April 20, 2024
Tongue twisters in hindi

Tongue Twisters in Hindi – ऐसे टंग ट्विस्टर जो आपकी जुबान सही कर दे

Tongue Twisters in Hindi – ऐसे टंग ट्विस्टर जो आपकी जुबान सही कर दे, Tongue twisters (टंग ट्विस्टर) को हिंदी में कहा जाए तो कुछ ऐसे शब्द जिनका उच्चारण जटिल होता है। यदि आप कुछ शब्द Try करना चाहते हैं जिनसे आपकी जीभ की प्रैक्टिस हो जाये तो इन शब्दों का निरंतर प्रयास कीजिए। व्यक्ति की जिव्हा ही सब कुछ होती है और यदि आप शब्दों का सही उच्चारण वो भी बिना हकलाए करना चाहते हैं तो आपको जटिल शब्द या वाक्यों को पढ़ना चाहिए।

नाम से राशि और व्यक्तित्व का पता कैसे लगायें?

Tongue Twisters in Hindi – ऐसे टंग ट्विस्टर जो आपकी जुबान सही कर दे

यदि आपको या आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार को हकलाने की आदत है और वो इस आदत से थोड़ा सा परेशान है आप उनके साथ ये कुछ Hindi tongue twisters शेयर कर सकते हैं जिससे की उनको अपनी जुबान और शब्दों का उच्चारण साफ़ करने में मदद हो सके।

कच्चा कचरा, पक्का चकरा! (Kachha Kachra, Pakka Chakra.)

ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की! (Unt uncha, unt ki peeth unchi, Unchi punch unt ki)

पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकड़े पिंकू, पिंकू पकड़े पका पपीता! (Pake ped par paka papita, paka ped ya paka papita, pake ped ko pakde pinku, pinku pakde paka papita.)

कच्चा पापड़, पक्का पापड़। पक्का पापड़ कच्चा पापड़! (Kachha papad, pakka papad, pakka papad, kachha papad.)

तोला राम ताला तोल के तले तेल में तुल गया, तुला ताला तले तेल में तला गया! (Tola ram tala tol ke tale tel me tul gya, tula tala tale tel me tla gya.)

मत हँस हँस मत, मत फंस फंस मत (Mat hans hans mat, mat fans fans mat)

ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम! (Le niyan de niyam, de niyam le niyam.)

नीली रेल लाल रेल नीली रेल लाल रेल! (Neeli rail laal rail, neeli rail laal rail.)

Tongue Twisters in Hindi

डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली| जिस डाली पे मैंने नज़र डाली वो ही डाली किसी ने तोड़ डाली! (Dali dali pe nazar dali, kisi ne achhi dali, kisi ne buri dali, Jis dali pe maine najar dali wo hi dali kisi ne tod dali.)

चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे! ( Char chor char chhate me char achhar chaate chaat chaat kar chaar chhata chor churakar bhage.)

समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है! (Samjh samjh ke samjh ko samjho, samjh samjhna bhi ek samjh hai.)

भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को क्यूँ भेजा जिसमे भेजा ही नही भेजा! (Bhagwan ne bheje ko bheja par ese bheje ko kyun bheja jisme bheja hi nahi bheja.)

लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे तो लपकबे कब! (Lapak babuliya lapak, ab na lapakbe to lapakbe kab.)

जो जो को खोजो खोजो जोजो को जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जो जो! ( Jo jo ko khojo khojo jo jo ko jo jo ko na khojo to kho jaye jo jo.)

फालसे का फासला। (False ka fasla.)

Tongue Twisters in Hindi

चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी रात में चांदी के चमच्च से चटनी चटाई! (Chandu ke chacha ne chandu ki chachi ko chandani raat me chandi ke chammach se chatani chatai.)

कच्ची रोटी खाके रोती, रोटी खाके कच्ची रोती! (Kachii roti khake roti, roti khake kachhi roti.)

पीतल के पतीले में पीला पपीता! (Peetal ke pateele me peela papeeta.)

मदन मोहन मालवीय मदा्स मे मछली मारते मारते मरे! (Madan Mohan Malviy madras me machhali maarte maarte mare.)

राधा की बूनी में नीबू की धारा! (Radha ki buni me nimbu ki dhaara)

चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला! (Chhacha ke chaude chabutra par cheel ne chuhe ko chonch se chaba dala.)

आचार का कचरा ,कचरे के डिब्बे मेँ. कचरे के डिब्बे मेँ आचार का कचरा। (Achhar ka kachra kachre ke dibbe me, kachre ke dibbe me achhar ka kachra.)

लाला गोपे गोपाल गोपंग्गम दास।(Lala Gope Gopal Gapanggam Das.)

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू, पक्का कद्दू, कच्चा कद्दू (Kaccha Kaddu, Pakka Kaddu.)

funny tongue twisters in hindi, easy tongue twisters in hindi, small tongue twisters in hindi, tongue twisters in hindi and english.

One thought on “Tongue Twisters in Hindi – ऐसे टंग ट्विस्टर जो आपकी जुबान सही कर दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *