उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी कांस्टेबल परीक्षा सॉल्वड पेपर Free Solution 1, UP Police constable online exam quiz and online test of previous year question paper. उत्तर प्रदेश कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन टेस्ट फ्री में आप यहाँ हल कर सकते हैं।
UP Police Constable Previous Year Paper Free Solution 1 – उत्तर प्रदेश पुलिस Paper Online test
नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए और उनके साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं
Ques 1: निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम भारत के बाहर है ?
- ब्रह्मपुत्र
- गंगा
- यमुना
- नर्मदा
ब्रहा्रपुत्र नदी तिब्बत में मानसरोवर झील से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिमानी से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। ब्रहा्रपुत्र नदी को तिब्बत में सांपू तथा असोम में दिहांग के नाम से जाना जाता है। इस नदी की सहायता नदियाॅ, डिबोंग लोहित, केसरी, नोवा, दिहांग इत्यादि हैं।
Ques 2: ‘इग्लू’ क्या है ?
- कालाहांडी खानाबदोशों द्वारा शिकार किया जाने वाला एक प्रकार का पशु।
- ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों द्वारा पालतू बनाया गया एक प्रकार का पशु।
- गुम्बद के आकार का एक घर या झोंपड़ी, जो कठोर बर्फ की सिल्ली से बनाया जाता है जिस में एस्किमो रहते हैं।
- उपरोक्त में से कोई नहीं
‘इग्लू’ गुम्बद के आकार का एक घर या झोपड़ी होता है, जिसे कठोर बर्फ की सिल्ली से बनाया जाता है, जिसमें एस्किमों रहते हैं।
Ques 3: प्रच्छन्न (छिपी) बेरोजगारी का परिणाम क्या होता है ?
- लेन-देन की लागत में वृद्धि
- बाजार में लेन-देन की कम क्षमता
- कुल उत्पादन में गिरावट
- अनुत्पादक कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि
प्रच्छन्न (छिपी) बेरोजगारी के परिणाम स्वरूप अनुत्पादक कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि होती है।।
Ques 4: चम्बल नदी किन राज्यों से होकर बहती है ?
- महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश
- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार
- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान
- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा
चम्बल नदी मध्य प्रदेश में मऊ के समीप स्थित जाना पाव पहाड़ी से निकलती है। यह नदी राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से 38 किमी दूर यमुना नदी में जाकर मिल जाती है। इसकी सहायता नदियाॅ, काली, सिन्ध, पार्वती, सिप्ता तथा बनास इत्यादि हैं।
Ques 5: वह इतालवी यात्री जिसने विजयनगर साम्राज्य का अत्यंत विस्तृत वर्णन किया है, वह है
- मार्को पोलो
- निकोलो कोन्टी
- बारबोसा
- इनमें से कोई नहीं
इतालवी यात्री जिसने विजयनगर साम्राज्य का अत्यंत विस्तृत वर्णन किया है, वह निकोलो कोंटी हैं।
Ques 6:स्वतन्त्रता के बाद रियासतों का एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसके द्वारा निभाई गई ?
- सरदार वल्लभ भाई पटेल
- जवाहरलाल नेहरू
- महात्मा गाँधी
- बाबू राजेन्द्र प्रसाद
स्वतन्त्रता के बाद रियासतों का एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा निभाई गई।
Ques 7: ‘चरकुला’ नृत्य ……….. से सम्बन्धित है।
- गुजरात
- मध्य प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
चरकुला नृत्य उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित है।
Ques 8: हर्षवर्धन की राजधानी कहाँ थी ?
- नालन्दा
- प्रयाग
- कन्नौज
- थानेश्वर
राज्यवर्धन की मृत्यु के बाद 606 ई0 में 16 वर्ष की अवस्था में हर्षवर्धन थानेश्वर की गद्दी पर बैठा। हर्ष को शिलादित्य के नाम से भी जाना जाता था। इसने परमभट्टारक नरेश की उपाधि धारण की थी। हर्ष ने शशांक को पराजित करके कन्नौज पर अधिकार कर लिया तथा उसे अपनी राजधानी बनाया।
Ques 9: बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था
- सारनाथ
- बोधगया
- लुम्बिनी
- कुशनगर
बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ (ऋषि पतनम) में दिया, जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्म-चक्र प्रवर्तन कहा गया है। बुद्ध ने अपने उपदेश कौशल, वैशाली, कौशाम्बी एवं अन्य राज्यों में दिये।
Ques 10: कम्प्यूटर की स्मृति का मापन किया जाता है
- वोल्ट्स के द्वारा
- ऐम्पियर के द्वारा
- बिट्स के द्वारा
- ओल्स के द्वारा
कम्प्यूटर की स्मृति का मापन बिट्स के द्वारा किया जाता है।
Bahut achha laga test 🙏🙏
Hello Pratibha, Aap sath hi sath or test ki practice bhi kar sakte hain. isme bahut saare test diye gye hain.
Akansha
Really
Bahut achchha question puchhe hai
THE TEST IS TOO GOOD .
Bhut accha lgaa y questions krne m intresting or knowledgeable hain thank you soo much for these intresting questions….
Thanks Payal, Aise hi daily questions ke liye hamari website hindi.4eno.in par bane rahe.
or daily quizes ke liye – Daily GK Questions
questions ache the 👍
THANKS FOR THE QUESTIONS🙏
शानदार सवाल थे जो यूपीएससी में पूछे जा सकते थे 👍
well done test ..लकिन ab course change ho gya math bhi aa gya