April 26, 2024

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) भाग-2: मूल विधि/संविधान/सामान्य ज्ञान

Ques 1: इनमें से कौन-सा विषय राज्य सूची के अंतर्गत आता है ?

  • जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन ?
  • भूमि और भवन पर कर
  • श्रमिक, संघ, औद्योगिक एवं श्रमिक विवाद
  • रोजगार और बेरोजगारी

भूमि और भवन कर विषय राज्य सूची के अन्तर्गत आता है। इसके अतिरिक्त जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन, श्रमिक संघ, औद्योगिक व श्रमिक विवाद; रोजगार बेरोजगारी विषय समवर्ती सूची के अन्तर्गत आते हैं।
भारतीय संविधान की सातवीं सूची के अन्तर्गत केन्द्र व राज्यों के बीच शक्तियों के बँटवारे को उल्लेखित किया गया है। इसके अन्तर्गत तीन सूचियाँ है-संघ सूची, राज्य सूची व समवर्ती सूची। राज्य सूची में उन विषयों को शामिल किया गया है, जो स्थानीय महत्व के हैं तथा जिन पर कानून बनाने का एकमात्र अधिकार राज्य विधानमंडल का है; जैसे-कानून व्यवस्था व राज्य पुलिस बल, लोक स्वास्थ्य व स्वच्छता, कृषि आदि।

Ques 2: अनुसूचित जनजातियों के लिए लोकसभा में कितनी सीटें आरक्षित हैं ?

  • 47
  • 29
  • 34
  • 17

लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जातियों (SC) के लिए आरक्षित सीटें की संख्या 84 है। भारतीय संविधान में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 हो सकती है।
जिसमें से अधिकतम 530 सदस्य राज्यों से तथा 20 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से निर्वाचित किये जाते हैं एवं राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के अधिकतम दो सदस्यों को लोकसभा में मनोनयन कर सकते हैं।

Ques 3: गंगा नदी में प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए कौन-सी जनहित याचिका दायर की गई थी ?

  • एस.पी.गुप्ता बनाम भारत संघ
  • परमानन्द कटारा बनाम भारत संघ
  • सम.सी. मेहता बनाम भारत संघ
  • बंधुआ मुक्ति मोर्चा बनाम भारत संघ

गंगा नदी में प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए एम.सी.मेहता बनाम भारत संघ जनहित याचिका (PIL) दायर की गयी थी।
इसके अन्तर्गत ‘रेमन मैग्सेसे’ पुरस्कार विजेता एम.सी. मेहता ने वर्ष 1985 में गंगा नदी के किनारे लगे कारखानों व शहर से निकलने वाली गंदगी को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील टायर थी।
इसमें पश्चात् भारत सरकार नेगंगा सफाई का बीड़ा उठाया और वर्ष 1985 में ‘गंगा एक्शन प्लान’ की शुरूआत हुई। साथ ही उच्चतम न्यायालय ने कानपुर के निकट ‘जाजमऊ’ में स्थित चर्मशोधन शालाओं को तत्काल बंद करने का आदेश भी दिया।

Ques 4: निम्नलिखित में से कौन-सा वायरस एक स्वचालित रूप में खुद को कूट करता है, जब हर बार वह प्रणाली को संक्रमित करता है और प्रतिलिपि बनाता है।

  • पाॅलीमाॅफिक वायरस
  • फाइल आवण्टन तालिका (एफएटी) वायरस
  • ओवरराइट वायरस
  • मल्टीपार्टाइट वायरस

पाॅलीमाॅर्फिक वायरस स्वचालित रूप से खुद को कूट (बार-बार बदलने की क्षमता) करता है। जब हर बार वह प्रणाली को संक्रमित करता है, तो प्रतिलिपि बनाता है।
ऐसे वायरस को रोकना अत्यन्त कठिन होता है, क्योंकि प्रत्येक बार यह बिल्कुल अलग होता है।

Ques 5: किस देश ने 1914 में जापानी स्टीमर ‘कामागाट मारू’ के प्रवेश के लिए मना कर दिया था ?

  • कनाडा
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • चीन
  • भारत

कनाडा ने वर्ष 1914 में जापानी स्टीमर ‘कामागाटा मारु’ के प्रवेश के लिए मना कर दिया था, क्योंकि जहाज के कनाडा पहुँचने से पहले ही प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हो चुकी थी।
सिंगापुर में रहने वाले सरदार गुरदीप सिंह ने जापान के ‘कामागाटा मारू जहाज’ को किराए पर लिया तथा रोजगार के लिए इच्छुक भारतीय को जिसमें 351 पंजाबी तथा 21 मुसलमानों को सिंगापुर से बैंकूवर ले जाया जा रहा था, जिसे कनाडा में प्रवेश से मना कर दिया गया और वापस कलकता के लिए रवाना किया गया।
यह जहाज 27 सितम्बर, 1914 को कलकता बंदरगाह पर पहुँचा। ब्रिटिश अधिकारियों को शक था कि वे सभी क्रांतिकारी हैं, जिसके फलस्वरूप यात्रियों एवं पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें 22 लोग मारे गए। यह घटना कामागाटा मारू या दम-दम प्रकरण के नाम से जानी जाती है।

Ques 6: वर्ष 1956 में मुख्यतः किन मानदण्डों के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किया गया था ?

  • बाह्रा एवं आंतरिक सुरक्षा
  • प्रशासन की सुविधा
  • भाषागत और सांस्कृतिक एकरूपता
  • भौगोलिक समानता और संसाधन आवंटन

भाषागत व सांस्कृतिक एकरूपता के आधार पर वर्ष 1956 में राज्यों का पुनर्गठन किया गया था। राज्यों की सीमाओं व क्षेत्रों के पुनर्गठन की सिफारिशों के लिए केन्द्र सरकार ने वर्ष 1953 में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया।
इस आयोग के अध्यक्ष ‘फजल अली’ थे तथा अन्य सदस्य पं. हृदयनाथ कुंजरू व के. एम. पणिक्कर थे। इस आयोग की फिारिश के आधार पर राज्य पुनर्गठन अधिनियम जुलाई, 1956 में पारित किया गया जिसके अनुसार, 14 राज्य व 6 केन्द्रशासित प्रदेश स्थापित किए गए थे। भाषा के आधार पर पहला पुनर्गठित राज्य आन्ध्र प्रदेश था।

Ques 7: भारतीय दण्ड संहिता, वर्ष 1860 में लार्ड मैकाॅले द्वारा प्रारूपित संहिता का संशोधित संस्करण है। इनमें से किन देशों की दण्ड संहिता उसी प्रारूप पर आधारित है ?
1. सिंगापुर 2. ब्रुनेई 3. श्रीलंका
कूट

  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • 1, 2 और 3
  • 1 और 3

भारतीय दण्ड संहिता, 1860 ई. में लार्ड मैकाॅले द्वारा प्रारूपित संहिता का संशोधित संस्करण है। यह दण्ड संहिता भारत के अतिरिक्त सिंगापुर, ब्रुनेई, श्रीलंका देशों में उसी प्रारूप पर लागू है। भारतीय दण्ड संहिता भारत के अन्दर किसी भी नागरिक द्वारा किए गए अपराधों के दण्ड का प्रावधान करीत है। यह दण्ड संहिता ब्रिटिश काल में 1 जनवरी, 1862 को लागू की गयी। यह दण्ड संहिता भारतीय सेना पर लागू नहीं होती है।

Ques 8: वायसराय की कार्यकारिणी परिषद में नियुक्त पहले भारतीय कौन थे ?

  • एम.के. गाँधी
  • सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा
  • जवाहरलाल नेहरू
  • वल्लभ भाई पटेल

वायसराय की कार्यकारिणों परिषद् मेें नियुक्त पहले भारतीय सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा थे। वे बंगाल में एडवोकेट जनरल थे। वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् ब्रिटिश सरकार की कैबिनेट थी, जिसके अध्यक्ष भारत के गवर्नर जनरल होते थे। भारत शासन अधिनियम, 1861 के अन्तर्गत यह परिषद् समिति से एक कैबिनेट के रूप में बदल दी गयी।

Ques 9: भारत के राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
1. सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए, ये राज्य को सम्बोधित किये गये कुछ निर्देश हैं।
2. ये न्यायालय में प्रवर्तनीय हैं।
कूट

  • केवल 2
  • केवल 1
  • 1 और 2 दोनों
  • 1 और 2 दोनों ही नहीं

सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए राज्यों को संबोधित किए गए निर्देश, राज्यों के नीति-निदेशक सिद्धान्तों के अन्तर्गत आते हैं। इन सिद्धान्तों को न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं कराया जा सकता अर्थात् इन्हें वैधानिक शक्ति प्राप्त नहीं है।
राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांतों का वर्णन संविधान के भाग-4 के अनुच्छेद 36-51 तक किया गया है। इनकी प्रेरणा आयरलैंड के संविधान से ली गयी है।
अतः केवल कथन 1 सही है।

Ques 10: 30 नवम्बर, 2017 को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन थीं ?

  • नसीम अहमद
  • ललिता कुमारमंगलम
  • रेखा शर्मा
  • नजमा हेपतुल्ला

30 नवम्बर, 2017 को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा थी। उन्होंने ‘ललिता कुमारमंगलम’ का स्थान लिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग भारत में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एक संवैधानिक संस्था है।
इसकी स्थापना वर्ष 1992 में राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के अंतर्गत की गयी थी। इस आयोग की प्रथम अध्यक्ष ‘जयंती पटनायक’ थी।

Ques 11: निम्नलिखित में से कौन-सा एक आनुवांशिक विकार नहीं है ?

  • वर्णान्धता
  • अरंजकता
  • अरिक्तता रोग
  • मिक्सोडेमा

अरंजकता एक आनुवंशिक विकार नहीं है। यह एक त्वचीय विकार है, जबकि वर्णान्धता, अतिरक्तता रोग व मिक्सोडेमा आनुवांशिकीय विकार हैं।
वर्णान्धता नामक रोग में व्यक्ति लाल व हरे रंग में पहचान नहीं कर पाता है। यह रोग मुख्यतः पुरूषों में होता है, जबकि मिक्सोडेमा एक प्रकार हाइपोथायरायडिज्म का रूप है।

Ques 12: इस यातायात प्रतीक का अर्थ क्या है ?

  • गोल रास्ता।
  • आगे रास्ता घूमकर है।
  • सभी दिशाओं के वाहन आ रहे हैं।
  • बायें से आ रहे वाहनों को रास्ता दें।

दिए गए यातायात प्रतीक का अर्थ है-गोल रास्ता। यह सड़क चैराहे का एक विकल्प है। जिसमें टैªफिक लाइन के बिना यातायात का सुगम प्रवाह रखा जा सकता है।

Ques 13 : भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में रबर का सर्वाधिक उत्पादन होता है

  • मिजोरम
  • केरल
  • असम
  • कर्नाटक

भारत के केरल राज्य में रबर का सर्वाधिक उत्पादन होता है। रबर उत्पादन में भारत का विश्व में चौथा स्थान है परन्तु अधिक घरेलू खपत के कारण यह रबर का आयात करता है।
रबर एक उष्णकटिबंधीय पौधा है, जिसके लिए वर्षा 150-200 सेमी. तथा तापमान 25-300C होना आवश्यक है।
रबर का उपयोग टायर टयूब, वाटर प्रुफ कपड़े, जूते व विभिन्न दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बनाने के लिए भी किया जाता है।

Ques 14:किस न्यायिक मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह राय दी कि अनुसूचित क्षेत्रों में सरकारी जमीन, आदिवासियों की जमीन और वन्य भूमि गैर-आदिवासियों अथवा निजी कंपनियों को, खनन अथवा औद्योगिक कार्यों के लिए पट्टे पर नहीं दी जा सकती तथा ऐसे कार्य केवल आदिवासियों अथवा सरकारी उपक्रम द्वारा ही किये जा सकते हैं।

  • समता बनाम आन्ध्र प्रदेश राज्य
  • मध्य प्रदेश राज्य बनाम मदनलाल
  • पी.ए. इनामदार बनाम महाराष्ट्र राज्य
  • ए.बी.सी. बनाम दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश) राज्य

सितम्बर, 1997 में समता बनाम आन्ध्र प्रदेश राज्य न्यायिक मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह राय दी कि अनुसूचित क्षेत्रों में सरकारी जमीन, आदिवासियों की जमीन व वन्य भूमि गैर-आदिवासियों अथवा निजी कंपनियों को खनन या औद्योगिक कार्यों के लिए पट्टे पर नहीं दी जा सकती।
ऐसे कार्य केवल आदिवासियें या सरकारी उपक्रम द्वारा ही किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार से खनन क्षेत्रों में लगे सभी उद्योगों को बन्द करने को कहा।

Ques 15: किसने गवर्नर जनरल और प्रदेशों के गवर्नरों को संवैधानिक प्रमुख का दर्जा दिया है ?

  • भारत सरकार अधिनियम
  • निदेशक सिद्धान्त
  • संविधान सभा
  • भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के अन्तर्गत गवर्नर जनरल व प्रदेशों के गवर्नरों को संवैधानिक प्रमुख का दर्जा दिया गया। यह अधिनियम 18 जुलाई, 1947 को पारित किया गया।
अधिराज्य बना दिए जाएँगे तथा इन दोनों अधिराज्यों में गवर्नर जनरल होंगे, जिनकी नियुक्ति मंत्रिमंडल की सलाह पर की जाएगी।

Ques 16: जलोढ़क तलछट का अर्थ किस प्रकार की भूमि है ?

  • पवन द्वारा निर्मित तलछट भूमि
  • पवन द्वारा निर्मित कटाव भूमि
  • नदी द्वारा निर्मित तलछट भूमि
  • नदी द्वारा निर्मित कटाव भूमि

जलोढ़ तलछट, नदी द्वारा निर्मित तलछट भूमि का एक प्रकार है। जलोढ़ मिट्टी विश्व की सबसे उपजाऊ मिट्टी में से एक है। यह मिट्टी नदियों द्वारा लाई गयी महीन गाद से बनती है तथा उत्तरी मैदानों व डेल्टाई भागों में पायी जाती है।
जलोढ़ मिट्टी पुरानी जलोढ़ मिट्टी को खादर व नई जलोढ़ मिट्टी को बांगर कहा जाता है।

Ques 17: भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग के किसी भी आरोप पर, प्रकटीकरण हेतु लिखित शिकायत लेने के लिए भारत सरकार ने किसे ’नामित संस्था‘ के रूप में प्राधिकृत किया है।

  • केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सी.बी.आई.) को
  • लोकायुक्त को
  • भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सी.ए.जी.) को
  • केन्द्रीय सतर्कता आयोग को

भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग के किसी भी आरोप पर प्रकटीकरण हेतु लिखित शिकायत लेने के लिए भारत सरकार ने यह संस्था सरकारी कर्मियों के भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी व दुराचार मामलों की जाँच करती है। भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए सी.वी.आई. की स्थापना की अनुशंसा संथानम आयोग आयोग (वर्ष 1962-64) ने की थी।
यह संस्था कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्य करती है। भारत के लिए सी.वी.आई. ही इन्टरपोल की अधिकारिक इकाई है।

Ques 18: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद कहता है-’संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी, जिनके नाम राज्यसभा और लोकसभा होंगे।‘

  • अनुच्छेद-9
  • अनुच्छेद-7
  • अनुच्छेद-3
  • अनुच्छेद-79

भारतीय संविधान का अनुच्छेद-79 यह कहता है कि ’संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति व दो सदनों से मिलकर बनेगी, जिनके नाम राज्यसभा व लोकसभा होंगे।‘
संविधान के भाग-त के अन्तर्गत अनुच्छेद-79 से 122 तक संसद के गठन, उसकी संरचना, अवधि व अधिकारों व प्रक्रिया व शक्ति को वर्णित किया गया है। लोकसभा को निम्न सदन जबकि राज्यसभा को उच्च सदन भी कहा जाता है।

Ques 19: किसके सुझाव पर, राष्ट्रपति किसी राज्य के राज्यपाल को नियुक्त करते हैं ?

  • एक अधिशासी मण्डल जिसमें मुख्य न्यायाधीश, मुख्य चुनाव आयुक्त और भारत के उप-राष्ट्रपति शामिल हैं।
  • उस राज्य के मुख्यमंत्री
  • प्रधानमन्त्री
  • उप-राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री के सुझाव पर राष्ट्रपति किसी राज्य के राज्यपाल को नियुक्त करते हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद-(1) के अंतर्गत राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पाँच वर्षों के लिए की जाती है।
परन्तु वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है। राज्यपाल पद ग्रहण करने से पूर्व उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष अपने पद की शपथ लेता है। राज्य की समस्त कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में ही निहित होती है।

Ques 20: निम्नलिखित में से कौन-सा दीर्घकालिक विकास और हमारे विश्व को बदलने के लिये अग्रणी सिद्ध हो सकता है ?

  • औद्योगीकरण और आधारभूत संरचना सम्बन्धी विकास
  • वनोन्मूलन
  • कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि
  • अविकसित देशों को कम सेवाएँ

औद्योगीकरण और आधारभूत संरचना सम्बन्धी विकास, दीर्घकालिक विकास और हमारे विश्व को बदलने के लिए अग्रणी सिद्ध हो सकता है।
औद्योगीकरण की प्रक्रिया तेज होने से एक और उत्पादन में वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी, रहन-सहन के स्तर में सुधार तथा गरीबी व बेरोजगारी के प्रतिशत में कमी आती है, साथ ही उत्पादन बढ़ने से विदेशी मुद्रा भण्डार व भुगतान सन्तुलन में भी सुधार होता है।

Ques 21: भारत ने सितम्बर, 2016 में रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की एक नए ऋण व्यवस्था की किस देश के साथ घोषणा की थी ?

  • नेपाल
  • भूटान
  • बांग्लादेश
  • वियतनाम

भारत ने सितम्बर, 2016 में रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की एक नए ऋण व्यवस्था की घोषणा वियतनाम देश के साथ की थी।
सितम्बर, 2016 में प्रधानमंत्री ‘नरेन्द्र मोदी’ व वियतनाम के प्रधानमंत्री ‘नुआन सुन फुक’ के नेतृत्व में दोनों के बीच हनोई में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें भारत व वियतनाम के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

Ques 22: सूचना का अधिकार (आर.टी.आई.) अधिनियम के अन्तर्गत सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया के सन्दर्भ में, इनमें से कौन-सा कथन सही है ?
1. सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदन का कोई निर्धारित प्रारूप नहीं है। आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है।
2. सूचना पाने के पीछे क्या कारण है, सूचनाप्रार्थी को यह बताने की आवश्यकता नहीं है।
कूट

  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • 1 और 2 दोनों ही नहीं
  • केवल 1

सूचन का अधिकार (आर.टी.आई.) अधिनियम के अन्तर्गत ’सूचना पाने के पीछे क्या कारण है सूचना प्रार्थी को यह बताने की आवश्यकता नहीं है‘। यह कथन सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया के संदर्भ में सही है।
भारत में सूचना का अधिकार अक्टूबर, 2005 में लागू हुआ। यह जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में लागू है। सूचना के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद-19 (1) के अन्तर्गत मौलिक अधिकार का दर्जा दिया गया है।
अतः कथन (1) गलत है।

Ques 23: बिना दलाली खाता खोले एक विदेशी कम्पनी के शेयरों को बेचने और खरदने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा साधन है ?

  • विशेष आहरण अधिकार (एस.डी.आर.)
  • भारतीय उिपाॅजिटरी रसीद (आई.डी.आर.)
  • ग्लोबल डिपॉजिटरी रसीद (जी.डी.आर.)
  • इवेण्ट डाटा रिकॉर्डर (ई.डी.आर.)

बिना दलाली खाता खोले एक विदेशी कम्पनी शेयरों को बेचने और खरीदने के लिए आवश्यक साधन ग्लोबल डिपाॅजिटरी रसीद (जी.डी.आर.) है। यह डिपाॅजिटरी बैंक द्वारा जारी एक प्रमाण पत्र है, जो विदेशी कम्पनियों के शेयर खरीदता है और खाते पर उसे जमा करता है।
ग्लोबल डिपॅजिटरी रसीद (जी.डी.आर.) धारक तथा जी.डी.आर. जारी करने वाले के बीच एक जमा अनुबन्धन के रूप में होती है।

Ques 24: भूमि अधिग्रहण अधिनियम (भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनस्र्थापना) 2013 के अनुसार, सरकारें निम्न के लिए भूमि अधिग्रहण कर सकती हैं
1. सामाजिक प्रयोजन
2. परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के लिए परियोजनाएँ
3. सार्वजनिक-निजी सहभागिता परियोजनाओं के लिए जहाँ भूमि का स्वामित्व सरकार के पास ही रहेगा।
कूट

  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • 1 और 2
  • 1,2 और 3

भूमि अधिग्रहण अधिनियम (अधिग्रहण, पुनर्वास व पुनर्स्थापना) 2013 के अनुसार, सरकार सामरिक प्रयोजन, परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के लिए परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण कर सकती है।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक निजी सहभागिता परिययोजना सैन्य उद्देश्यों के लिए भूमि अधिग्रहण, गाँवों में ढाँचागत सुविधा बढ़ाने सम्बन्धी योजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर भू-स्वामियों की अनुमति लेने व सामाजिक असर पड़ने जैसी जाँचों के लिए अनिवार्यता खत्म कर दी है।
अतः केवल कथन 1 व 2 सही हैं।

Ques 25: भारत में बाल अधिकारों का संरक्षण, उन्नयन और सुरक्षा करने के लिए, वर्ष 2007 में एक वैधानिक निकाय के रूप में किसकी स्थापना हुई

  • महिला और बाल विकास विभाग
  • किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण)
  • राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग
  • राष्ट्रीय बाल संरक्षण समिति

भारत में बाल अधिकारों का संरक्षण, उन्नयन और सुरक्षा करने के लिए वर्ष 2007 में, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की स्थापना एक वैधानिक निकाय के रूप में की गयी।
इस आयोग की स्थापना का उद्देश्य 6-14 साल के बच्चों को मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना तथा बाल मजदूरी पर रोक लगाना था। अतः केवल कथन 1 व 2 सही हैं।

Ques 26: एक प्रकार का मैलवेयर है, जो आपके कम्प्यूटर पर विज्ञापन दिखाता है।

  • ऐडवेयर
  • बैकडोर
  • रूटकिट
  • बाँट

रूटकिट एक प्रकार का मैलवेयर है, जो कम्प्यूटर पर विज्ञापन दिखाता है, यह एक प्रकार के कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर का संग्रह है, जो गलत उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसे इस तरीके से बनाया जाता है कि यह गैरकानूनी रूटकिट को इंफ्रारेड सिस्टम में इंस्टॉल कर देता है।
जिससे हैकर या अटैकर किसी प्रोग्राम या फंक्शन को मोडीफाई या डिसेबल कर सकते हैं। इस रूटकिट वायरस को पकड़ने के लिए रूटकिट स्कैनर की आवश्यकता होती है।

Ques 27: निम्नलिखित में से गति या तीव्रता के आधार पर कौन-सी मुद्रास्फीति का एक प्रकार नहीं है ?

  • दु्रत मुद्रास्फीति
  • लागत-जन्म मुद्रास्फीति
  • अति-मुद्रास्फीति
  • मंद-मुद्रास्फीति

गति या तीव्रता के आधार पर लागत-जन्य मुद्रास्फीति का एक प्रकार नहीं है। उत्पादन की प्रक्रिया में बढ़ोतरी के कारण लागत-जन्य मुद्रास्फीति उत्पन्न होती है।
इसका माँग से अप्रत्यक्ष सम्बन्ध होता है। यदि लागत मूल्य में वृद्धि होती है; जैसे-उद्योगों में कर्मचारियों के वेतन मं वृद्धि, कच्चे माल के लागत मूल्य में वृद्धि आदि, तो वस्तु के वेतन में वृद्धि हो जाती है।

Ques 28: महाभारत का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करने वाले पहले भारतीय कौन हैं ?

    • किसारी मोहर गांगुली
    • पंडित रामअवतार शर्मा
    • वल्लभाचार्य
    • टी.ए. सरस्वती अम्मा
GK, GS, Maths, Reasoning Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - Join now

</ul

महाभारत का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करने वाले पहले भारतीय किसारी मोहन गांगुली हैं। उनका अंग्रेजी अनुवाद ‘Mahabharata of Krishna Dwaipayana Vyasa’ के नाम से वर्ष 1883 से 1896 के बीच प्रकाशित हुआ था।

Ques 29: भारतीय वन सेवा के कैडरों का/के नियंत्रक-प्राधिकरण वर्णित विकल्पों में से कौन-सा/कौन-से है/हैं ?

  • मानव संसाधन विकास मन्त्रालय
  • भारत के राष्ट्रपति
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • भारतीय लोकसेवा अध्यक्ष

भारतीय वन सेवा के कैडरों के नियन्त्रक भारत के राष्ट्रपति होते हैं। भारतीय वन सेवा (IFS) अखिल भारतीय सेवा अधिनियम, 1951 के अन्तर्गत वर्ष 1966 में अस्तित्व में आई। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS) तीनों अखिल भारतीय सेवाओं के अन्तगत आती है।

Ques 30: शब्द ‘भेदिया लेनदेन’ (इनसाइडर टेªडिंग) किससे सम्बन्धित है ?

  • हवाला खर्च
  • सार्वजनिक खर्च
  • शेयर बाजार
  • कर-निर्धारण

शब्द ‘भेदिया लेनदेन’ (इनसाइडर ट्रेडिंग) शेयर बाजार से सम्बन्धित है। यह एक अवैध कार्य है। जब किसी व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में शेयरों का क्रय-विक्रय करके लाभ कमाया जाता है।
जिनके पास कम्पनियों की गुप्त सूचनायें होती हैं, तो इस प्रकार के शेयरों के क्रम-विक्रय को इनसाइडर ट्रेडिंग एक अपराध की श्रेणी में आता है।

Ques 31: राज्य के राज्यपाल के अधिकारों के संदर्भ में, इनमें से कौन-सा कथन सही है ?
1. विधानसभा द्वारा पारित किसी विधेयक पर वह अपनी स्वीकृति न देकरख् उसे राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेज सकते हैं।
2. आपातकालीन शासन के दौरान, राज्यपाल मंत्रिमंडल के सुझावों की अवहेलना कर सकते हैं, अगर राष्ट्रपति ने इसके लिए उन्हें विशेष अनुमति दी हो।
कूट

  • केवल 1
  • 1 और 2 दोनों ही नहीं
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों

राज्यपाल विधानसभा द्वारा पारित किसी विधेयक पर अपनी स्वीकृति न देकर उसे राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेज सकते हैं। यह आरक्षित विधेयक तभी प्रभावी होगा, जब राष्ट्रपति उसे अनुमति प्रदान कर दे।
राज्यपाल का राष्ट्रपति के लिए विधेयक आरक्षित करना उस समय अनिवार्य है, जब विधेयक उच्च न्यायालय की शक्तियों का अल्पीकरण करता हो। यदि यह विधेयक कानून बन जायेगा, तो उच्च न्यायालय की संवैधानिक स्थिति को खतरा उत्पन्न हो जायेगा।

Ques 32: इनमें से किस पर्यावरणविद को पदम विभूषण से सम्मानित किया गया है ?

  • अरून्धती राॅय
  • मेधा पाटकर
  • सुन्दरलाल बहुगुणा
  • चण्डी प्रसाद भट्ट

सुन्दरलाल बहुगुणा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। सुन्दरलाल बहुगुणा एक प्रसिद्ध ‘पर्यावरणविद’ व ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता थे।
पद्म विभूषण के अतिरिक्त उन्हें पद्म श्री, राष्ट्रीय एकता पुरस्कार व राइट लाइवलीहुड पुरस्कार (चिपको आन्दोलन के लिए) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
उनका प्रसिद्ध नारा ‘पारिस्थितिकी स्थायी अर्थव्यवस्था’ है। इसके अतिरिक्त चण्डी प्रसाद भट्ट को चिपको आन्दोलन के कुशल नेतृत्व के लिए वर्ष 1982 में एशिया के नोबेल ‘रेमन मैग्सेसे’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Ques 33: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता 2017 के लिए ऑस्कर पुरस्कार किसे मिला है ?

  • टाॅम हैंक्स
  • केसी अफ्लेक
  • विल स्मिथ
  • ब्रैड पिट

केसी अफ्लेक को उनकी फिल्म ‘मैनचेस्टर बाई द सी’ के लिए वर्ष 2017 के ऑस्कर पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1929 में हुई यह पुरस्कार विश्व फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष फरवरी माह में हाॅलीवुड के कोडेव थिएटर में आयोजित आट्र्स एण्ड साइंसेज द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार का ऑफिशियल नाम एकेडमी ऑफ मेरिट है।

Ques 34: भारत में किस पनडुब्बी का निर्माण फ्रांसीसी सहयोग से हो रहा है, जो वर्ष 2016 में इसलिए खबरों में आई कि उसके गुप्त हथियार तन्त्र से जुड़ी जानकारी उद्घाटित हो गई ?

  • चक्र
  • अरिहंत
  • सिंधुघोष
  • स्कॉर्पीन

भारत में स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी का निर्माण फ्रांसीसी सहयोग से हो रहा है। इसके लिए वर्ष 2016 में खबर आई कि उसके गुप्त हथियार तन्त्र से जुड़ी जानकारियाँ सार्वजनिक हो गयी।
इस श्रेणी की पनडुब्बियाँ खांदेरी, करंज व कलवरी हैं, जिसे फ्रांस के डी.सी.एन.एस कम्पनी ने बनाने में सहयोग दिया है। स्काॅर्पीन पनडुब्बी ‘करंज’ की विशेषता यह है कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आती है।

Ques 35: राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति पद की शपथ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है
1. संविधान का संरक्षण, सुरक्षा और प्रतिरक्षा करने के लिए राष्ट्रपति अपने पद की शपथ लेते हैं।
2. उप-राष्ट्रपति संविधान के प्रति अपनी सत्यनिष्ठा और वफादारी की शपथ लेते हैं।
कूट

  • केवल 1
  • 1 और 2 दोनों ही नहीं
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों

राष्ट्रपति व उप-राष्ट्रपति के पद की शपथ के सन्दर्भ में दोनों कथन सही हैं। भारत के राष्ट्रपति अनुच्छेद-60 के अन्तर्गत संविधान के संरक्षण, सुरक्षा, प्रतिरक्षा करने के लिए अपने पद की शपथ लेते हैं; जबकि उप-राष्ट्रपति अनुच्छेद-69 के अंतर्गत संविधान के प्रति अपनी सत्यनिष्ठा व वफादारी की शपथ लेते हैं।

Ques 36: आदर्श परिस्थिति में एक नए पादप या पौधे को पुनर्जीवित और विकसित करने के लिए एक कोशिका के गुण को ……… के रूप में जाना जाता है।

  • क्लोन
  • टोटीपोटेन्सी
  • कैलस
  • प्लुरीपोटेंसी

आदर्श परिस्थिति में एक नए पादप या पौधे को पुनर्जीवित व विकसित करने के लिए एक कोशिका के गुण को टोटीपोटेन्सी कहा जाता है। टोटीपोटेंसी शब्द की रचना ‘हण्ट माॅरगन’ ने की थी।

Ques 37: यमुना और बेतवा नदियों का संगम कहाँ होता है ?

  • हमीरपुर
  • इलाहाबाद (प्रयागराज)
  • कुरूसेला
  • आलमपुर

यमुना व बेतवा नदियों का संगम हमीरपुर में होता है। बेतवा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कुमारागाॅव के समीप विंध्याचल पर्वत से होता है। इस नदी की कुल लम्बाई 480 किमी. है, जबकि यमुना नदी का उद्गम यमुनोत्री ग्लेशियर के बंदरपुंछ से होता है। इस नदी की कुल लम्बाई 1,375 किमी. है। इस नदी की सहायता नदियाँ चम्बल, बेतवा तथा केन हैं।

Ques 38: कौन-से वर्ष में संसद के दोनों सदनों की स्थापना हुई ?

  • 1950
  • 1949
  • 1952
  • 1947

वर्ष 1952 में संसद के दोनों सदन लोकसभा व राज्यसभा की स्थापना हुई। 2 अप्रैल, 1952 को लोकसभा की पहली बैठक तथा 3 अप्रैल, 1952 को राज्यसभा की पहली बैठक आरम्भ हुई। राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 तथा लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 हो सकती है।

Ques 39: …….. यह दर्शाता है कि भिन्न-भिन्न कटौतीकर्ताओं ;जैसे वेतन के लिए नियोक्ता, ब्याज के लिए बैंक आदिद्ध द्वारा स्रोत पर कर की कटौती हो चुकी है और वह सरकार को जमा कर दिया गया है।

  • फार्म 25।ै
  • फॉर्म 16
  • फॉर्म 12
  • फार्म 16।

फॉर्म 16। यह दर्शाता है कि भिन्न-भिन्न कटौतीकर्ताओं (जैसे वेतन के लिए नियोक्ता, ब्याज के लिए बैंक आदि) द्वारा स्रोत पर ‘कर’ की कटौती हो चुकी है और वह सरकार को जमा कर दिया गया है।

Ques 40: स्वतंत्रता के अधिकार में निहित है
1. कोई भी पेशा अपनाना 2. भाषण की स्वतंत्रता 3. अस्पृश्यता का उन्मूलन 4. धर्म का पालन एवं प्रचार

  • 1 और 2
  • 1 और 3
  • 2 और 3
  • 1,2 और 4

भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 के अन्तर्गत स्वतन्त्रता के अधिकार आते हैं, जिनमें भाषण देने की स्वतन्त्रता, कोई भी पेशा (व्यापार, नौकरी) अपनाने की स्वतन्त्रता निहित है।
इसके अतिरिक्त अस्पृश्यता का उन्मूलन संविधान के अनुच्छेद-17 के अन्तर्गत आता है, जबकि धर्म को अबाध रूप से मानने, आचरण करने व प्रचार-प्रचार की स्वतन्त्रता अनुच्छेद-25 के अन्तर्गत निहित है।
अतः केवल कथन 1 व 2 सही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *