May 8, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस रैंकर उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) भाग – 2: मानसिक योग्यता परीक्षा


Ques 21: एक कक्षा में लड़कों की संख्या लड़कियों की संख्या से तीन गुना है, इनमें कौन-सी कुल संख्या नहीं है ?

  • 48
  • 44
  • 40
  • 42

माना कक्षा में लड़कियों की संख्या = x
लड़कों की संख्या = 3x
कुल संख्या = x+3x = 4x
इस प्रकार, स्पष्ट है कि कुल छात्रों की संख्या 4 से विभाज्य होगी। दिए गए विकल्पों की जाॅच करने पर, केवल 42, 4 से पूर्णतया विभाज्य नहीं है। अतः 42 कुल संख्या नहीं है।

Ques 22: पेशे में रूचि
आप घर पर आराम से कॉफी लेते हुए अपने परिवार के सदस्यों से बात कर रहे है। यदि दफतर तुरन्त पहुॅचने के लिए आपको कहा जाए, तो आप

  • उस काम को टालने की कोशिश करेंगे
  • आपको ठीक न लगते हुए भी आप उठकर दफ्तर चले जाएंगे
  • अपनी जगह और किसी को भेजने का प्रयत्न करेंगे
  • दफ्तर जाकर शिकायत करेंगे

फतर के जिम्मेदार कर्मचार के लिए दफ्तर का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। अतः एक कर्मचारी को अपने कार्य के प्रति सदा तत्पर, सजग्र एवं जिम्मेदार होना चाहिए। कर्मचारी को अपनी कर्तव्यनिष्ठा का पालन करना उसका मुख्य दायित्व होता है।

Ques 23: यदि किसी कोड भाषा में लाल को भूरा, भूरे को पीला, पीले को बैंगनी, बैंगनी को नीला और नीले को सफेद का जाता है, तो उस भाषा में मनुष्य के रक्त का रंग क्या होगा ?

  • पीला
  • हरा
  • भूरा
  • सफेद

हम जानते हैं कि मनुष्य के रक्त का रंग लाल होता है। दी गई जानकारी के अनुसार लाल को भूरा कहा गया है। अतः मनुष्य के रक्त का रंग भूरा होगा।

Ques 24:मूल कानून
भारत के कम्प्टोलर और ऑडिटर जनरल कौन हैं ?

  • विनोद राय
  • सारोश होमी कपाड़िया
  • पी. चिदम्बरम
  • सुषमा स्वराज

प्रश्नकाल के अनुसार भारत के कम्प्टोलर और ऑडिटर जनरल कैग विनोद राय थे, जिनका कार्यकाल वर्ष 2008-13 था। वर्तमान में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कम्प्टोलर और ऑडिटर जनरल) श्री गिरीश चंद्र मुर्मु हैं, जो 8 अगस्त 2020 से कार्यरित है। भारत के पहले कैग बी नरहरि राव वर्ष 1948 में बने थे। संविधान के अनुच्छेद 148-52 में कैग सम्बन्धी प्रावधान है। यह केन्द्र व राज्य सरकार के विभागों के अलावा उनके द्वारा नियन्त्रित उपक्रमों व संस्थानों के आय-व्यय की जाॅच करता है। कैग की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति करते हैं। इनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।

Ques 25: एक फोटो में एक स्त्री की और इंगित करते हुए एक आदमी कहता है, “यह मेरी पत्नी के इकलौते बेटे के पिता की माता है।” फोटो वाली स्त्री का उस आदमी से क्या सम्बन्ध है ?

  • माँ
  • पत्नी
  • बहू
  • दामाद

प्रश्नानुसार

अतः उपरोक्त से स्पष्ट है कि फोटो वाली स्त्री आदमी की माता है।

Ques 26: शब्द समानता
शराब का अंगूरों से वैसा ही सम्बन्ध है जैसा वोदका का सम्बन्ध ……… से हैं।

  • सेब
  • आलू
  • सन्तरा
  • आटा

जिस प्रकार, शराब को अंगूरों से बनाया जाता है। उसी प्रकार वोदका को आलू से बनाया जाता है।

Ques 27: असंगत को पहचानें।

  • झारखण्ड-रांची
  • गोवा-पणजी
  • उत्तराचल-नैनीताल
  • राजस्थान-जयपुर

उत्तरांचल (उत्तराखण्ड) की राजधानी नैनीताल नहीं है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी में पहला शब्द राज्य और दूसरा शब्द उस राज्य की राजधानी है।

Ques 28: अल्फाबेट
A Z की श्रृंखला में ज्ञ के दाएं से तीसरे अक्षर के बाएं से पाॅचवाॅ अक्षर कौन-सा है ?

  • J
  • K
  • H
  • M

A से Z तक वर्णमाला क्रम निम्न है
उपरोक्त से स्पष्ट है कि K के दाएॅ तीसरा N है और N के बाएं से पाॅचवा A है।

Ques 29: Z से A की श्रृंखला में J के बाई और के तीसरे अक्षर के दाईं और का पाॅचवाॅ अक्षर कौन-सा है।

  • J
  • K
  • H
  • M

Z से A तक वर्णमाला का विपरीत क्रम है
उपरोक्त से स्पष्ट है कि J के बाएं से तीसरा M और M के दाए से पाॅचवाॅ H है।

Ques 30: गणित के प्रश्न
किसी कोड भाषा में + का अर्थ ×,* का अर्थ -,- का अर्थ /, और / का अर्थ + है, तो 16-2+4/16-8*2 का मूल्य क्या है ?

  • 15
  • 2
  • 4
  • 32

दिया गया व्यंजक है
16-2+4/16-8*2
प्रश्नानुसार, चिन्ह परिवर्तन करने पर,
162×4+168*2
=16/2×4+16/8-2 = 8×4+2-2
= 32+2-2=34-2 = 32

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *