May 4, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) भाग – 4 मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि/तार्किक परीक्षा


निर्देश (प्र.सं. 21) पीचे दिए प्रश्न में दो कथन I और II शामिल हैं। फैसला करे, क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है ? दोनों कथनों को पढ़ें और अपना उत्तर दें।

Ques 21: प्रश्न P,Q,R,S,T और U एक गोल टेबल के चारों ओर उसके केन्द्र की तरफ मुँह करके बैठे हैं। S के बाएँ से तीसरा कौन बैठा है ?
कथन
I. P,R के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो S के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। R और Q,T के पड़ोसी हैं।
II. T,P के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है।
कूट

  • कथन II में दी गई जानकारी अकेले इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है
  • कथन I और II में दी गई जानकारी कुल मिलाकर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं
  • दोनों कथन I और II में दी गई जानकारी कुल मिलाकर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं
  • कथन I में दी गई जानकारी अकेले इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है

कथन I से,

तब, S के बाएँ से तीसरा T है।
कथन II से

अतः प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन I पर्याप्त है।

Ques 22: निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नचिह (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या होनी चाहिए ?
1.5,5,10.5?,27.5

  • 12
  • 18
  • 14
  • 16

दी गई श्रृंखला निम्न प्रकार है

? = 18

Ques 23: राजा उत्तर-पूर्व दिशा में 10 मी की दूरी तय करता है, फिर वह पश्चिम की ओर चलकर 22 मी दूरी तय करता है। वहाँ से वह दक्षिण-पश्चिम की ओर 10 मी तक चलता है। फिर वह 5 मी की दूरी तक पूर्व की ओर चलता है। वहाँ से वह दक्षिण-पश्चिम की ओर 3 मी तक चलता है, फिर वह 5 मी की दूरी तक पूर्व की ओर चलता है और फिर उत्तर-पूर्व की ओर 3 मी चलता है और उस स्थान पर रूकता है। वह अपने प्रारम्भिक स्थान से कितनी दूरी पर है ?

  • 27 मी
  • 25 मी
  • 13 मी
  • 12 मी

प्रश्नानुसार, राजा के चलने का क्रम निम्नवत् होगा

अतः अभीष्ट दूरी (OG) = CO-(CD+DG)
= AB-(CD+EF) [ CO = AB तथा DG = EF]
= 22-(5+5) = 22-10 = 12 मी

Ques 24: दिए गए विकल्प में से उस विकल्प का चयन करें, जिसमें बिन्दु/बिन्दुओं को बिल्कुल उसी तरह से स्थापित किया जा सकता है जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है।

दिए गए चित्र में बिन्दु तीनों आकृतियों के भीतर स्थापित है। आकृति (a) में तीनों आकृतियों के उभयनिष्ठ क्षेत्र में बिन्दु स्थापित करने से बिन्दु की स्थिति प्रश्न चित्र की तरह हो जाएगी।

Ques 25: निम्नलिखित आकृतियों के विकल्पों में से कौन-सी आकृति निम्न वर्णित के बीच सम्बन्ध को दर्शाती है ?
सिलचर, असम, भारत

सिलचर, असम में है और असम, भारत का एक राज्य है। अतः विकल्प (a) में दिया गया आरेख सिलचर, असम और भारत के बीच सम्बन्ध को दर्शाता है।

Ques 26: निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नचिह ;घ्द्ध के स्थान पर कौन-सी संख्या होनी चाहिए ? 362,133,284,?

  • 168
  • 155
  • 712
  • 248

दी गई श्रृंखला में प्रत्येक संख्या निम्न प्रकार है
पहला अंक⨯तीसरा अंक त्र दूसरा अंक
362→3×2 = 6⇒133→1×3 = 3⇒384→2×4 = 8
तब, विकल्प (b) से, 1×5 = 5⇒155
अतः दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह (?) के स्थान पर आने वाली संख्या 155 होगी।

Ques 27: एक निश्चित कूट भाषा में ‘SANSKRIT’ को ‘TBPVNTJU’ के रूप में कूटबद्ध किया गया। उस कूट भाषा भाषा में ‘CHILDREN’ को किस रूप में कूटबंद्ध किया जाएगा ?

  • DILOGTEN
  • DKIGOTMF
  • DJLOGTFM
  • DIKOGTFO

जिस प्रकार,

उसी प्रकार,

Ques 28: यहाँ दिए गए विकल्पों में से दूसरे जोड़े के लिए सापेक्षिक शब्द का चयन करें, जो पहली जोड़ी के रिश्ते का अनुसरण कर प्रश्नचिह (?) की जगह लेगा।
महाद्वीप: एशिया: महासागर: ?

    • प्रशान्त
    • हिन्द
    • अटलण्टिक
    • उत्तर ध्रुवीय सागर
GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

</ul

एशिया, सबसे बड़ा महाद्वीप है। उसी प्रकार, प्रशान्त महासागर, सबसे बड़ा महासागर है।

Ques 29: P,Q,R,Sऔर T नाम के 5 खिलाड़ी हैं। उनमें से प्रत्येक पाँच मंजिली इमारत की अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिनकों भूतल पहली मंजिल, दूसरी मंजिल, तीसरी मंजिल और चैथी मंजिल के नाम दिए गए है। उनमें से प्रत्येक अलग-अलग खेलों को पसन्द करते हैं, जैसे-शाॅट पुट, भाला फेंक, कबड्डी, लम्बी कूद और जिमनास्टिक, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में ।
I. S लम्बी कूद पसन्द करता है। और तीसरी मंजिल पर रहने वाले T के ठीक नीचे रहता है।
II. दो खिलाड़ी R और Q बीच में रहते हैं, R और Q क्रमशः भाला फेंक और शाॅट पुट को पसन्द करते हैं।
III. वह खिलाड़ी जो जिमनास्टिक पसन्द करता है। वह भूतल पर रहता है और उस खिलाड़ी के ठीक नीचे रहता है, जिसे शाॅट पुट पसन्द है।
T और Q जिन मंजिलों पर रहते हैं, उनकी ठीक बीच वाली मंजिल पर कौन रहता है ?

  • R
  • P
  • S
  • E

प्रश्नानुसार,
मंजिल खिलाड़ी खेल
चौथी मंजिल R भाला फेंक
तीसरी मंजिल T कबड्डी
दूसरी मंजिल S लम्बी कूद
पहली मंजिल Q शाॅट पुट
भूतल P जिमनास्टिक
अतः T और Q के बीच में S है।

Ques 30: एक लड़के के चित्र की ओर इशारा करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, “वह मेरे नाना के पिता का पोता है।” लड़के का उस आदमी से क्या रिश्ता होगा ?

  • मामा
  • पिता
  • दादा
  • बेटा

प्रश्नानुसार,

अतः वह लड़का, उस व्यक्ति का मामा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *