April 27, 2024

भाग – 2: मूल विधि /संविधान/सामान्य ज्ञान


Ques 11: आयकर अधिनियम के अन्तर्गत इनमें से कौन-सा एक ’आय का स्रोत‘ नहीं है ?

  • अन्य स्रोतों के आय
  • पूँजीगत लाभ से आय
  • कृषि से आय
  • गृह संपत्ति से आय

आयकर, वार्षिक आय पर लिया जाने वाला कर है। आयकर अधिनियम के अनुभाव 14 के अंतर्गत यह उल्लेखित है कि आयकर के रूप में चुकाए जाने वाले मूल्य और कुल आय की गणना करने के लिए सभी प्रकार की आय अर्थात् वेतन, सम्पत्ति से होने वाली आय, व्यापार में हुआ लाभ, पूँजीगत लाभ तथा अन्य स्रोतों से आय को शामिल किया जाता है।, किन्तु आयकर अधिनियम के अन्तर्गत कृषि से आय को आय का स्रोत नहीं माना गया है।

Ques 12: बेरोजगारी के एक प्रकार को क्या कहते हैं, जिसमें कई लोगों के कार्यरत होने पर भी उत्पादकता कम होती है ?

  • प्रतिरोधात्मक बेरोजगारी
  • प्रच्छन्न बेरोजगारी
  • अल्प रोजगार
  • संरचनात्मक बेरोजगारी

संरचनात्मक बेरोजगारी के अन्तर्गत कई लोगों के कार्यरत होने पर भी उत्पादकता कम हो जाती है। संरचनात्मक बेरोजगाारी तब प्रकट होती है, जब बाजार में दीर्घकालिक सिथतियों में बदलाव आता है। उदाहरण के लिए भारत के स्कूटर का उत्पादन बन्द हो गया है और कार का उत्पादन बढ़ रहा है। इस नए विकास के कारण स्कूटर के उत्पादन में लगे मिस्त्री बेरोजगार हो गए और कार बनाने वालों की माँग बढ़ गई है। भारत में पायी जाने वाली बेरोजगारी की प्रमुख प्रकृति संरचात्मक है।

Ques 13 : इस यातायात संकेत का क्या अर्थ है ?

  • आगे रास्ता नहीं है।
  • आस-पास घूम रहे पशुओं के प्रति सतर्क रहें।
  • आगे लैवल क्राॅसिंग है।
  • आगे खतरा है।

दिये गये यातायात संकेत का अर्थ है-आगे खतरा है। यातायात संकेत या सड़क संकेत का उपयोग सड़कों का उपयोग करने वालों को जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है। भारत में सर्वप्रथम यातायात संकेत का इस्तेमाल (तमिलनाडु) में किया गया था।

Ques 14: भारतीय कानून के अनुसार, अगर पुरुष की आयु……. से कम हो, तो वह बाल विवाह माना जाएगा।

  • 18 वर्ष
  • 21 वर्ष
  • 16 वर्ष
  • 24 वर्ष

बाल विवाह अधिनियम 2006 भारत का एक अधिनियम है, जो 1 नवम्बर 2007 से लागू हुआ था। इस अधिनियम के अनुसार, बाल विवाह वह है, जिसमें लड़के की आयु 21 वर्ष से कम या लड़की की आयु 18 वर्ष से कम हो। ऐसे विवाह को बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 द्वारा प्रतिबन्धित किया गया है।

Ques 15: नागरिकों के मौलिक अधिकारों के सन्दर्भ में, दिए गए विकल्पों में से कौन-सा वक्तव्य सही है ?
1. कोई व्यक्ति विशेष अपने मौलिक अधिकार त्याग सकता है।
2. जो कानून तथा कार्यकारी कार्यवाही मौलिक अधिकारों के विरुद्ध हो, वे अमान्य और रद्द जाएंगे।
कूट

  • 1 और 2 दोनों
  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों ही नहीं

जो कानून तथा कार्यकारी कार्यवाही मौलिक अधिकारों के विरुद्ध हो, वे अमान्य व रद्द माने जायेगे, उपर्युक्त वक्तव्य नागरिकों के मौलिक अधिकारों के सन्दर्भ में सही है। भारतीय संविधान के भाग-3 में अनुच्छेद 12 से 35 तक मौलिक अधिकार वर्णित हैं।
मौलिक अधिकार सभी नागरिकों के बुनियादी मानव अधिकार के रूप में परिभाषित हैं। ये अधिकार नस्ल, जन्म स्थान, जाति, पंथ या लिंग के भेद के बिना सभी पर लागू होते हैं। मौलिक अधिकारों का उद्देश्य आधारित लोकतान्त्रिक सिद्धान्तों की रक्षा करना है।

Ques 16: किस बांध के निर्माण के लिए, विश्व बैंक ने शुरू में धन दिया था, परन्तु पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों एवं विस्थापितों के पुनर्वास हेतु भूमि अधिग्रहण की अनिश्चितता के चलते, बाद में इस परियोजना से हाथ हटा लिए।

  • भाखड़ा नागंगल बाॅध
  • कोनार बाॅध
  • सरदार सरोवर बाॅध
  • अलमाट्टी बाॅध

सरदार सरोवर बाॅध विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बाॅध है। यह नर्मदा नदी पर बना 138 मी ऊॅचा बाॅध है। नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बाॅधों में सरदार सरोवर और महेश्वर दो सबसे बड़ी बाॅध परियोजनाएॅ है और इनका लगातार विरोध होता रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुजरात के सूखा ग्रस्त इलाकों में पानी पहुॅचाना और मध्य प्रदेश के लिए बिजली पैदा करना है। प्रारम्भ में इसके निर्माण के लिए विश्व बैंक ने इसके लिए धन दिया था, परन्तु विवाद के चलते अपने हाथ हटा लिए थे।

Ques 17: वह कौन-से नेता थे, जो केन्द्रीय विधानसभा के अध्यक्ष थे ;1946 से लेकर 1947 तक द्ध फिर वे संविधान सभा के अध्यक्ष बने और तत्पश्चात् वे लोकसभा के अध्यक्ष भी बने।

  • अमृतलाल हरगोविन्द दास
  • सरदार वल्लभभाईकस्तूरभाई लालभाई
  • कस्तूरभाई लालभाई
  • गणेश वासुदेव मावलंकर

गणेश वासुदेव मावलंकर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे और भारत की स्वाधीनता के पश्चात् लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष बने थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई संसदीय परंपरा स्थापित की थीं। उन्हें रचना की। वह केन्द्रीय विधानसभा के अध्यक्ष तथा संविधान सभा के अध्यक्ष भी रहे।

Ques 18: सूचना संग्रहित करने के लिए ट्रांजिस्टर का प्रयोग करने वाली मेमोरी को क्या कहते हैं ?

  • वीडियो रैंडम एक्सेस मेमोरी (वीआरएएम)
  • डायनामिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (डीआरएएम)
  • प्रोग्रामेबल रीड ओनली मेमोरी (पीआरओएम)
  • स्टेटिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (एसआरएएम)

सूचना संग्रहीत करने के लिए ट्रांजिस्टर का प्रयोग करने वाली मेमोरी को स्टैटिक एक्सेस मैमोरी (SRAM) कहा जाता है। इस मैमोरी को बार-बार रिफ्रेश करने की आवश्यकता नहीं होती। इसे कैशे मैमोरी (Cache Memory) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। (SRAM) का उपयोग पर्सनल कंप्यूटर, वर्क स्टेशन, राउटर व परिधीय उपकरणों में किया जाता यह बाकी सभी अन्य मेमोरी उपकरणों से महंगी होती है।

Ques 19: समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए …….. शीर्ष संस्था है। इसके अतिरिक्त, बाल अधिकार एवं महिलाओं की तस्करी की रोकथाम पर प्रशिक्षण देने के लिए, यह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों की प्रमुख संस्था भी है।

  • महिला एवं बाल विभाग
  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
  • राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान
  • राष्ट्रीय बाल संरक्षण समिति

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान, महिला और बाल विकास मन्त्रालय के अन्तर्गत नई दिल्ली में एक भारतीय सरकारी एजेन्सी है, जो भारत सशक्तीकरण और बाल विकास के समग्र क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्यवाही अनुसन्धान, प्रशिक्षण और प्रलेखन को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। यह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों की प्रमुख संस्था है।

Ques 20: 29 जुलाई, 2016 को करबी, थाईलैंड में संपन्न हुए भारत-थाईलैंड सैन्य अभ्यास को क्या कहा जाता है ?

  • मैत्री
  • शक्ति
  • मित्रशक्ति
  • थाइण्डेक्स

29 जुलाई 2016 को करबी, थाईलैण्ड में संपन्न हुए भारत-थाईलैंड सैन्य अभ्यास को मैत्री‘ नाम दिया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के बीच समन्वय स्थापित करना और अपनी योग्यता का आदान-प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *