April 27, 2024

Constable Exam Question Paper Practice Set 3 – कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र टेस्ट


Ques 11: पंडित शिवकुमार शर्मा किसके प्रतिपादक है ?

  • मेन्डोलिन
  • संतूर
  • सितार
  • वीणा

पंडित शिवकुमार शर्मा एक भारतीय संतूर वादक हैं। संतूर जम्मू-कश्मीर का लोक वाहा्र-यंत्र है। उन्हें 1986 में संगीत नाटक अकेडमी अवार्ड, 1991 में पदम श्री और 2001 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Ques 12: नोबेल पुरस्कार प्रतिवर्ष कहाँ बाँटे जाते हैं ?

  • मनीला
  • स्टॉकहोम
  • जिनेवा
  • न्यूयॉर्क

शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो (नार्वे) में प्रदान किया जाता है, जबकि अन्य पुरस्कार (भौतिक, रसायन, शरीर विज्ञान या चिकित्सा शास्त्र, साहित्य, अर्थशास्त्र) स्टॉकहोम (स्वीडन) में प्रदान किए जाते हैं। 1895 में स्थापित इन पुरस्कारों को आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के वसीयत के अनुसार यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

Ques 13 : ‘नाइन्टीन एटी फोर’ पुस्तक का लेखक कौन है ?

  • जे0एम0बेरी
  • वाॅल्टर स्कॉट
  • जॉर्ज ऑरवेल
  • थॉमस हार्डी

जॉर्ज ऑरवेल द्वारा लिखित उन्नीस सौ चौरासी, कभी 1984 के नाम से प्रकाशित एक दुःस्थानता (dystopian) उपन्यास है। इस उपन्यास का प्रकाशन 1949 में सेकर (Secker) और वारबर्ग (Warburg) द्वारा किया गया था। 2005 में टाइम मैगजीन द्वारा 1923 से 2005 तक प्रकाशित अंग्रेजी भाषा के 100 सर्वश्रेष्ठ उपन्यासों के अन्तर्गत इस उपन्यास का चयन किया गया था।

Ques 14: जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह कहाँ पर स्थिर है ?

  • पारादीप
  • कोचीन
  • मुम्बई
  • कोलकाता

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह महाराष्ट में मुंबई के दक्षिण में स्थित है। इसे न्हावाशेवा नाम से भी जाना जाता है, यह भारत में सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट है। मुंबई बंदरगाह से दबाव कम करने के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ बंदरगा के रूप में इसकी स्थापना की गई थी।

Ques 15: क्षमता उपयोग

  • आमतौर पर लगभग 100 प्रतिशत है।
  • उस श्रम-शक्ति के प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है जो नियोजित है।
  • वर्तमान उत्पादन के लिए प्रयुक्त विद्यमान पूँजी स्टॉक के अमानुपातिक माप है।
  • जब अर्थव्यवस्था अवमंदन में चली जाती है तो बढ़ता है, क्योंकि फर्म को उत्पादन बनाए रखने के लिए बेरोजगार कामगारों को किसी अन्य संसाधन से प्रतिस्थापित करना पड़ता है।

सामर्थ्य व्यवहार (Capacity utilisation) से तात्पर्य वस्तुओं और सेवाओं के निर्माण में किसी देश, फर्म या संयंत्र द्वारा उत्पादक सामर्थ्य का प्रयोग करने से है। प्रायः इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है, उपयोग में लाए गए सामथ्र्य शक्ति को कुल सामर्थ्य से भाग देकर इसे ज्ञात किया जाता है।

Ques 16: निवेश गुणक का मूल्य संबंधित है

  • स्वायत्त निवेश में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से।
  • आय में परिवर्तन के कारण स्वायत्त निवेश में परिवर्तन से।
  • उपभोग में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से।
  • उत्प्रेरित निवेश में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से।

निवेश गुणकशब्द से तात्पर्य उस अवधारणा से है, जिसके अन्तर्गत सार्वजनिक या निजी निवेश्ज्ञ में वृद्धि होने से कुल आय और सामान्य अर्थव्यवस्था पर आनुपातिक रूप से अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। निवेश गुणक सार्वजनिक या निजी परियोजना पर पड़ने वाले वितीय प्रभाव को निर्धारित करने का प्रयास करता है।

Ques 17: भारत का राष्ट्रपति किसका एक अभिन्न भाग है ?

  • संसद
  • लोकसभा
  • राज्य सभा
  • मंत्री-परिषद

संविधान के प्रावधानानुसार राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्य सभा के संयोजन से भारतीय संसद का निर्माण होता है। इस प्रकार, राष्ट्रपति भी संसद का एक अनिवार्य अंग है और उसकी उपस्थिति के बिना कोई भी विधायी कार्य पूरा नहीं किया जा सकता। अनुच्छेद 53 के अनुसार, संद्य की कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है।

Ques 18: संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का संशोधन कितनी बार किया था ?

  • तीन बार
  • दो बार
  • एक बार
  • संशोधन नहीं किया गया

1979 में 42वें संविधान के द्वारा संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया गया था। इस संशोधन के तहत भारत का चरित्र-चित्रण “प्रभुत्व संपन्न लोकतान्त्रिक गणराज्य” के स्थान पर “प्रयुक्त संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य” के रूप में किया गया

Ques 19: अपने उपन्यास ‘आनन्द मठ’ में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा बंगाल में किस विद्रोह का विशेष उल्लेख किया गया ?

  • चैर विद्रोह
  • सन्यासी विद्रोह
  • कोल विद्रोह
  • संथाल विद्रोह

आनन्दमठ ( नामक उपन्यास 18वीं शताब्दी के अन्त में आए बंगाल के भयानक अकाल और संन्यासी विद्रोहियों की पृष्ठभूमि पर आधारि है। इस उपन्यास में बंकिम चन्द्र ने अंग्रेजों से मुक्त भारत की कल्पना की थी। दस स्वप्न/कल्पना में उन्होंने अप्रशिक्षित संन्यासी सिपाहियों को अत्यधिक अनुभवी शाही फौज से लड़ते हुए और संन्यासी सिपाहियों को हराते हुए देखा था।
इसके अलावा शब्द-‘‘राष्ट्र की एकता’’ को बदलकर ‘‘राष्ट्र की एकता और अखण्डता’’ के रूप में तब्दील कर दिया गया।

Ques 20: दिल्ली सुल्तान का शासन कब प्रारम्भ हुआ ?

  • 1106 ई0
  • 1206 ई0
  • 1306 ई0
  • 1406 ई0

दिल्ली सल्तनत के अन्तर्गत तुर्क मुस्लिम शासकों ने दिल्ली पर शासन करते हुए भारत के एक बड़े भू-भाग पर 1206 ई0 से लेकर 1526 ई0 तक लगभग 320 वर्षों तक शासन किया। दिल्ली सल्तनत के अंतर्गत क्रमानुसार पांच शासकों (मामलुक वंश, खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैयद वंश और लोदी वंश) ने दिल्ली पर शासन किया। कुतुबुद्दीन ऐबन ने 1206 ई0 में इस सल्तनत की स्थापना की थी।

6 thoughts on “Constable Exam Question Paper Practice Set 3 – कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *