May 8, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस रैंकर उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) भाग – 2: मानसिक योग्यता परीक्षा


Ques 31: चिन्ह
यदि 4+5 = 41 और 10+12 = 244, तो 6+8 का मान है

  • 100
  • 200
  • 88
  • 96

जिस प्रकार, 4+5 = 41
⇒42+52=16+25=41
10+12 = 244
⇒102+122 = 100+144 = 244
उसी प्रकार, 6+8 ⇒ 62+82 = 36+64=100

Ques 32: व्यवस्था
एक थियेटर में संदीप के पहले 15 लोगों ने प्रवेश किया। संदीप और सलमान के बीच 7 लोगों ने प्रवेश किया और सलमान के बाद 20 लोग भीतर आए। थियेटर में कुल कितने लोग हैं ?

  • 28
  • 36
  • 44
  • गणना नहीं की जा सकती

प्रश्नानुसार,
संदीप के पहले लोगों के संख्या = 15
संदीप और सलमान के बीच लोगों की संख्या = 7
सलमान के बाद लोगों की संख्या = 20
कुल व्यक्तियों की संख्या = 15+1+7+1+20 = 44

Ques 33: नीचे दिए गए अंकों की श्रृंखला को देखें। कितने विषम अंकों के तुरन्त पहले और तुरन्त बाद सम अंक आते हैं ?
296813487652134368

  • 4
  • 3
  • 5
  • 6

दी गई श्रृंखला निम्न प्रकार है
2 9 6 8 1 3 4 8 7 6 5 2 1 3 4 4 6 8
अतः अभीष्ट विषम अंक 4 है।

Ques 34: एक कोड भाषा में पेन का अर्थ इरेजर, इरेजर का अर्थ पुस्तक, पुस्तक का अर्थ स्केल, का अर्थ स्केल, स्केल का अर्थ शार्पनर, शार्पनर का अर्थ डस्टर और डस्टर का अर्थ टेबल है, तो उस भाषा में ब्लैड बोर्ड को साफ करने के लिए प्रयुक्त वस्तु का नाम क्या है ?

  • डस्टर
  • शार्पनर
  • स्केल
  • टेबल

हम जानते है कि ब्लैकबोर्ड को साफ करने के लिए डस्टर का प्रयोग किया जाता है। दी गई जानकारी के अनुसार डस्टर को टेबल कहा गया है।
अतः ब्लैकबोर्ड को साफ करने के लिए टेबल प्रयुक्त होती हैं।

Ques 35: असंगत वस्तु को पहचानें।

  • बुध
  • चाँद
  • बृहस्पति
  • शनि

चाँद के अतिरिक्त अन्य सभी ग्रह हैं, लेकिन चाँद उपग्रह है।

Ques 36: लिंग संवेदनशीलता
स्त्रियों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में आप क्या सोचते हैं ?

  • वे कोई काम के नहीं है
  • उन्हें सही तरह से लागू करने की आवश्यकता है
  • उनका कोई मूल्रू नहीं है
  • वे केवल समय व्यर्थ करते है

स्त्रियों की रक्षा के लिए बनाए कानूनों को सही तरह से लागू करने की आवश्यकता हैं।

Ques 37: मानिसक दृढता
एक दिन सुबह जगने पर आप छाती में दर्द महसूस करते हैं। आप क्या करेंगे ?

  • डॉक्टर से मिलने का निश्चय करेंगे
  • इसके बारे में किसी से करेंगे जो आपकी चिन्ता को दूर कर सकता हो
  • कुछ दिनों तक देखेंगे और तब निश्चय करेंगे
  • आवश्यक परीक्षणों के लिए जाएंगे

सुबह जागने पर छाती में दर्द होना किसी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। अतः आप डॉक्टर से मिलने का निश्चय करेंगे।

Ques 38: असंगत अंक पहचानिए।

  • 2
  • 4
  • 6
  • 9

9 के अतिरिक्त अन्य सभी सम संख्याएँ हैं।

Ques 39: मूल कानून
उपराष्ट्रपति ……..के एक्स-ऑफिशियो अध्यक्ष होते हैं।

  • लोकसभा
  • राज्यसभा
  • संसद
  • राष्ट्रपति भवन

उपराष्ट्रपति राज्यसभा के एक्स ऑफिशियो अध्यक्ष होते हैं। एक्स ऑफिशियो अध्यक्ष का आशय होता है, सभा या संगठन का सदस्य रहे बिना अध्यक्ष होना वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हैं, जो राज्यसभा के पदेन अध्यक्ष हैं।
संविधान के अनु 63 में उपराष्ट्रपति का पदेन सभापति होता है। इनका कार्यकाल 5 वर्ष होता है। इन्हें 4 लाख रूपये तथा अन्य भत्ते प्रतिमाह मिलता है। अनु 65 के तहत उपराष्ट्रपति जब राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है, तो वह राष्ट्रपति के समान वेतन पाता है तथा शक्तियों का प्रयोग करता है।

Ques 40: यदि 8 फरवरी, 1995 को बुधवार था, तो 8 फरवरी, 1994 को कौन-सा दिन था ?

  • बुधवार
  • मंगलवार
  • सोमवार
  • रविवार

हम जानते है कि 1 साधारण वर्ष में विषम दिन = 0 अतः 8 फरवरी, 1994 को 8 फरवरी 1995 के दिन से एक दिन पीछे का दिन अर्थात् मंगलवार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *