Ques 1: भूटान का राष्ट्रीय खेल कौन सा है ?
- क्रिकेट
- तीरंदाजी
- बास्केटबॉल
- फुटबॉल
तीरंदाजी भूटान का राष्ट्रीय खेल है। 1971 में भूटान के संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने पर तीरंदाजी को राष्ट्रीय खेल के रूप में अपनाया गया था।
Ques 2: निम्नलिखित में से किस में प्रति ग्राम अधिकतम प्रोटीन मात्रा पाई जाती है ?
- मूंगफली
- सेब
- सोयाबीन
- गेंहू
सोयाबीन
Ques 3:प्रोटीन बनाने के लिए कितने अमीनो अम्ल आवशक होते हैं
- 10
- 20
- 16
- 25
प्रोटीन बनाने में 20 अमीनो अम्ल भाग लेते हैं। पौधे ये सभी अमीनो अम्ल अपने विभिन्न भागों में तैयार कर सकते हैं। जंतुओं की कुछ कोशिकाएँ इनमें से कुछ अमीनो अम्ल तैयार कर सकती है, लेकिन जिनको यह शरीर कोशिकाओं में संश्लेषण नहीं कर पाते उन्हें जंतु अपने भोजन से प्राप्त कर लेते हैं।
Ques 4: एथलीट को निम्न में से किस से जल्दी और ज्यादा ऊर्जा मिलती है ?
- प्रोटीन
- वसा
- विटामिन
- कार्बोहाइड्रेट
सभी प्रकार की गतिविधियों में मानव शरीर को ईंधन देने के लिए कार्बोहाइड्रेट और वसा ऊर्जा स्रोत होने चाहिए। एथलीटों के लिए कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ सबसे अच्छा ईंधन स्रोत हैं। खेल पोषण विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लगभग 55 से 65 प्रतिशत कैलोरी कार्बोहाइड्रेट से आती हैं।
Ques 5: ध्वनि प्रदूषण को मापने की इकाई है
- डेसिमीटर
- डेसीबल
- इनमें से कोई
- डेसिलेट
डेसीबल
Ques 6: 1931 में कराची अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की?
- अंबेडकर
- पटेल
- नेहरू
- गाँधी
सरदार वल्लभभाई पटेल Notes: कराची अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार पटेल द्वारा की गयी थी, इस अधिवेशन में मौलिक अधिकार और आर्थिक नीति पर प्रस्ताव पारित किये गये।
Ques 7: टीपू की मृत्यु कब हुई थी?
- 1799
- 1655
- 1789
- 1760
टीपू सुल्तान की मृत्यु चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध के 4 मई 1799 को हुई। ब्रिटिश सेना ने चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध के समय 1799 में टीपू सुल्तान पर हमला किया। टीपू ने फ्रांसीसीओं से मदद मांगी लेकिन फ्रांसीसी मदद पहुंचने से पहले ही टीपू सुल्तान युद्ध में मारा गया।
Ques 8:दिए गए विकल्पों में से सम्बन्धित संख्या को चुनिए।
20 : 30 : : ? : 72
- 52
- 56
- 75
- 88
56
Ques 9: किसको ‘राष्ट्रीय खाध्य सुरक्षा मिशन’ में सम्मिलित नहीं किया गया है-
- दलहन
- कपास
- तिलहन
- मोटा अनाज
तिलहन मिशन ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन 2007’ का हिस्सा नहीं था।
Ques 10: मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव कब पारित किया?
- 1950
- 1940
- 1947
- 1916
पाकिस्तान बनने की कड़ी में एक अहम पड़ाव 23 मार्च 1940 को आया. इस दिन मुस्लिम लीग ने लाहौर में एक प्रस्ताव रखा जिसे बाद में ‘पाकिस्तान प्रस्ताव’ के नाम से भी जाना गया.
Ques 11: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कहां पर स्थित है ?
- भोपाल
- नई दिल्ली
- देहरादून
- लख़नऊ
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में स्थित है और इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1905 को हुई थी। इसे पूसा संस्थान के नाम से भी जाना जाता है।
</div
Ques 12: भारत की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना किस नदी पर बनाई गई थी ?
- कावेरी
- सिंधु
- दामोदर
- कृष्णा
7 जुलाई, 1948 को स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में ‘दामोदर नदी घाटी’ परियोजना अस्तित्व में आई।
Ques 13: रुसी क्रांति की शुरुआत किस वर्ष हुई ?
- 1950
- 1949
- 1965
- 1917
सन 1917 की रूस की क्रान्ति विश्व इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इसके परिणामस्वरूप रूस से ज़ार के स्वेच्छाचारी शासन का अन्त हुआ तथा रूसी सोवियत संघात्मक समाजवादी गणराज्य (Russian Soviet Federative Socialist Republic) की स्थापना हुई। यह क्रान्ति दो भागों में हुई थी – मार्च 1917 में, तथा अक्टूबर 1917 में। पहली क्रांति के फलस्वरूप सम्राट को पद-त्याग के लिये विवश होना पड़ा तथा एक अस्थायी सरकार बनी। अक्टूबर की क्रान्ति के फलस्वरूप अस्थायी सरकार को हटाकर बोलसेविक सरकार (कम्युनिस्ट सरकार) की स्थापना की गयी।
Ques 14: मेगस्थनीज द्वारा इंडिका में उल्लिखित चार नगरों में बिहार का कौन सा नगर था
- उज्जैन
- पाटलिपुत्र
- तक्षशिला
- इनमें से कोई नहीं
पाटलिपुत्र
Ques 15: भारतीय झंडे में लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या होता है
- 3:2
- 3:5
- 2:7
- 4:2
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है।
Ques 16: भारत के संविधान में संवैधानिक उपचारों का अधिकार है जो नागरिकों को उनके अधिकारों के लिए किसी भी व्यक्ति यहां तक कि सरकार के खिलाफ़ खड़े होने का अधिकार देता है। यह कौन से अनुच्छेद में है
- 16
- 29
- 32/li>
- 18/li>
संवैधानिक उपचारों का अधिकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 में है। इसके अनुसार कोई व्यक्ति अपने मौलिक अधिकारों का हनन करने पर न्यायालय में जा सकता है।
Ques 17:ओरंग राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?
- मेघालय
- असम
- मणिपुर
- त्रिपुरा
ओरांग राष्ट्रीय उद्यान (Orang National Park) भारत के असम राज्य के उदलगुड़ी और शोणितपुर ज़िलों में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर में पड़ता है।
Ques 18: खुर्रम किसको कहा जाता था?
- अकबर
- जहांगीर
- ओरंगजेब
- शाहजहां
शाहजहाँ का नाम खुर्रम था। यह जहाँगीर, जिसका ये पुत्र था, के बाद मुगल साम्राज्य का शासक बना।
Ques 19: प्रतिवर्ष “विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day)” किस तारीख को मनाया जाता है?
- 12 मई
- 20 मई
- 15 मई
- 18 मई
20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है.
दिसंबर 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिवर्ष 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव अंगीकार किया.
मधुमक्खियों का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि विश्व के 80% परागण मधुमक्खियों द्वारा किया जाता है. एक मशहूर वैज्ञानिक एवं चिंतक ने कहा था कि यदि पृथ्वी से मधुमक्खियां समाप्त हो जाए तो उसके केवल 4 वर्षों के पश्चात ही मनुष्य का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा.
Ques 20: प्रतिवर्ष “विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day)” किस तारीख को मनाया जाता है
- 17 मई
- 5 मई
- 13 मई
- 12 मई
हाई बीपी आजकल एक कॉमन समस्या हो चुकी है. हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के रूप में मनाया जाता है!
Thank you
Sac to you
NICE QUESTION ANSWARE AND VERY IMPORTANT QUE. FOR GENERAL NOWLEDGE AND I AM VERY HAPPY IN READ QUESTION
THANK YOU