April 29, 2024

CTET Mock Test in Hindi Paper 1 Online Free Test

20 भाषाओं में लिखा जाने वाला परीक्षा है। इस पेज में आप CTET में आने वाले सभी विषयों के 5-5 दिए गए हैं। इनके साथ इसके उत्तर भी दिए गए हैं। CTET पेपर 1 के अभ्यास के लिए आप इस CTET Mock test से खुद को परख सकते हो।

जैसा की आपको पता होगा CTET में 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के शिक्षक के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के शिक्षक के लिए आयोजित किया जाता है।

CTET Mock Test in Hindi Paper 1

भाग 1 – बाल विकास व शिक्षाशास्त्र

प्रश्न 1.  निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) :
शिक्षार्थियों के बीच समालोचनात्मक चिंतन को सुगम बनाने के लिए, शिक्षकों को उन्हें विविध परिस्थितियों और विभिन्न दृष्टिकोणों से अवगत करना चाहिए।
कारण (R) :
जब विद्यार्थी विविध मतभेदों के बीच बातचीत में संलग्न होते हैं तो वे समालोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने की अपनी क्षमताओं को सीखते और समृद्ध करते हैं।

(1) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(2) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की
सही व्याख्या या नहीं है।
(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
(4) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही
व्याख्या है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से अधिगम का प्राथमिक लक्ष्य कौन-सा होना चाहिए?

समालोचनात्मक चिंतन का विकास
समकक्षीयों के साथ पर्तिस्पर्धा
तथ्यों को रटना
यंत्रवत याद करने के पूर्वाभ्यास में उत्कृष्ट बनना

प्रश्न 3. अनुभवात्मक अधिगम किस पर बल देता है?

एक प्रक्रिया के बजाय अधिगम को उत्पाद के रूप में देखने पर
आलोचनात्मक प्रतिबिम्बन के महत्व पर
बच्चों के अधिगमन पर शिक्षक के नियंत्रण पर
सिखने के पुनर्बलन की भूमिका पर

प्रश्न 4. किस आयु के बच्चे शब्दों के खेल में शामिल हो सकते हैं और ऐसे चुटकुलों और पहेलियों को पसंद कर सकते हैं जिनमें शब्दों का खेल शामिल हो?

सात वर्ष
तीन वर्ष
बारह वर्ष
एक वर्ष

प्रश्न 5. प्रतिभावान बच्चों को शिक्षित करने का उपागम जो उन्हें असामान्य रूप से तीव्र गति से पाठ्यक्रम के माध्यम से आगे बढ़ाता है, क्या कहलाता है?

विसर्जन
त्वरण (गतिवर्द्धन)
विभेदित निर्देशन
संवर्धन

भाग 2 – गणित

प्रश्न 6. संगीता एक साबुन खरीदना चाहती है, जिसका मूल्य रु 10 है। उसके पास एक पांच रुपये का सिक्का, 2 एक रूपये के सिक्के और 5 पचास पैसे के सिक्के हैं। उसे साबुन खरीदने के लिए और कितनी धन राशि की आवश्यकता है?

रु 2.00
रु 1.50
रु 2.50
रु 0.50

प्रश्न 7. 5 – 5 + 5 – 5 + 5 – 5 …., संख्या पदों का योगफल है:

5
-5
15
0

प्रश्न 8. एक सौ लाख को निम्नलिखित रूप में से भी जाना जाता है :

एक मिलियन
एक करोड़
एक बिलियन
दस करोड़

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन-सा 3630 का एक गुणनखंड नहीं है?

9
5
11
3

प्रश्न 10. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, देशभर में विभिन्न विषयों में ओलिंपियाड और प्रतियोगिताएं ________ होंगी।

कम
हतोत्साहित
सरल
मजबूत

भाग 3 – पर्यावरण अध्ययन

प्रश्न 11. 24 g/mL घनत्व और 6 mL आयतन वाली वस्तु का द्रव्यमान क्या होगा?

144g
143g
146g
142g

प्रश्न 12. बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश है:

तेलंगाना
केरल
ओडिशा
कर्नाटक

प्रश्न 13. पौधों के निम्नलिखित मुख्य कार्यों पर विचार कीजिए:

भोजन का उत्पादन और भण्डारण करना
पौधे को शक्ति और सहारा देना
पौधे के अन्य भागों को जड़ों से जल और खनिज का स्थानांतरण करना

तने का/के मुख्य कार्य है/हैं।

A, B और C
केवल A और B
केवल B और C
केवल B

प्रश्न 14. कांसा (ब्रांज) एक मिश्रधातु है जिस निम्लिखित में से किन्हें पिघलकर बनाया जाता है?

जिंक और टिन
एल्युमीनियम और जिंक
टिन और कॉपर
कॉपर और जिंक

प्रश्न 15. जब हम ईंधन जलाते हैं तो हमें प्राप्त होती है/होते हैं :

प्रकाश और ध्वनि ऊर्जा
यांत्रिक और प्रकाश ऊर्जा
केवल प्रकाश ऊर्जा
ऊष्मा और प्रकाश ऊर्जा

भाग 4 – भाषा 1 (हिंदी)

प्रश्न 16. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A):
विद्यालय में प्रवेश करने वाले सभी बच्चे अपनी आयु के अनुसार भाषा के सक्षम प्रयोगकर्ता होते हैं।
तर्क (R):
भाषिक और सांस्कृतिक विविधता के कारण वे अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।

(A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
(A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

प्रश्न 17. पठन सीखने का वह उपागम जिसमें मूल तत्वों जैसे वर्णों और स्वनिम से शुरू किया जाता है और जिसमें बच्चों को यह सिखाया जाता है कि समग्र रूप से पठन सिखने से पहले स्वनिम को शब्दों से मिलाया जाता है, इस उपागम को क्या कहेंगे?

समग्र भाषा उपागम
अधोमुखी (बॉटम-अप) उपागम
संरचनात्मक उपागम
शीर्ष-अधोमुखी (टॉप-डाउन) उपागम

प्रश्न 18. कविता का मुख्य स्वर है :

स्वतंत्रता
स्त्री-शक्ति
गौरव गाथा
युग-निर्माण

प्रश्न 19. भाषा सीखना किससे संबंधित है?

उत्पाद
प्रक्रिया
कौशल
अर्जन

प्रश्न 20. ‘जननी हो सम्पूर्ण जगत की…..।’ पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

यमक
रूपक
अनुप्रास
उपमा

भाग 5 – भाषा 2 (हिंदी)

प्रश्न 21. भाषा, भाषा अधिगम की प्रकृति और शिक्षण-शास्त्रीय व्यवस्थाओं में दोनों की अनुप्रोगिता के बारे में सैद्धांतिक स्थितियों एवं मतों को क्या कह सकते हैं?

उपागम
विषय-वस्तु
युक्ति (टेक्नीक)
पाठ्यक्रम

प्रश्न 22. ‘टॉप-डाउन’ से आशय है – ‘समग्र अर्थ पर ध्यान देना’।
‘अधोमुखी (बॉटम-अप)’ से क्या आशय है?

पाठ्य-वस्तु के शब्दों और वाक्यों पर ध्यान देना
पठन पूर्व पर ध्यान देना
लघु-उत्तरीय प्रश्न पूछने पर ध्यान देना
पाठ्य-वस्तु और अमूर्त विचारों पर सार पर ध्यान देना

प्रश्न 23. व्याकरण सिखाने का कौन-सा उपागम इस मत को प्रोत्साहित करता है कि भाषा अधिगम नियमों को सिखने से संबधित है?

संप्रेषणात्मक
आगमनात्मक
व्याकरण अनुवाद
निगमनात्मक

प्रश्न 24. एक छोटी बच्ची कोई एक पुस्तक उठाती है, उसे सीधी तरफ पकड़ती है, और उसके पृष्ट पलटती है। इन सबमे क्या सम्मिलित है ?

उद्गामी गुणधर्म
उद्गामी पाठ्यचर्चा
उद्गामी समाधान कौशल
उद्गामी (इमरजेंट) साक्षरता कौशल

प्रश्न 25. भाषा के बारे में चिंतन करने और बात करने की योग्यता को क्या कहेंगे?

उद्गामी साक्षरता
निपुण वक्ता
अधिभाषिक (विचार-विमर्श) योग्यता
ध्वन्यात्मक जागरूकता

CTET syllabus in hindi 

CTET परीक्षा 2 घंटे 30 मि. की होती है। जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रश्न पत्र में 5 विषयों के लिए 5 अलग अलग भाग होते हैं।

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

CTET mock test in hindi में आपको जो प्रश्न दिए गए हैं उनसे स्पष्ट होगा की किस तरह के प्रश्न CTET पेपर 1 में पूछे जाते हैं। यदि आपको ये प्रश्न अच्छे लगे तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

One thought on “CTET Mock Test in Hindi Paper 1 Online Free Test

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *