April 26, 2024
army age limit

आर्मी में कितनी उम्र चाहिए? GD Clerk Tradesman Army Age Limit

आर्मी में कितनी उम्र चाहिए GD Clerk Tradesman Army Age Limit : भारतीय सेना के एक जवान का जीवन एक प्रतिष्ठित और सम्मानजनक जीवन होता है। भारतीय सेना में नौकरी के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है, चाहे उसकी जाति, धर्म या वर्ग कुछ भी हो। भारतीय सेना में शामिल होने का निर्णय लेने के लिए जुनून और दृढ़ता की आवश्यकता होती है। यदि आप भी उनमें से हैं जो भारतीय सेना में शामिल हो मात्रभूमि का गौरव बढ़ाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें, और कई महत्वपूर्ण बातें जानें|

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बताया है की भारतीय सेना में शामिल होने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण मानदंड है वह है आपकी उम्र| जब आप भारतीय सेना के लिए आवेदन करते हैं, तो सबसे पहले आपकी उम्र की जांच की जाती है और उसके माध्यम से पता लगाया जाता है की क्या आप इस आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए योग्य उम्मीदवार हैं|

भारतीय सेना भर्ती की प्रक्रिया, आर्मी कैसे ज्वाइन करें?

आर्मी में कितनी उम्र चाहिए GD Clerk Tradesman Army Age Limit

इस पोस्ट के माध्यम से जानिये की भारतीय सेना में शामिल होने के लिए किस पोस्ट के लिए आपको कितनी उम्र का होना आवश्यक है| यदि आप निर्धारित आयु सीमा मानदंड के अंदर हैं, तो आप इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं, अन्यथा आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं|

जो व्यक्ति भारतीय सेना के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा या खुद को नामांकित करना होगा, लेकिन ऐसा करने के लिए व्यक्तियों को पात्रता मानदंड के अनुसार योग्य होना चाहिए।

Agniveer (अग्निवीर) Bharti Age limit

अग्निवीर भर्ती के लिए पहले साल के लिए आयु सीमा 2 साल बढ़ाई गयी है। इसलिए पहले साल यानी 2022 में आयु सीमा 23 वर्ष सिपाही भर्ती के लिए होगी। और 2022 के बाद भर्ती की अधिकतम आयु सीमा सिपाही के लिए 21 वर्ष रहेगी ।

तो जो उम्मीदवार भारतीय सेना भर्ती के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, वे पहले आयु सीमा पात्रता की जांच कर लें, और उसके आधार पर निर्णय ले की क्या वे इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं|

उम्मीदवारों को संपूर्ण भारतीय सेना आयु सीमा विवरण प्रदान किया गया है जो कि भारतीय सेना के प्रत्येक ट्रेड के लिए निर्धारित महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड है।

आर्मी में कितनी उम्र चाहिए

उम्र का भर्ती सेना में भर्ती का एक अलग महत्व है, तो आइये जानते हैं किस ट्रेड के लिए आपकी क्या आयु सीमा होनी चाहिए|

ट्रेड आयु सीमा
सैनिक (GD) (सभी शस्त्र) 17.5 yrs – 21 yrs
सैनिक तकनीकी (Technical) (तकनीकी हथियार, तोपखाने, सेना वायु रक्षा) 17.5 yrs – 23 yrs
सैनिक क्लर्क(Clerk) / स्टोर कीपर तकनीकी (सभी शस्त्र) 17.5 yrs – 23 yrs
सैनिक नर्सिंग सहायक (सेना चिकित्सा कोर) 17.5 yrs – 23 yrs
सिपाही फार्मा (सेना चिकित्सा कोर) 19 yrs – 25 yrs
सैनिक नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा (रिमाउंट पशु चिकित्सा कोर) 17.5 yrs – 23 yrs
सैनिक ट्रेड्समैन (मेस कीपर और हाउस कीपर) 17.5 yrs – 23 yrs
सैनिक व्यापारी (Syce. मेस कीपर और हाउस कीपर) 17.5 yrs – 23 yrs
सर्वेक्षण स्वचालित मानचित्रकार (इंजीनियर) 20 yrs – 25 yrs
जूनियर कमीशंड अधिकारी धार्मिक शिक्षक (सभी शस्त्र) 25 yrs – 34 yrs
जूनियर कमीशंड ऑफिसर कैटरिंग (सेना सेवा कोर) 21 yrs – 27 yrs
हवलदार शिक्षा (सेना शिक्षा कोर) 20 yrs – 25 yrs
सैनिक (GD) महिला सैन्य पुलिस 17.5 yrs – 21 yrs

हम उम्मीद करते हैं ऊपर उपलब्ध कराई गयी जानकारी ‘भारतीय सेना आयु सीमा’ आप सभी के लिए बहुत लाभकारी होगी और आपको यह जाने में मदद करेगी की क्या आप भारतीय सेना के लिए आवेदन कर सकते हैं| पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और किसी बात के संदेह के दौरान हमें संपर्क करें|

आर्मी में कितनी हाइट चाहिए?

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

भारतीय सेना भर्ती 2022 देखिये आपके राज्य की भर्ती कब है?

नौकरी सरकारी नौकरी
व्हाट्सप्प पर यहाँ जुड़ें
टेलीग्राम चैनल
Join now

भारतीय सेना आयु सीमा से सम्बंधित कुछ प्रश्न

1. भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए आयु सीमा क्या होनी चाहिए?
उत्तर : भारतीय सेना में हर पद के लिए अलग आयु निश्चित की गयी है| जैसे जनरल ड्यूटी के लिए आपकी आयु 17.5 से 21 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन बाकि पद जैसे सोल्जर क्लर्क, टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट, ट्रेड्समैन, आदि के लिए आपकी आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष होनी चाहिए|
2. भारतीय सेना भर्ती में जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में कौन सा प्रमाणपत्र आवश्यक है?
उत्तर : केंद्र सरकार के अधीन रोजगार के प्रयोजन के लिए मान्यता प्राप्त केंद्रीय/राज्य शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा का शिक्षा प्रमाण पत्र आवश्यक है|
3. क्या मैं भारतीय सेना भर्ती में अपने चुने गए ट्रेड को बदल सकता हूँ?
उत्तर : आप अपने चुने गए ट्रेड को तब तक बदल सकते हैं जब तक कि आवेदन जमा न हो जाए। एक बार सबमिट करने के बाद चुना गया ट्रेड अंतिम होता है।
4. मैं अभी 10+2 में हूं। क्या मैं सैनिक क्लर्क ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर : नहीं, आप सोल्जर क्लर्क/एसकेटी ट्रेड के लिए केवल 10+2 के परिणाम घोषित होने और प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने के बाद ही आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी, गणित/लेखा/बुक कीपिंग आपके अनिवार्य विषय होने चाहिए।

52 thoughts on “आर्मी में कितनी उम्र चाहिए? GD Clerk Tradesman Army Age Limit

    1. Sir ma abhi 14 sale ka hou or mujhe army join krne ha so sir mana Sona ha kei army ma Jana ka leya bohot mehnat karne pathete ha par sir mujhe kuchh bhaie kar ka army ma ja na na sir please ap mare matar kar dejeya mujhe apna family or India army ka leya kuch bada karna hai. mujhe army ka junun sir kuchh asa karna ha te mara dash he nahi duniya mujhe pucha sir

      1. मैं अपने देश के लिए जान भी दे सकता हूं मेरे को सैनिक भर्ती में एक बार चांस दे दीजिए सर प्लीज मेरे को भारतीय सेना में शामिल होने का बहुत शौक है सर मैं अपने दिल और दिमाग से ही सैनिक भर्ती में भर्ती होना चाहता हूं

        1. सर मेरी आयु 41है पर मै भारतीय सेना मे भतीं होना चहता हू

  1. sir mera age 20sal ho gya hai our mai 12th pass hu to kya mera salection ho jayega sir please mera sapana hai Indian army me Jana our me family walo ka bhi sapana hai ki mera betta Indian army Jaye please sir apase request hai sir

  2. Deepak Kumar meri date of birth 8//1999 h sir clerk vale bande ko age m chhut Q n mili plz sir hamko bhi diyo ek bhar moka

  3. Hello sir
    Meri age 24 year hai kya main army main lag sakta hu ager yes to konsi vacancy pls sir btaye

    1. Sir mera date of birth 01/02/2006 hai kya mai 2023 me agniveer me jakta hu mera name chandan kumar hai

  4. वर्ष 2023-24 में जो आगामी अग्निपथ रैली भर्ती होगी । उसमे सैनिक तकनीकी और ट्रेडमैन की आयु सीमा यथावत ही रहेगी या फिर आयु सीमा घटाकर 21 वर्ष कर दी गई है l
    कृपया आप मुझे इस संदर्भ में जानकारी देने की कृपा करे।

    1. Hello Bharat, Aayu seema, jo pahle thi wahi rahegi, tradesman ke liye 23 years or GD ke liye 21 years. Yah sirf is saal ke liye thi.

    1. Hello Tarsem lal, Aap Army GD ke liye apply nahi kar sakte lekin aapko SSC GD ke liye apply kar sakte ho!

  5. Sar mere uper police case lag gya h kya me indian army join kar sakta hu but pending case h jo khatam ho chuka h plesss tell me… Sr

    1. Hello shahil, Police case kis type ka hai wo matter karta hai or at the end police verification ke time par yah important hoga ki police wale aapka character certificate kaisa bnate hain or aap par jhutha case to nahi tha. Aap try kijie with you all the best!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *