April 24, 2024

Constable Exam Question Paper Practice Set 3 – कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र टेस्ट


Ques 21: संविधान सभा में राष्ट्रगान कब अपनाया ?

  • 25 जनवरी, 1950
  • 26 जनवरी 1950
  • 24 जनवरी, 1950
  • 29 जनवरी, 1950

भारतीय राष्ट्रीय गान ’”जन गण मन”‘ को संविधान सभा द्वारा अधिकृत रूप से 24 जनवरी, 1950 को भारतीय राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था। रवीन्द्रनाथ टैगोर ब्रह्म स्तुति से संबंधित हैं।

Ques 22: पनाहा नहर स्वेज नहर से भिन्न है क्योंकि

  • इसमें लाॅक (जलपाश) प्रणाली है।
  • इसका मार्ग छोटा है।
  • इसका मार्ग व्यस्त है।
  • इसका मार्ग कम व्यस्त है।

पनामा (Panama) और स्वेज (suez) नहरों के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि स्वेज नहर में कोई लाॅक (lock) सिस्टम नहीं है। जहाज आसानी से जलयात्रा कर सकता है। जबकि लाॅक (lock) सिस्टम से युक्त पनामा (Panama) नहर जहाजों को भू-सन्धि (isthmus) पार करने के बाद निचले क्षेत्रों (lower) या अन्य क्षेत्रों में जाने की अनुमति प्रदान करता है।

Ques 23: लानों कहाँ के घासस्थल हैं ?

  • गुयाना उच्च भूमि
  • ब्राजीली उच्चीभूमि
  • अर्जेंटीना
  • चिली

लाॅस लानों (Los Llanos) उष्णकटिबंधीय घास का मैदान है जो कोलम्बिया तथा वेनेजुएला में में एंडिज (Andes) पर्वत के पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम में दक्षिणी अमेरिका में स्थित है। वाल्डिविया (Valdivia) और ओसोनों (Osono) के मध्य चिली सेंटल वैली से घिरा हुआ यह क्षेत्र सपाट भूमि (flatland) क्षेत्र भी कहलाता है।

Ques 24: जीवन को किसी भी रूप में धारित करने वाला स्थल क्या कहलाता है?

  • जीवभार
  • जीवमंडल
  • जीवमंडल
  • जलमंडल

जीवमंडल वैश्विक पारिस्थितिकी जीवनतंत्र है जिसके अंतर्गत सभी जीवित प्राणी और उनके संबंधों का विकास होता है, इसमें वायुमंडल, जलमंडल, गैसमंडल (geosphere) और स्थलमंडल के विभिन्न तत्वों के साथ उनकी पारस्परिक क्रिया भी शामिल है। इसे पृथ्वी पर जीवन के क्षेत्र की संज्ञा दी जाती है।

Ques 25: हर्षवर्धन का समकालीन दक्षिण भारतीय शासक कौन था ?

  • कृष्णदेव राय
  • पुलकेशिन II
  • मयूरवर्मा
  • चिक्कादेवराज वोडेयार

हर्षवर्धन (606 से 647 ई0) और पुलकेशिन II (610 से 642 ई0) एक-दूसरे के समकालीन थे। ऐहोल (Aihole) अभिलेख के अनुसार, चालुक्य वंश के शासक पुलकेशिन के कन्नौज के शासक हर्षवर्धन को नर्मदा नदी के किनारे पराजित किया था।

Ques 26: माँग का नियम किस पर आधारित है ?

  • निर्माता की प्राथमिकता
  • विक्रेता की प्राथमिकता
  • पूर्तिकार की प्राथमिकता
  • उपभोक्ता की प्राथमिकता

एक निश्चित मूल्य पर समय की निश्चित इकाई के भीतर क्रय की जाने वाली वस्तु का परिमाण ही मांग (Demand) है। मांग, मूल्य और वस्तु की मात्रा का वह संबंध व्यक्त करती है, जो उस भाव पर समय की निश्चित इकाई में क्रम की जाए। मांग का नियम के अनुसार, यदि सभी कुछ यथावत् रहे तो वस्तु के मूल्य में वृद्धि के साथ उसकी मांग घटती जाएगी। मांग उपभोक्ता की रूचि तथा फैशन में परिवर्तन से प्रभावित होती है।

Ques 27: राष्ट्रीय ऋण का एक भाग, जो बाहा ऋण के रूप में जाना जाता है, क्या होता है ?

  • देशवासियों द्वारा विदेशों से उधार ली गई राशि
  • देशवासियों द्वारा विदेशी सरकारों को उधार दी गई राशि
  • सरकार द्वारा विदेशों से उधार ली गई राशि
  • सरकार द्वारा विदेशी सरकारों को उधार दी गई राशि

सरकार जब देश के बाहर से ऋण लेती है तब इसे बाहा्र ऋण कहा जाता है। विदेशों से विदेशी बैंकों, विदेशी सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से सरकार बाहा ऋण लेती है। आंतरिक ऋण के विपरीत बाहा्र के मामले में ऋणी देश को भौतिक नुकसान होता है।

Ques 28: ‘‘ग्राम राज्य के माध्यम से राम राज्य’’ के बारे में किसने कहा था ?

  • महात्मा गाँधी
  • विनोबा भावे
  • जयप्रकाश नारायण
  • जवाहरलाल नेहरू

महात्मा गांधी के अनुसार, जब तक ग्राम राज्य की स्थापना नहीं की जाएगी तब तक राम राज्य संभव नहीं होगा। उन्होंने ग्रामीण उत्थान की बात की।

Ques 29: भारत के नियंत्रण तथा महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है?

  • प्रधानमंत्री
  • राष्ट्रपति
  • वित्त मंत्री
  • लोकसभा

भारतीय संविधान के अनुच्दछेद-148 में यह व्यक्त किया गया है कि भारत का एक नियंत्रक-महालेखापरीक्षक होगा जिसको राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा और उसे उसके पद से केवल उसी रीति से और उन्हीं आधारों पर हटाया जाएगा जिस रीति से और जिन आधारों पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जाता है।

Ques 30: भारत के महान्यायवादी को कहाँ पर सुनवाई करने का अधिकार है ?

  • उच्चतम न्यायालय
  • कोई भी उच्च न्यायालय
  • कोई भी सेशन न्यायालय
  • भारत का कोई भी विधि न्यायालय

भारत का महान्यायवादी (Attorney general) भारत सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार तथा भारतीय उच्चतम न्यायालय में सरकार का प्रमुख वकील होता है। अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान उसे देश के किसी भी न्यायालय में उपस्थित होने का अधिकार है। उसे संसद की कार्यवाही में भी भाग लेने का अधिकार है, हालाकि उसके पास मतदान का अधिकार नहीं होता है।

6 thoughts on “Constable Exam Question Paper Practice Set 3 – कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *