April 27, 2024

भाग – 2: मूल विधि /संविधान/सामान्य ज्ञान


Ques 21: किसके सावधान में दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करते है ?

  • दिल्ली के उप राज्यपाल
  • लोकसभा अध्यक्ष
  • राष्ट्रपति
  • राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश

दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार व मंत्रिपरिषद के प्रमुख और दिल्ली विधानसभा के बहुमत दल का नेता होता है। मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार की कार्यकारी शाखा का नेतृत्व करता है। यह दिल्ली के उप-राज्यपाल के तत्वावधान में शपथ ग्रहण करता हैं।

Ques 22: होयसलेश्वर मन्दिर कर्नाटक में कहाँ स्थित हैं ?

  • हावेरी
  • वारंगल
  • हम्पी
  • हैलेबिडु

होयसलेश्वर मन्दिर, भगवान शिव को समर्पित है, जो कर्नाटक के हैलेबिडु नामक स्थान पर स्थित है। यह बेलूर से 16 किमी दूर है। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में राजा विष्णुवर्धन के काल में हुआ। इस मंदिर की बाहरी दीवारों पर उत्कीर्ण असंख्य मूर्तियों के कारण यह मन्दिर विश्व का सबसे अद्भुत स्मारक व मूर्तियों के रूप में प्रकट धार्मिक विचार का अद्वितीय भण्डार कहा जाता है।

Ques 23: वर्ष 1990 में, राष्टीय विकास समिति (एनडीसी) ने राज्यों की योजनाओं के लिए, केंद्रीय सहायता निर्धारित करने का एक फाॅर्मूला तैयार किया था। इस फॉर्मूले का लोकप्रिय नाम क्या है ?

  • गाडगिल-मुखर्जी फार्मूला
  • राजमन्नार फाॅर्मूला
  • संचेती फाॅर्मूला
  • सरकारिया फाॅर्मूला

गाडगिल मूखर्जी फाॅर्मूला का नाम समाज विज्ञानी ’धनंजय रामचन्द्र गाडगिल‘ के नाम पर पड़ा। इसका गठन वर्ष 1969 में राष्ट्रीय विकास समिति द्वारा, भारत के राज्यों की योजनाओं के लिए केन्द्रीय सहायता निर्धारित करने के लिए किया गया था। गाडगिल योजना को चैथी पंचवर्षीय योजना में लाया गया। इस कारण इस पंचवर्षीय योजना को ’गाडगिल योजना‘ के नाम से भी जाना जाता है

Ques 24: किस जनहित याचिका मामले में न्यायालय ने सरकारी विभागों को यह निर्देश दिया कि वे झोपड़पट्टियों के विस्तार को रोकने के लिए समुचित कदम उठाएँऔर निवास योग्य परिवेश बनाये ?

  • एबीसी बनाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एनसीटी
  • अलमित्रा पटेल बनाम भारत संघ
  • परमानन्द कटारा बनाम भारत संघ
  • समता बनाम आन्ध्र प्रदेश राज्य

अलमित्रा पटेल बनाम भारत संघ जनहित याचिका मामले में न्यायालय ने सरकारी विभागों को यह निर्देश दिया कि वे झोपड़पट्टियों के विस्तार को रोकने के लिए समुचित कदम उठाएँ और निवास योग्य परिवेश बनाएँ।

Ques 25: भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों का प्रशिक्षण कहाँ होता है ?

  • भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली
  • भारतीय प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय, हैदराबाद
  • नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्य प्रदेश
  • लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, उच्चतर सिविल सेवाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित, भारत का अग्रणी संस्थान है। यह मसूरी (उत्तराखण्ड) में स्थित है। इसके मुख्य दायित्व अखिल भारतीय सेवाओं तथा केन्द्रीय सेवाओं के सदस्यों को संयुक्त पाठ्यक्रम के जरिए प्रवेश कालीन प्रशिक्षण प्रदान करना, प्रवेश प्रान्त व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा मिड कैरियर प्रशिक्षण प्रदान करना तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है। इस अकादमी की स्थापना वर्ष 1959 को नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्टेशन के रूप में हुई थी।

Ques 26: वह कौन-सा विशेष बल है, जिसका गठन ’भयंकर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विशेष निवारक प्रतिक्रिया‘ उपलब्ध कराने के लिए किया गया है ??

  • आपदा अनुक्रिया एवं उद्धार बल
  • विशेष सुरक्षा बल
  • राष्ट्रीय आपदा मोचन बल
  • त्वरित कार्रवाई

ष्ट्रीय आपदा मोचक बल (NDRF) एक विशेष बल है, जिसका गठन भयंकर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विशेष निवारक प्रतिक्रिया उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। इस फोर्स का गठन वर्ष 2006 में आपदा मोचन एक्ट, 2005 के अन्तर्गत किया गया। ‘राष्ट्रीय आपदा मोचक बल’ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (NDMA) के अंतर्गत कार्य करती है।
एन.डी.आर.एफ ए के शीर्ष अधिकारी को डायरेक्टर जनरल कहते है, जो आई.पी.एस. अधिकारी होता है। एन.डी.आर.एफ. की बटालियन देशभर में विभिन्न स्थानों पर तैनात रहती है, जहाॅ प्राकृतिक आपदा आने की संभावना ज्यादा रहती हैं।

Ques 27: नीतिगत उपायों के व्यापार मिश्रण में क्या शामिल होता है ?

  • संस्थागत बन्धक
  • राजकोषीय प्रोत्साहन
  • शहरीकरण
  • प्रति व्यक्ति आय

नीतिगत उपायों के व्यापार मिश्रण में प्रति व्यक्ति आय शामिल होती है। प्रति व्यक्ति आय उस आय को कहा जाता है, जो एक निश्चित वर्ष के लिए किसी देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद को उस देश की मध्यावधि तिथि की जनसंख्या से विभाजित करने पर प्राप्त होती है। यह हमें उस देश के निवासियों को प्राप्त होने वाली औसत आय की मौद्रिक जानकारी देती हैं

Ques 28: गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों द्वारा प्रदान की जाने वाली किस प्रकार की एटीएम सेवाओं में, 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी जाती है ?

  • पीला लेबल एटीएम
  • सफेद लेबल एटीएम
  • हरा लेबल एटीएम
  • भूरा लेबल एटीएम

सफेद लेबल ए.टी.एम गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों द्वारा प्रदान की जाने वाली ए.टी.एम. सेवाओं में से एक है, जिसमें 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी जाती है। इस ए.टी.एम. से डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से नकद निकासी, बैलेंस की जानकारी तथा अन्य ए.टी.एम सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। आर.बी.आई. द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे शहरों में व्हाइट लेबल ए.टी.एम. स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की गई हैं।

Ques 29: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रदान किए जाने वाले कृषि ऋण की अधिकतम अवधि क्या होती है ?

  • 10 वर्ष
  • 20 वर्ष
  • 15 वर्ष
  • असीमित

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण बैंक (नाबार्ड) मुम्बई, ;महाराष्टद्ध में अवस्थित भारत का एक शीर्ष बैंक है। इसकी स्थापना 12 जुलाई, 1982 को की गई थी। इसे कृषि ऋण से जुड़े क्षेत्रों में, योजना और परिचालन के नीतिगत मामलों में तथा भारत के ग्रामीण अंचल की अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए मान्यता प्रदान की गई है। इसके द्वारा प्रदान किए गए कृषि ऋण की अवधि 15 वर्ष होती है।

Ques 30: किसी मशीन अथवा नेटवर्क संसाधन को उन लोगों के लिए अनुपलब्ध कर देना, जो उस तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, उसे क्या कहते हैं; जैसे- एओएल, याहू या अन्य किसी व्यावसायिक नेटवर्क का अनुपलब्ध हो जाना ?

  • स्पाईवेयर
  • रूटकिट
  • फिशिंग
  • डिनायल आॅफ सर्विस

किसी मशीन अथवा नेटवर्क संसाधन को उन लोगों के लिए अनुपलब्ध कर देना, जो उस तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, उसे डिनायल आॅफ सर्विस कहा जाता है; जैसे-एओएल, याहू या अन्य किसी व्यावसायिक नेटवर्क का अनुपलब्ध हो जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *