March 29, 2024

Constable Exam Question Paper Practice Set 3 – कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र टेस्ट


Ques 31: नीचे दिए गए दिल्ली के सुल्तानों के वंशों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए
1. खिलजी 2. तुगलक 3. सैयद 4. गुलाम

  • 4, 1, 3, 2
  • 1, 4, 2, 3
  • 1, 2, 3, 4
  • 4, 1, 2, 3

दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाले वंशों का कालानुक्रम है-गुलाम वंश (1206-1290), खिलजी राजवंश (1290-1320), तुगलक राजवंश (1320-1414), सैयद वंश (1414-1451) और अफगान लोदी वंस (1451-1526)।

Ques 32: ब्रिटिश शासन के दौरान, तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी में ‘रैयतवारी प्रणाली’ की शुरुआत करने वाला कौन था ?

  • मैकार्टनी
  • एल्फिन्सटोन
  • थॉमस मुनरो
  • जाॅन लॉरेंस

थॉमस मुनरो को मद्रास में ‘रैयतवारी प्रथा’ का जनक माना जाता है। 1820 में उन्हें मद्रास का गवर्नर नियुक्त किया

v

Ques 33: बृहन्तर (ग्रेटर) हिमालय का दूसरा नाम क्या है ?

  • हिमाद्रि
  • सह्याद्रि
  • असम हिमालय
  • शिवालिक

हिमालय पर्वतमाला को तीन प्रमुख भौगोलिक खंडों में विभक्त किया जाता वे हैं- हिमाद्री (बृहन्तर हिमालय)। वृहत्तर हिमालय में तीन सर्वोच्च पर्वत माउंट एवरेस्ट, के2 अथवा गाॅडविन ऑस्टिन एवं कंचनजंगा, शामिल हैं। हिमालय के इस खंड में पर्वतों को औसत ऊंचाई 6000 मी है।

Ques 34: दक्षिण अमेरिका के शीत शीतोष्ण घासस्थलों को क्या कहते हैं ?

  • पंपास
  • प्रेअरीज
  • वेल्ड
  • सवाना

विश्व के प्रमुख शीतोष्ण घास स्थलों में अफ्रीका के वेल्ड, दक्षिण अमेरिका के पंपास, यूरेशिया के स्टेप और उत्तरी अमेरिका के मैदान शामिल हैं। पंपास दक्षिण अमेरिका की उपजाऊ निचली भूमि है जिसका विस्तार अर्जेंटीना के प्रांतों ब्यूनस आयर्स, ला पम्पा, सांता फे, और कोरोडोबा, उरुग्वे के अधिकांश और ब्राजील के दक्षिणी भाग तक है।

Ques 35: एशिया तथा उत्तरी अमेरिका किसके द्वारा पृथक होते हैं ?

  • बास जलडमरूमध्य
  • डोवर जलडमरूमध्य
  • बेरिंग जलडमरूमध्य
  • कुक जलडमरूमध्य

बेरिंग जलडमरूमध्य के द्वारा उत्तरी अमेरिका और एशिया (रूस) को पृथक किया जाता है। यह जलम रूमध्य आर्कटिक सर्कल के दक्षिण में स्थित है।

Ques 36: दुग्धजनक हार्मोन का स्राव कहाँ पर होता है ?

  • स्तन ग्रंथि
  • प्लैसेन्टा
  • अंडाशय
  • पीयूष

दुग्धजनक हार्मोन अग्रवर्ती पिट्यूटरी द्वारा स्वावित हार्मोन होते हैं। महिलाओं में यह प्रसव के बाद स्तन ग्रंथियों और स्तनपान के विकास को उत्तेजित करता है।

Ques 37: निम्नलिखित में से मानव शरीर का व कौन-सा अंग है, जो उसमें जल के संतुलन के लिए उत्तरदायी है ?

  • हृदय
  • यकृत
  • गुर्दे
  • फेफड़े

गुर्दे का प्रधान कार्य मूल उत्पादन (रक्त शोधन कर) करना है। इसके द्वारा इलेक्ट्रोलाइट, क्षार-अम्ल संतुलन, जल संतुलन और रक्तचाप का नियामन होता है। यह शरीर में रक्त के प्राकृतिक शोधन के रूप में कार्य करता है और अपशिष्ट को हटाता है। मूत्र का उत्पादन करते समय, गुर्दे यूरिया और अमोनियम जैसे अपशिष्ट पदार्थ उत्सर्जित करते हैं।

Ques 38: सूची प् के कीट रोगवाहकों का सूची प्प् में दिए गए संचरित रोगों से सही जोड़ा मिलाइए
सूची I सूची II
A. ऐनाफेलीज (मादा) 1. कालाजार
B. क्यूलेक्स 2. नींद की बीमारी
C.रेत मक्खी 3. फाइलेरिया
D.सी सी मक्खी 4. मलेरिया

  • A-1, B-4, C-2, D-3
  • A-2, B-1, C-4, D-3
  • A-3, B-2, C-1, D-4
  • A-4, B-3, C-1, D-2

एनोफेलीज (मादा) मलेरिया, क्यूलेक्स फाइलेरिया, रेत मक्खी कालाजार, सी सी मक्खी नींद की बीमारी।

Ques 39: जब किसी पिंड को द्रव में डुबाया जाता है, तो उस पर कौन-सा बल कार्यरत हो जाता है ?

  • उत्क्षेप
  • भार
  • द्रव्यमान
  • (1) तथा (2) दोनों

प्लवनशीलता के सिद्धांत के अनुसार जब किसी वस्तु को किसी द्रव्य में डुबोया जाता है। तब उस पर दो बल लगते हैं- (1) शरीर का द्रव्यमान शरीर के गुरुत्वाकर्षण केंद्र के मध्य अनुलंब रूप से लगता है, और (2) उत्प्लावकता के केंद्र पर लगने वाला द्रव का उत्क्षेप। उत्क्षेप को उत्प्लावन बल भी कहा जाता है।

Ques 40: एक वस्तु का द्रव्यमान, भौतिक तुला से मापने पर एक स्थिर लिफ्ट में उ पाया गया है। यदि वही लिफ्ट ं के त्वरण (एक्सेशन) से ऊपर जाने लगे, तो उस वस्तु के द्रव्यमान का माप कितना होगा ?

  • m(1-a/g)
  • m(1+a/g)
  • m
  • शून्य

द्रव्यमान किसी पदार्थ का वह मूल गुण है, जो उस पदार्थ के त्वरण का विरोध करता है। यह वस्तु के जड़त्व की माप होती है। लिफट में त्वरण होने से इसके द्रव्यमान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

6 thoughts on “Constable Exam Question Paper Practice Set 3 – कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *