Ques 11: अंतरिक्ष में भेजा गया भारत का प्रथम उपग्रह था
- भास्कर
- रोहिणी
- आर्यभट्ट
- एप्पल
आर्यभट्ट अंतरिक्ष में भेजा गया भारत का प्रथम उपग्रह था, जिसे इसी नाम के महान भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर नामित किया गया है। यह सोवियत संघ द्वारा 19 अप्रैल, 1975 को काॅसमाॅस-3 एम प्रक्षेपण वाहन द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।
Ques 12: जीवाश्म किस प्रकार के शैल (तवबो) में पाई जाती है ?
- आग्नेय शैल
- परतदार शैल
- रूपान्तरित शैल
- इनमें से कोई नहीं
जीवाश्म, परतदार शैल (तवबो) में पाई जाती है।
Ques 13 : वायुमण्डल में कौन-सी गैस सबसे ज्यादा होती है ?
- ऑक्सीजन
- कार्बन डाइऑक्साइड
- नाइट्रोजन
- हाइड्रोजन
वायुमंडल में नाइट्रोजन गैस सबसे ज्यादा होती है। वायुमंडल में आयतन के अनुसार, नाइट्रोजन 78% मात्रा में असंयुक्त अवस्था में उपस्थित है। इसके मुख्य यौगिक शोरा (पोटेशियम नाइट्रेट) तथा चीली (दक्षिणी अमेरिका) का साल्टपीटर (सोडियम नाइट्रेट) पृथ्वी में पायु जाते हैं। प्रोटीनों में यह जटिल कार्बनिक पदार्थों के रूप में सदैव उपस्थित रहता है।
Ques 14: कौन-सी हवा वर्ष में दो बार अपनी दिशा परिवर्तित करती है ?
- व्यापारिक हवा
- पछुवा हवा
- मानसून हवा
- ध्रुवीय हवा
मानसून हवा वर्ष में दो बार अपनी दिशा परिवर्तित करती है।
Ques 15: ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का कारण है
- पृथ्वी का घूर्णन
- ध्रुवीय उच्च वायु भार
- चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण
- अनियतवाही हवाएँ
धरती पर स्थित सागरों के जल-स्तर का सामान्य-स्तर से ऊपर उठना ज्वार तथा नीचे गिरना भाटा कहलाता है। ज्वार भाटा की घटना केवल सागर पर ही लागू नहीं होती बल्कि उन सभी चीजों पर लागू होती है जिन पर समय एवं स्थान के साथ परिवर्तनशील गुरुत्व बल लगता है। पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य की पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण शक्ति की क्रियाशीलता ही ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का प्रमुख कारण है।
Ques 16: गोबी, कालाहारी, आटाकामा, सहारा क्या है ?
- सब्जी के नाम
- मरुस्थल
- चक्रवाती तूफान
- शीतोष्ण घास के मैदान
गोबी, कालाहारी, आटाकामा तथा सहारा इत्यादि मरुस्थल है।
Ques 17: जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे ?
- ऋषभदेव
- महावीर स्वामी
- पार्श्वनाथ
- मल्लिनाथ
जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ थे। इनका जन्म आज से लगभग 3 हजार वर्ष पूर्व वाराणसी में हुआ था। इन्होंने 30 वर्ष की आयु में घर त्याग कर जैनेश्वरी दीक्षा ली थी और ब्रहा्रचारी अविवाहित थे।
Ques 18: निम्नलिखित में कौन-सी नदी डेल्टा नहीं बनाती ?
- गंगा
- नर्मदा
- महानदी
- कावेरी
नर्मदा, जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक नदी का उदग्म मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वतश्रेणियों के पूर्वी संधि स्थल पर स्थित अमरकंटक में नर्मदा कुंद से हुआ है। यह एक ऐसी नदी हैख् जो डेल्टा नहीं बनाती।
Ques 19: एशियाई खेलों में 400 मीटर की दौड़ मे स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ?
- एम.एल. वल्सम्मा
- पी.टी. उषा
- कमलजीत संधू
- के. मल्लेश्वरी
कमलजीत संधू एक महिला भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने वर्ष 1992 में बैंकाक एशियाई खेलों में 400 मीटर की दोड़ 57.3 सेकण्ड में पूरी कर, स्वर्ण पदक जीता था। वह किसी भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। वह भारत में पंजाब राज्य से सम्बद्ध हैं।
Ques 20: ‘नीलकंठ’ में कौन-सा समास होता है ?
- द्वन्द्व समास
- द्विगु समास
- बहुव्रीहि समास
- कर्मधारय समास
नीलकंठ भगवान शंकर को कहा जाता है। अतः नीलकंठ में बहुव्रीहि समास है।
Ques 21: उत्तर प्रदेश की कुल आबादी भारत की आबादी का …..% है।
- 16.4
- 23.2
- 11.1
- 13.2
भारत की कुल जनसंख्या 121.5 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.98 करोड़ है। अतः उत्तर प्रदेश की कुल आबादी भारत की कुल आबादी का 16.4% है।
Bahut achha laga test 🙏🙏
Hello Pratibha, Aap sath hi sath or test ki practice bhi kar sakte hain. isme bahut saare test diye gye hain.
THE TEST IS TOO GOOD .