April 16, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) भाग 1: सामान्य हिन्दी

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) भाग 1: सामान्य हिन्दी : एफएसएसएआई, आरआरबी एनटीपीसी, एफसीआई, सीडब्ल्यूसी, ईएसआईसी, आईबीपीएस, इसरो, एनटीआरओ, राज्य स्तरीय परीक्षा, व्यापम, एमपी एसआई, एमपीपीएससी, व्यापम कांस्टेबल, पटवारी, बीपीएससी, यूपीएससी और जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य हिंदी एक बहुत ही महत्वपूर्ण खंड है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं। सामान्य हिंदी पर आधारित प्रश्न हमेशा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में हम आपको सामान्य हिंदी के टॉपिक वाइज जीके प्रश्न उपलब्ध करा रहे हैं। सामान्य हिंदी के इन बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) जीके प्रश्नों का अभ्यास करें। सामान्य हिंदी सामान्य ज्ञान या सामान्य ज्ञान अनुभाग के अंतर्गत आता है जो हर परीक्षा का हिस्सा होता है।

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) भाग 1: सामान्य हिन्दी

Ques 1: दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थान भरें-
माता-पिता किशोरों को स्वयं के …….. से सीखने से सहायता करते हैं।

  • माध्यम
  • भोगों
  • अनुभवों
  • मर्यादा

दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान में अनुभवों शब्द का प्रयोग किया जाएगा, क्योंकि दिए गए अन्य विकल्पों में, ’माध्यम‘ का अर्थ है- साधन, ‘भोागों’ का अर्थ है-भुगतना तथा ’मर्यादा‘ का अर्थ है- सीमा, जोकि वाक्य के अनुसार असंगत प्रतीत होते हैं।

Ques 2: ‘सुधि’ का तिर्यक बहुवचन दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है ?

  • सुधियों
  • सुधीजन
  • सुधिजन
  • सुधिगण

तिर्यक बहुवचन के नियमानुसार किसी भी शब्द के अन्त में ‘ओ’ प्रत्यय लगाया जाता है। अतः ‘सुधि’ का तिर्यक बहुवचन सुधियों होगा।

Ques 3: निम्न वाक्य के किस भाग में त्रुटि है ?
“आधी रात से सोने के कीमत में भी भारी उछाल आया है।”

  • सोने के कीमत
  • में भी भारी
  • आधी रात से
  • उछाल आया है

दिए गए वाक्य में सोने की कीमत भाग में त्रुटि है इसके स्थान पर सोने की कीमत का प्रयोग करने पर वाक्य शुद्ध होगा |

Ques 4: “पच्चीस रुपये दीजिये।” विशेष पहचानें।

  • क्रमवाचक
  • निश्चित संख्यावाचक
  • समुदायवाचक
  • आवृत्ति वाचक

जिन विशेषण शब्दों से निश्चित संख्या का बोध होता है, उन्हें ‘निश्चित संख्यावाचक’ विशेषण कहते हैं, जैसे-एक, तीन, दोहरा, पाँचों आदि। दिए गए वाक्य में ‘पच्चीस’ शब्द एक निश्चित संख्या का बोध कराता है। अतः यह निश्चित संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है।

Ques 5: वर्णित वाक्यों को सही क्रम में लगाएँ।
1. महाराज जनक तो ब्रह्मज्ञानी थे।
2. मरने पर उन्हें यमलोक जाना पड़ा। वहाँ उनसे कहा गया-नरक चलो।
3. महाराज जनक के जीवन में कोई भूल हो गई थी।
4. उन्हें क्या सवर्ग, क्या नरक। वे प्रसन्नतापूर्वक चले गए।
कूट

  • 3,2,4,1
  • 3,2,1,4
  • 3,4,1,2
  • 3,1,4,2

दिए गए वाक्य का उचित क्रम होगा- “महाराज जनक के जीवन में कोई भूल हो गई थी। मरने पर उन्हें यमलोक जाना पड़ा। वहाँ उनसे कहा गया-नरक चलो। महाराज जनक तो ब्रहाज्ञानी थे, उन्हें क्या स्वर्ग, क्या नरक। वे प्रसन्नतापूर्वक चले गए।”

Ques 6: दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थानों को भरें “अगर विद्यार्थी ……. होंगे तो देश का भविष्य …… होगा।”

  • अक्लमंद, तेज
  • निडर, उत्साही
  • आदर्शवादी उज्जवल
  • अचेत, गरिमाजनक

“अगर विद्यार्थी आदर्शवादी होंगे तो देश का भविष्य उज्जवल होगा।‘‘ अतः विकल्प (c) सही उत्तर है, जबकि दिए गए अन्य विकल्प संदर्भ के अनुसार, उपयुक्त प्रतीत नहीं होते।

Ques 7: “जो मैं ऐसा जानती, रे ………. कियां दुख होय।
नगर ………. पीटती रे प्रीत न करियो कोय।”
गीत की इस पंक्ति में रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए सही विकल्पों का चयन करें।

  • राग, ढोलक
  • पश्चाताप, डफली
  • प्रेम, तबला
  • प्रीत, ढुंढेरौ

गीत की इस पंक्ति के रिक्त स्थान में प्रीत एवं ढुंढेरौ शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है, जबकि दिए गए अन्य विकल्प गीत के अनुसार असंगत प्रतीत होते हैं।

Ques 8: ‘मेज’ का सामान्य बहुवचन दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है ?

  • मेजी
  • मेजे
  • मेजें
  • मिजे

अकारान्त स्त्रीलिंग शब्दों का बहुवचन, संज्ञा के अंतिम ‘अ’ को ‘एँ’ कर देने से बनता है। अतः ‘मेज’ का सामान्य बहुवचन मेजें होगा।

Ques 9: निम्न वाक्य के किस भाग में त्रुटि है ?
“मृत्यु के मुख में जा रहा व्यक्ति सदैव सच को बोलता है।”

  • सदैव सच को
  • बोलता है
  • जा रहा व्यक्ति
  • मृत्यु के मुख में

अनावश्यक शब्द प्रयोग के नियम के अनुसार, वाक्य में शब्द का अनावश्यक अथवा अनापेक्षित प्रयोग किया जाता है, जिसमें वाक्य के अर्थ में नीरसता उत्पन्न हो जाती है। दिए गए वाक्य में सदैव सच को में ‘को’ शब्द अनावश्यक रूप से प्रयोग किया गया है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

Ques 10: नाटक ‘सकन्दगुप्त’ की रचना किसने की ?

  • मालती जोशी
  • जयशंकर प्रसाद
  • जैनेन्द्र कुमार
  • प्रेमचंद

‘स्कन्दगुप्त’ नाटक की रचना हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध नाटककार जयशंकर प्रसाद द्वारा वर्ष 1928 में की गई थी। इस नाटक का प्रत्येक अंक राष्ट्रीयता एवं स्वदेश प्रेम की भावना से भरा है तथा इतिहास प्रसिद्ध ‘स्कन्दगुप्त’ को नाटक का नायक बनाया गया है।

Ques 11: “आसमान का रंग नीला है” विशेष्य पहचानें।

  • रंग
  • आकाश
  • आसमान
  • नीला

जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है, उसे विशेष्य कहा जाता है। दिए गए वाक्य में आसमान की विशेषता बताई गई है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

Ques 12: ‘उच्छृंखल’ के तीन समानार्थी शब्द दिए गए हैं, शब्द समानार्थी नहीं है, उस शब्द का चयन करें, जो समानार्थी नहीं है।

  • अक्खड़
  • निरकुंश
  • उद्दण्ड
  • भुक्खडं

दिए गए विकल्पों में अक्खड़, निरंकुश तथा उद्दण्ड तीनों शब्द ‘उच्छृंखल’ शब्द के समानार्थी हैं, जबकि, भुक्खड़ का अर्थ हैं-
जिसे सदा भूख लगती रहती हो। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

Ques 13 : ‘विचित्र’ के तीन समानार्थी शब्द दिए गए हैं, एक शब्द समानार्थी नहीं है, उस शब्द का चयन करें, जो समानार्थी नहीं है।

    • भिन्न
    • अनूठा
    • विलक्षण

<liid=”c_ans”>रहस्यमय

दिए गए विकल्पों में भिन्न, अनूठा, विलक्षण तीनों शब्द ‘विचित्र’ के समानार्थी हैं, जबकि रहस्यमय शब्द का अर्थ है- ‘रहस्य से भरा हुआ’। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

Ques 14: “कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय”-इस पंक्ति में प्रयुक्त् अलंकार पहचानें।

  • अनुप्रास
  • श्लेष
  • रूपक
  • यमक

जब एक शब्द दो या दो से अधिक बार प्रयोग होता है, किन्तु उसके अर्थ अलग-अलग होते हैं, तब वहाँ यमक अलंकार होता है। दी गई पंक्ति में ‘कनक’ शब्द दो बार प्रयुक्त किया गया है। प्रथम ‘कनक’ का अर्थ है- ‘सोना’ तथा दूसरे ‘कनक’ का अर्थ है- ‘धतूरा’ अतः इसमें यमक अलंकार का प्रयोग किया गया है।

Ques 15: दिए गए विकल्पों में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है ?

  • कुर्सी
  • पेड़
  • शेर
  • लड़का

जिन संज्ञा शब्दों से यथार्थ या कल्पित स्त्रीत्व का बोध होता है, उन्हें, ‘स्त्रीलिंग’ शब्द कहते हैं; जैसे- गाय, लता लड़की आदि। दिए गए विकल्पों में कुर्सी स्त्रीलिंग शब्द है, जबकि पेड़, शेर, लड़का पुल्लिंग शब्द हैं।

Ques 16: वर्ष 1973 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त ‘आलोक पर्व किसकी रचना है ?

  • भवानी प्रसाद मिश्र
  • शिवमंगल सिंह सुमन
  • हजारी प्रसाद द्विवेदी
  • भीष्म साहनी

‘आलोक पर्व’ हिन्दी के विख्यात साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित एक निबंध संग्रह है, जिसके लिए उन्हें वर्ष 1973 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

Ques 17: सही मुहावरा पहचानिए।

  • नाम न जाने आँगन टेढ़ा
  • नाच न जाने आँगन टेढ़ा
  • काम न जाने आँगन टेढ़ा
  • नाच न जाने वादन टेढ़ा

दिए गए विकल्पों में से नाच न जाने आँगन टेढ़ा सही मुहावरा है। जब कोई व्यक्ति दूसरों के दोष निकालकर अपनी अयोग्यता को छिपाने का प्रयास करता है, जब इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। अतः विकल्प (b) सही है।

Ques 18: ‘कुमारसंभव’ के रचयिता कौन हैं ?

  • तुलसीदास
  • सूरदास
  • कालिदास
  • कबीर

‘कुमारसंभव’ के रचयिता संस्कृत भाषा के महान कवि कालिदास हैं। ‘कुमारसंभव’ का शाब्दिक अर्थ है- ‘कुमार का जन्म’। इस कृति में शिव-पार्वती की तपस्या, प्रेम, विवाह तथा उनके पुत्र कार्तिकेय के जन्म की पौराणिक कथ का वर्णन किया गया है। ‘कुमारसंभव’ की गणना संस्कृत के पंच महाकाव्यों में की जाती है।

Ques 19: “रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरे, मोती मानुस चून।।”
वर्णित लोकोक्ति में प्रयुक्त अलंकार पहचानिए।

  • यमक
  • रूपक
  • श्लेष
  • उत्प्रेक्षा

जहाँ एक शब्द अनेक अर्थों में प्रयुक्त होता है, वहाँ श्लेष अलंकार होता है। दी गई लोकोक्ति में ‘पानी’ शब्द का प्रयोग तीन बार किया गया है, किन्तु दूसरी पंक्ति में प्रयुक्त पानी शब्द के तीन अर्थ हैं; ‘मोती’ के सन्दर्भ में पानी का अर्थ- चमक या कान्ति, ‘मानुस’ के सन्दर्भ में पानी का अर्थ- इज्जत या सम्मान तथा ‘चून’ के सन्दर्भ में पानी का अर्थ- साधारण पानी या जल से है। अतः उपर्युक्त दोहे में श्लेष अलंकार है।

Ques 20: ‘बच्चा गया’ इस वाक्य में प्रयुक्त काल पहचानें।

  • सामान्य भूतकाल
  • सामान्य वर्तमानकाल
  • भविष्यकाल
  • पूर्ण भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का निश्चित ज्ञान न हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं; जैसे- बच्चा गया, गीता आई आदि। अतः दिए गए वाक्य में सामान्य भूतकाल है।

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

Ques 21: विकल्पों में वर्णित वाक्यों में से गलत वाक्य कौन-सा है ?

  • जिधर दृष्टि डालों, विज्ञान में चमत्कार दिखाई पड़ते हैं।
  • हमें उपलब्ध सभी सुख-सुविधाएँ विज्ञान की ही देन हैं।
  • विज्ञान ने हमें जादू नगरी में पहुँचा दिया है।
  • विज्ञान ने अनेक असम्भव लगने वाली बातों को सम्भव कर दिखाया है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (a) गलत वाक्य है क्योंकि ‘विज्ञान में चमत्कार’ के स्थान पर ‘विज्ञान के चमत्कार’ प्रयुक्त किया जाना चाहिए।

Ques 22: दिए गए विकल्पों में से ‘अनुकुल’ का विरुद्धार्थी शब्द कौन-सा है ?

  • अन्याय
  • नियमित
  • नकली
  • प्रतिकूल

दिए गए विकल्पों में से ‘अनुकूल’ का विरुद्धार्थी शब्द प्रतिकूल है। अन्य शेष विकल्पों में, अन्याय-न्याय का, नियमित-अनियमित का तथा नकली-असली का विरुद्धार्थी शब्द है।

Ques 23: ‘वर’ का स्त्रीलिंग बताएँ

  • बहू
  • दुल्हन
  • वधू
  • वारी

‘वर’ का स्त्रीलिंग वधू होता है, जबकि बहू तथा दुल्हन, ‘वधू’ के समानार्थी शब्द हैं तथा ‘वारी’ शब्द स्त्री के सन्दर्भ में प्रयोग किया जाता है।

Ques 24: “राम साधु, तुम साधु सुजाना, राम मातु, भली मैं पहिचाना।” वर्णित लोकोक्ति में प्रयुक्त अलंकार पहचानिए।

  • विभावना
  • विशेषोक्ति
  • ब्याजनिंदा
  • ब्याजस्तुति

काव्य में जहां देखने, सुनने में प्रशंष प्रतीत हो, किन्तु वह वास्तव में निंदा हो, अर्थात् काव्य में जब प्रशंसा के बहाने निंदा की जाती है, वहाँ ब्याजनिंदा अलंकार होता है।
अतः वर्णित लोकोक्ति में ऐसा प्रतीत होता है कि कैकेयी राजा दशरथ की प्रशंसा कर रही हैं, किन्तु वह वास्तव में प्रशंसा के बहाने निंदा कर रही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

Ques 25: “लड़कों में लड़का, बूढ़ों में बूढ़ा” इस मुहावरे का अर्थ बताएँ।

  • सर्वप्रिय होना
  • बहरूपिया होना
  • कुशल खिलाड़ी होना
  • सभी के साथ खेलना

“लड़कों में लडत्रका, बूढ़ों में बूढ़ा” मुहावरे का अर्थ है-सर्वप्रिय होना।
वाक्य प्रयोग- मेरे गाँव का एक लड़का सुमित इतना प्यारा है कि वह लड़कों में लड़का तथा बूढ़ों में बूढ़ा बना रहता है।

Ques 26: ‘नदी’ का पर्यायवाची शब्द इनमें से कौन-सा नहीं है ?

  • सरिता
  • नद्य
  • उषा
  • तटिनी

दिए गए विकल्पों में से सरिता, नद्य, तटिनी, तीनों ‘नदी’ के पर्यायवाची शब्द हैं, जबकि उषा शब्द का अर्थ है-प्रभात या सवेरा। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

Ques 27: दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थान भरें चित्र-वर्णन एक ऐसी कला है जिसमें मन के भाव …… होते हैं।

  • विस्तृत
  • प्रकट
  • समक्ष
  • भयभीत

दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान में प्रकट शब्द का प्रयोग किया जाएगा, क्योंकि ‘प्रकट’ शब्द का अर्थ होता है-विशाल, ‘समक्ष’ का अर्थ-प्रत्यक्ष तथा ‘भयभीत’ का अर्थ-डरा हुआ होता है। अतः विकल्प (b) सही है।

Ques 28: “पाप की पराकाष्ठा होना” इस मुहावरे का अर्थ बताएँ।

  • पाप उदय होना
  • पाप कमाना
  • पाप का घड़ा भरना
  • पाप मोल लेना

“पाप की पराकाष्ठा होना”, पाप का घड़ा भरना मुहावरे के अर्थ में प्रयोग किया जाता है, अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
वाक्य प्रयोग-रावण का वध होना निश्चित था, क्योंकि उसके पाप का घड़ा भर गया था।

निर्देश (प्र.सं. 29-31) गद्यांश पढ़ें एवं निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देखें
हम मनुष्यों को कुछ-न-कुछ बनने का स्वप्न होता है। हम अपने स्वप्न को साकार रूप प्रदान करने के लिए उसे अपना आधार और लक्ष्य बना लेते हैं। अपने कुछ भी हो सकता है। हम चिकित्सक, इंजीनियर, राजनेता, अभिनेता, सरकारी कर्मचारी, अध्यापक कुछ भी बनने की सोच सकते हैं। हमारी शिक्षा का स्तर भी लक्ष्य तक पहुँचने का मार्ग है। शिक्षा ही लक्ष्य तक पहुँचकर सपने को साकार करती है। यह मनुष्य के जीवन में बहुमूल्य रत्न के समान है, जो किसी के द्वारा चुराया व मिटाया नहीं जा सकता है। यक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्न कि विदेश में मनुष्य का साथी कौन होता है ? युधिष्ठिर द्वारा इसका उत्तर दिया
गया-’विद्या’। महाभारत में युधिष्ठिर और यक्ष के इस संवाद से स्पष्ट हो जाता है कि शिक्षा प्राचीनकाल से ही मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण रही है।

Ques 29: अपनी बात की प्रमाणिकता को सिद्ध करने के लिए लेखक क्या उदाहरण प्रस्तुत करता है ?

  • भावी भविष्य का
  • सपनों का
  • महाभारत में यक्ष और युधिष्ठिर के संवाद का
  • शिक्षा के सबल पक्ष का

उपर्युक्त गद्यांश में स्पष्ट है कि लेखक ने अपनी बात की प्रमाणिकता को सिद्ध करने के लिए महाभारत में यक्ष और युधिष्ठिर के संवाद को उदाहरणस्वरूप प्रस्तुत किया है।
अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

Ques 30: विदेश में कौन मनुष्य का साथी होता है ?

  • विद्या
  • नौकरी
  • धन
  • सम्बन्धी

उपर्युक्त गद्यांश में यक्ष द्वारा यह प्रश्न पूछने पर कि विदेश में मनुष्य का साथी कौन होता है ? युधिष्ठिर द्वारा स्पष्ट रूप में इसका उत्तर विद्या दिया गया।
अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

Ques 31: प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है

  • लक्ष्य का महत्व
  • श्रम का महत्व
  • शिक्षा का महत्व
  • स्वप्न का महत्व

प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक शिक्षा का महत्व है, क्योंकि गद्यांश में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया है तथा यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा के द्वारा ही लक्ष्य तक पहुँचकर सपने को साकार किया जा सकता है।

Ques 32: दिए गए विकल्पों में से ‘गति’ का विरुद्धार्थी शब्द कौन-सा है ?

  • मंद
  • प्रगति
  • दुर्गति
  • आयतन

‘गति का विरुद्धार्थी शब्द अवरोध होता है।
अतः दिए गए विकल्पों में से कोई भी विकल्प सही नहीं है।
अन्य विकल्पों में,
‘मद’ का विलोम शब्द ‘तीव्र’ है।
‘प्रगति’ का विलोम ‘दुर्गति’ है।
‘आयतन’ का विलोम ‘घनत्व’ होता है।

Ques 33: दिए गए विकल्पों में से ’किशोर‘ का समानार्थी शब्द कौन-सा है ?

  • तरुण
  • पारिवारिक
  • कोलाहल
  • समझदार

दिए गए विकल्पों में से ’किशोर‘ का समानार्थी शब्द तरुण है, क्योंकि तरूण का अर्थ होता है- युवा या जवान, जबकि ‘पारिवारिक’ शब्द का अर्थ-परिवार सम्बन्धी, ‘कोलाहल’ का अर्थ-ध्वनि या शोर तथा ‘समझदार’ शब्द का अर्थ-बुद्धिमान होता है।

Ques 34: रिक्त स्थान भरें
“चेहरा हमारे विचारों का …….. है, वो वही दिखाता है जो …… है।’’

  • मन, दौड़ता
  • दर्पण, सच
  • उल्लंघन, जागृत
  • चित्र, असत्य

“चेहरा हमारे विचारों का दर्पण है, वो वही दिखाता है जो सच हैं” अतः विकल्प (b) सही उत्तर है; जबकि अन्य तीनों विकल्प इस वाक्य के संदर्भ में असंगत प्रतीत होते हैं।

Ques 35: ‘गौ’ का सामान्य बहुवचन दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है ?

  • गाय
  • गौ-गौ
  • गौएँ
  • गायें

‘गौ’ का सामान्य बहुवचन गौएँ होता है तथा दिए गए अन्य विकल्पों में से ‘गाय’ का बहुवचन ‘गायें’ होता है तथा ‘गौ-गौ’ असंगत विकल्प है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

Ques 36: वर्ष 1974 में साहित्य एकादमी पुरस्कार प्राप्त शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की रचना ‘मिट्टी की बारात’ किस विधा की कृति है ?

  • नाटक
  • उपन्यास
  • कथा
  • काव्य

‘मिट्टी की बारात’ हिन्दी के विख्यात साहित्यकार शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ द्वारा रचित एक प्रसिद्ध काव्य-संग्रह है। इसमें वर्ष 1961-1970 तक की अधिकांश रचनाएँ संगृहीत है। इसके लिए वर्ष 1974 में कवि को ’साहित्य अकादमी‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

Ques 37: “……. चंगा तो कठौती में …….” लोकोक्ति को पूरा करने के लिए सही विकल्पों का चयन करें।

  • धन, यमुना
  • मन, गंगा
  • विचार, जल
  • तन, नंगा

“मन चंगा तो कठौती में गंगा” एक प्रसिद्ध लोकोक्ति है, जिसका अर्थ है- “मन जिस काम को करने के लिए अन्तःकरण से तैयार हो, वही काम करना उचित है।”
अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

Ques 38: दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थानों को भरें जब कोई मर्यादा को …… जाता है, तो अपनी…….खो बैठता है।

  • लाँघ, गरि
  • भूल, आप
  • खो, आदर्श
  • नजरअंदाज, जिन्दगी

दिए गए विकल्पों में से रिक्त स्थान में क्रमशः लाँघ एवं गरिमा शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए।
अतः विकल्प (a) सही है, जबकि अन्य तीन विकल्प वाक्य के सन्दर्भ में उपयुक्त नहीं हैं।

Ques 39: निम्न विकल्पों में वर्णित वाक्यों में से सही वाक्य का चयन करें ?

  • खेल-कूद को शिक्षा के अनिवार्य अंग मान महत्व दिया जाता है।
  • शरीर को स्वस्थ रखने का एक ही साधन खेल भी है।
  • क्रिकेट, टेनिस या कोई भी खेल को खेलने से हमारा शरीर तो चुस्त और तंदुरुस्त बनता है।
  • समाज में खिलाड़ियों को आदर प्रदान किया जाता है।

दिए गए वाक्यों में “समाज में खिलाड़ियों को आदर प्रदान किया जाता है” सही वाक्य है, जबकि अन्य तीन वाक्य त्रुटिपूर्ण हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

Ques 40: ‘विनय पत्रिका’ किस कवि की रचना है ?

  • तुलसीदास
  • कबीर
  • सूरदास
  • रहीम

‘विनयपत्रिका’, महाकवि तुलसीदास द्वारा रचित प्रमुख ग्रंथ है। यह तुलसीदास की अनन्य भक्ति से परिपूर्ण रचना है। इसकी रचना ब्रजभाषा में की गई है तथा इसमें कुल 279 श्लोक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *