबंध
  • मुहावरा
  • इनमें से कोई नहीं

उपवाक्य

Ques 4: निम्नलिखित वाक्यों में कौन-सा मिश्रवाक्य है ?

  • परिश्रम से पढ़ना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है।
  • क्या परिश्रम से पढ़ना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है ?
  • गुरूजी ने कहा था कि परिश्रम से पढ़ना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है।
  • परिश्रम से पढ़ना प्रत्येक छात्र का परम कर्तव्य है।

गुरूजी ने कहा था कि परिश्रम से पढ़ना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है।

Ques 5: इनमें से कौन-सा वाक्य संयुक्त वाक्य हैं ?

  • वह प्रतिदिन घर से खाकर आता है
  • वह घर जाता है और खाकर आता है
  • घर जाने पर वह खा लेता है
  • वह खा लेता है जब भी घर से आता है

वह घर जाता है और खाकर आता है

Ques 6: निम्नलिखित में निषेधार्थक वाक्य कौन-सा है ?

  • सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है
  • क्या सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है
  • सिंह बड़ा ताकतवर जानवर कोई नहीं है
  • अरे, सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है।

सिंह बड़ा ताकतवर जानवर कोई नहीं है

Ques 7: “कृपया, जाएँ !” यह कैसा वाक्य है।

  • प्रश्नवाचक
  • अनुरोधवाचक
  • आज्ञावाचक
  • इनमें से कोई नहीं

अनुरोधवाचक

Ques 8: ‘ताकतमहल क्या ही सुन्दर है।’ यह कैसा वाक्य है ?

  • इच्छार्थक
  • विधानार्थक
  • विस्मयार्थक
  • इनमें से कोई नहीं

विस्मयार्थक

Ques 9: ‘ईश्वर आपका कल्याण करें’ ………….. यह किस प्रकार का वाक्य है ?

  • विधानार्थक
  • विस्मयार्थक
  • संदेहार्थक
  • इच्छार्थक

इच्छार्थक

Ques 10: ‘संकट की घड़ी में सभी भारतवासी एक हो जाते हैं। संरचना की दृष्टि से यह कैसा वाक्य है ?

  • सरल वाक्य
  • मिश्रवाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • इनमें से कोई नहीं

सरल वाक्य

Ques 11: कौन-सा वाक्य शुद्ध है ?

  • मेरा नाम श्री दीपक चौधरी है।
  • शेर देखते ही उसका होश उड़ गया।
  • कृपया करके मेरा नाम भी लिख दें।
  • श्री भूषण जी के अनेक काम हैं।

श्री भूषण जी के अनेक काम हैं।

Ques 12: वाक्य का कर्ता प्रायः क्या होता है ?

  • उदेश्य
  • विधेय
  • पदबंध
  • इनमें से कोई नहीं

उदेश्य

Ques 13 : आश्रित उपवाक्य किस तरह के वाक्य में पाया जाता है ?

  • सरलवाक्य
  • मिश्रवाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • इनमें से कोई नहीं

मिश्रवाक्य

Ques 14: ‘पिताजी ने देखा था’ -इस वाक्य की क्रिया किस काल की है ?

  • वर्तमान काल
  • भूतकाल
  • भविष्यत् काल
  • इनमें से कोई नहीं

भूतकाल

Ques 15: वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग होता है-

  • मुख्य क्रिया के पहले
  • मुख्य क्रिया के बाद
  • कहीं भी
  • इनमें से कोई नहीं

मुख्य क्रिया के पहले

Ques 16: संयुक्त वाक्य में …………….।

  • दो सरल वाक्य होते हैं
  • दो मिश्रवाक्य होते है
  • एक सरल एवं दूसरा मिश्रवाक्य होता है
  • सभी

सभी

Ques 17: किस वाक्य में दो वाक्य के कितने प्रकार हैं ?

  • सरल
  • मिश्र
  • संयुक्त
  • तीनों

संयुक्त

Ques 18: अर्थ की दृष्टि से वाक्यों के कितने प्रकार हैं ?

  • दो
  • चार
  • आठ
  • तीन

आठ

Ques 19: ‘संदेहवाचक वाक्य’ का दूसरा नाम है ………..।

  • संकेतवाचक
  • विधिवाचक
  • संदेहार्थक
  • इनमें से कोई नहीं

संदेहार्थक

Ques 20: उपवाक्य और वाक्य में अंतर है …………..।

  • उपवाक्य स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त होता है, वाक्य नहीं
  • उपवाक्य सर्वथा वाक्य से अलग रहा करता है।
  • वाक्य का स्वतंत्र प्रयोग होता है; किन्तु उपवाक्य का नहीं
  • इनमें से कोई नहीं

वाक्य का स्वतंत्र प्रयोग होता है; किन्तु उपवाक्य का नहीं

Ques 21: ‘संज्ञा उपवाक्य’ प्रायः ………………….. अव्यय से जुड़ा रहता है।

  • जो से
  • और से
  • कि से
  • किसी से

कि से

Ques 22: इनमें से किस वाक्य में विशेषण उपवाक्य का प्रयोग हुआ है ?

  • मुझे विश्वास है कि आप जरूर आएँगें।
  • जहाँ-जहाँ वह गया, उसका बड़ा सम्मान हुआ।
  • वह पुस्तक, जो आप चाहते हैं, लाइब्रेरी में नहीं है।
  • इनमें से कोई नहीं

वह पुस्तक, जो आप चाहते हैं, लाइब्रेरी में नहीं है।

Ques 23: ‘न जाने कितने लोग इस बाढ़ की चपेट में आ गए’ ………..इस वाक्य में पदबंध हो सकता है …………….।

  • न जाने कितने लोग
  • कितने लेाग इस बाढ़
  • इस बाढ़ की
  • चपेट में आ गए

न जाने कितने लोग

Ques 24: इनमें से संश्लिष्ट वाक्य है …………..।

  • आगरा उ.प्र. में हैं। वहाँ ताजमहल है। वह सुन्दर है
  • उ.प्र. में आगरा है। वहाँ सुन्दर ताजमहल है
  • उ.प्र. के आगरे का ताजमहल सुन्दर है
  • इनमें से कोई नहीं

उ.प्र. के आगरे का ताजमहल सुन्दर है

Ques 25: पदबंध के कितने प्रकार हैं ?

  • तीन
  • चार
  • पाँच
  • अनगिनत

पाँच

B. प्रत्येक वर्ग में दिए गए चार विकल्पों में से शुद्ध वाक्य चुनकर लिखें।

Ques 26:

  • यदि तुम खूब पढ़ोगे अतः विद्वान बनोगे।
  • न उसे नींद आती है और न प्यास लगती है।
  • आज मुझे जवर है तथापि मैं दफ्तर न आ सकूँगा।
  • यद्यपि वह विद्वान् है किन्तु आपको पढ़ते रहना चाहिए।

न उसे नींद आती है और न प्यास लगती है।

Ques 27:

  • मैंने आपसे प्रणाम किया था।
  • मैंने आपको प्रणाम किया था।
  • मैं आपको प्रणाम किया था।
  • मैं आपको परनाम किया था।

मैंने आपको प्रणाम किया था।

Ques 28:

  • यह खबर सुनते ही उनके होश उड़ गए।
  • वह सकुशलपूर्वक रह रहा है।
  • सोनी कल के दिन जानेवाली है।
  • आपका पिताजी ने बोले थे।

यह खबर सुनते ही उनके होश उड़ गए।

Ques 29:

  • यहाँ शुद्ध गाय का घी मिलता है।
  • उसकी पत्नी के लड़का हुआ है।
  • ईश्वर के अनेकों रूप हैं।
  • मेरी एक ही इच्छा है।

मेरी एक ही इच्छा है।

Ques 30:

  • वह दंड देने के योग्य है।
  • डर के मारे चोर दौड़ गया।
  • कर्म ही जीवन की कसौटी है।
  • ललित के दो बेटियाँ हैं।

ललित के दो बेटियाँ हैं।

Ques 31:

  • वह खाना खाता है।
  • वह भोजन करता है।
  • मैं आपका दर्शन करने आया हूँ।
  • मैं सप्रमाण-सहित कहता हूँ।

वह भोजन करता है।

Ques 32:

  • समाज की वर्तमान दशा चिन्ताजनक है।
  • कालीदास ने मेघदूत लिखा।
  • महर्षी वाल्मीकि ने कुश को जन्म दिया।
  • विपति ही झगड़ा का कारण बना।

समाज की वर्तमान दशा चिन्ताजनक है।

Ques 33:

  • जेम्सवाट ने गुरुत्वाकर्षण का पता किया।
  • सुमित्रानंदन पंत महान कवयित्री थी।
  • दिनकर को राष्ट्रकवि बनाया गया।
  • भारत के पूरब में श्रीलंका है।

दिनकर को राष्ट्रकवि बनाया गया।

Ques 34:

  • शत्रु को धर व्यक्ति ही पराजित कर सकता है।
  • शत्रु को वीर व्यक्ति ही पराजित कर सकता है।
  • शत्रु को परिश्रमी व्यक्ति ही परास्त कर सकता है।
  • इनमें से कोई नहीं।

शत्रु को वीर व्यक्ति ही पराजित कर सकता है।

Ques 35:

  • न्यायालय ने उसको निर्दोषी ठहराया।
  • न्यायालय ने उसको निर्दोष ठहराया।
  • न्यालय ने उसको अपराधी ठहराया।
  • निरपराधी को दंड देना उचित नहीं।

निरपराधी को दंड देना उचित नहीं।

Ques 36:

  • मेरा नाम मोहन जी है।
  • मेरा नमा श्री मोहन जी है।
  • मेरा नाम श्रीमोहन है।
  • मेरा नाम मोहन है।

मेरा नाम मोहन है।

Ques 37:

  • आकाशवाणी से यह समाचार कहा गया।
  • आकाशवाणी से यह समाचार सुनाया गया।
  • आकाशवाणी से यह समाचार बताया गया।
  • आकाशवाणी से यह समाचार प्रसारित किया गया।

आकाशवाणी से यह समाचार प्रसारित किया गया।

Ques 38:

  • अपराधी को न्यायालय द्वारा दो वर्ष की सजा दी गई।
  • दो वर्ष की सजा अपराधी को न्यायालय द्वारा दी गई।
  • अपराधी को सजा न्यायालय द्वारा दो वर्ष की दी गई।
  • अपराधी को सजा न्यायालय द्वारा दो वर्षों की सजा सुनाई गई।

अपराधी को सजा न्यायालय द्वारा दो वर्षों की सजा सुनाई गई।

Ques 39:

  • मुझसे यह काम होना संभव नहीं होगा।
  • मुझसे यह काम हो सकना संभव नहीं है।
  • मुझसे यह काम होना संभव नहीं हैं।
  • मुझसे यह काम हो सकना संभव नहीं होगा।

मुझसे यह काम होना संभव नहीं हैं।

Ques 40:

  • वाह ! कितना घृणित दृश्य है।
  • आह ! कितना घृणित दृश्य है।
  • ओह ! कितना घृणित दृश्य हैं।
  • छिः ! कितना घृणित दृश्य है।

छिः ! कितना घृणित दृश्य है।

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

आंकिक क्षमता

Ques 41:

  • आइए विराजिए, यह काम करें।
  • आईए विराजिए, यह काम करो।
  • >आइये विराजिए, यह काम कीजिए।
  • id=”c_ans”>आइए, बैठिए, यह काम कीजिए।

आइए, बैठिए, यह काम कीजिए।

Ques 42:

  • तीन नगर के नाम बताइए।
  • तीन नगर का नाम बताइए।
  • तीन नगरों का नाम बताइए।
  • तीन नगरों के नाम बताइए।

तीन नगरों के नाम बताइए।

Ques 43:

  • वह रोगगवाली शया पर पड़ा है।
  • वह रूग्णावस्था की शया पर पड़ा है।
  • वह रूग्ण शया पर पड़ा है।
  • वह रोग-शया पर पड़ा है।

वह रोग-शया पर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *