April 25, 2024

Constable Exam Question Paper Practice Set 3 – कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र टेस्ट


Ques 51: वे वस्तुएँ, जो या तो उपभोग अथवा निवेश के लिए निर्धारित हैं, क्या कहलाती हैं ?

  • अंत्य वस्तुएँ
  • गिफन वस्तुएँ
  • निम्न-स्तरीय वस्तुएँ
  • मध्यवर्ती वस्तुएँ

उपभोक्ता द्वारा उपभोग की जाने वाली हर वस्तु या फर्मों द्वारा निवेश की जाने वाली हर वस्तु को अन्त्य वस्तु होती हैं। इन वस्तुओं का न तो पुनर्विक्रय किया जाता है औश्र न ही इनका उत्पादन के अगले चरणों में इस्तेमाल किया जाता है। अन्त्य वसतु के उदाहरण है; कार, टी0वी0, सेट, कपड़ा, भोजन मशीनरी, उपकरण आदि।

Ques 52: ‘‘मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है’’ यह कथन किसका है ?

  • अरस्तु/li>
  • रूसो
  • लास्की/li>
  • प्लेटो

पॉलिटिक्स (Politics) नामक अपनी पुस्तक में अरस्तू ने कहा कि “मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।” उनके अनुसार किसी व्यक्ति से पहले समाज आता है।

Ques 53: बाजारों के आत्यंतिक स्वरूप कौन-से हैं ?

  • पूर्ण स्पर्धा; अल्पाधिकार
  • अल्पाधिकार; एकाधिकार
  • पूर्ण स्पर्धा; एकाधिकार
  • पूर्ण स्पर्धा; एकाधिकारी स्पर्धा

बाजार के दो प्रमुख आत्यंतिक स्वरूप होते हैं; एकाधिकार (monopoly) एवं पूर्ण स्पर्धा (perfect competition)। पूर्ण स्पर्धा में कई विक्रेता और खरीदार होते हैं जबकि एकाधिकार में सिर्फ एक ही विक्रेता और खरीदता होते हैं।

Ques 54: सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी हैं ?

  • खरोष्ठी
  • अज्ञात
  • ब्राह्मी
  • तमिल

सिंधु लिपि अभी तक अज्ञात है। सिन्धु लिपि की भांति ही उसकी भाषा भी अज्ञात ही है। ऐसी स्थिति में लिपि-अन्वेषण के लिए कोई द्विभाषिक लेख ही सहायक सिद्ध हो सकता है। किन्तु अभी तक इस तरह का कोई द्विभाषिक लेख प्राप्त नहीं हुआ है।

Ques 55: सत्याग्रह के तीन प्रमुख स्वरूप कौन-से हैं ?

  • असहयोग, सविनय अवज्ञा तथा बहिष्कार
  • बहिष्कार, सविनय अवज्ञा तथा विद्रोह
  • असहयोग, क्रांति तथा अस्वीकार (तनमत-संग्रह)
  • क्रांति, जनमत तथा बहिष्कार

सत्याग्रह के तीन स्वरूप हैं- असहयोग, सविनय अवज्ञा और बहिष्कार। महात्मा गांधी ने इन तीनों स्वरूपों का भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में इस्तेमाल किया।

Ques 56: निम्न में से कौन-से विषय हमारे संविधान की समवर्ती सूची में शामिल नहीं हैं ?

  • शेयर बाजार तथा भावी (फ्यूचर्स) बाजार
  • जंगली जानवरों तथा पक्षियों का संरक्षण
  • जंगल
  • मजदूर संघ

समवर्ती सूची के अंतर्गत शेयर बाजार और फ्यूचर बाजार आते हैं। इस, सूची में संघ और राज्यें के बीच संबंधों पर 47 विषयों को शामिल किया गया है।

Ques 57: जब ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ था, उस समय भारत का बादशाह कौन था ?

  • जहाँगीर
  • हुमायूँ
  • औरंगजेब
  • अकबर

अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी 1600 में स्थापित किया गया था। उस समय भारत में अकबर मुगल शासक था।

Ques 58: फ्रांस में ‘‘आतंक के शासन’’ के दौरान निम्न में से किसने महत्व भूमिका निभाई थी ?

  • वोल्टेयर
  • मारट
  • रोबेस्पियर
  • माॅन्टेस्क्यू

‘आतंक का राज’ फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत के बाद हुई हिंसा का एक दौर था जिसमें प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक गुटों के बीच संघर्ष हुआ और क्रांति के दुश्मनों को सामूहिक फांसी दी गई। रोबेस पियर नामक फ्रांसीसी वकील और और राजनीतिज्ञ ने आतंक के शासनकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ques 59: वह मिट्टी, जो वर्षा के कारण गहन निक्षालन की ओर प्रवृन्त है, कहलाती है ?

  • लैटेराइट
  • काली
  • जलोढ़
  • लाल

निक्षालन प्रक्रिया से अर्थ है मृदा में रिसते हुए पानी द्वारा घुलनशील तत्वों का नीचे की परतों की ओर स्थानांतरण। इस प्रक्रम के अंतर्गत बनी मिट्टयों की उर्वरता कम होती है। लेटराइट मृदा में निक्षालन देखने को मिलता है। लेटराइट मिट्टी उच्च तापमान और अत्यधिक वर्षा की स्थिति में बनती है। निक्षालन के कारण उनकी उर्वरता काफी कम होती है।

Ques 60: जल संवर्धन, पौधों के कर्षण की एक विधि है, जिसमें निम्न में किसका प्रयोग नहीं किया जाता ?

  • जल
  • प्रकाश
  • रेत
  • मिट्टी

बिना मिट्टी के खेती करने का तरीका हाइड्रोपेनिक्स कहलाता है। इसमें फसले उगाने के लिए द्रव्य पोषण या पौधों को दिए जाने वाले खनिज पहले ही पानी में मिला दिए जाते हैं। नई तकनीक की मदद से बिना मिट्टी के, बहुमंजिली इमारतों में सब्जियां उगाई जा रही हैं।

6 thoughts on “Constable Exam Question Paper Practice Set 3 – कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *